*लखनऊ में एक समारोह में दिया गया सम्मान पत्र।
देवरिया। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज अर्जुन और द्रोणाचार्य अवार्डी संजीवा सिंह तीरंदाजी संस्थान के संस्थापक संजीव कुमार सिंह देवरिया जनपद के खोरमा कन्हौली निवासी को रविवार को लखनऊ में एक समारोह में वीरकेश्वर मल्ल कर्मवीर सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। सम्मान उनके द्वारा किए जा रहे तीरंदाजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया गया। तीरंदाजी के क्षेत्र में कार्य व ग्रामीण क्षेत्र में तीरंदाजी को एक नया आयाम स्थापित करने के लिए सम्मान प्रदान किया गया।सम्मान पत्र बीएमएन सेवा संस्थान लखनऊ के प्रचार एवं जनसंपर्क सचिव व सचिन के हस्ताक्षरित पत्र सौंपा गया।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, पवन सिंह चौहान सदस्य विधान परिषद व अध्यक्ष एस आर ग्रुप का आफ इंस्टीट्यूशंस, विशेष सचिव श्री राज्यपाल शिव प्रकाश गुप्ता, मनोज संपादक राष्ट्र धर्म व प्रचारक आदि की गरिमामय उपस्थिति में सम्मान पत्र प्रदान किया गया।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें