Good Daily News...


सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


             ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏






     *आज दिनांक 👉*

     * 23 फरवरी 2026*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* फाल्गुन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* षष्ठी - 09:11 तक

*🗒पश्चात्-* सप्तमी 

*🌠नक्षत्र-* भरणी - 16:34 तक

*🌠पश्चात्-* कृत्तिका

*💫करण-* तैतिल - 09:11 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* ब्रह्म - 10:18 तक

*✨पश्चात्-* एन्द्र 

*🌅सूर्योदय-* 06:52

*🌄सूर्यास्त-* 18:16

*🌙चन्द्रोदय-* 10:11

*🌛चन्द्रराशि-* मेष - 22:12 तक

*🌛पश्चात्-* वृषभ 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण

*💡अभिजित-* 12:12 से 12:57

*🤖राहुकाल-* 08:18 से  09:43

*🎑ऋतु-* वसन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 फाल्गुन सुदी षष्ठी 09:11 तक पश्चात् सप्तमी शुरु , गो रूपिणी षष्ठी (बंगाल) , स्कन्द षष्ठी , सर्वदोषनाशक रवियोग 16:34 तक , मंगल कुंभ राशि में 11:49 पर , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , आचार्य श्री सुन्दर साहिब पुण्य तिथि (सच्चिदानन्द सम्प्रदाय) , संत श्री गाडगे महाराज जयन्ती (तारीखानुसार) , बाबा श्री हरदेव सिंह जयन्ती , श्री राजेंद्र नारायण सिंह देव स्मृति दिवस , श्री मनोहर जोशी स्मृति दिवस (महाराष्ट्र के पूर्व सीएम) , गयाना का राष्ट्रीय दिवस व विश्व शान्ति एवं समझ दिवस (रोटरी क्लब)।_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 फाल्गुन सुदी सप्तमी 07:04 तक पश्चात् अष्टमी 28:54 तक , अष्टमी तिथि का क्षय (टूटी) , श्री दुर्गा अष्टमी व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*यदि तात धनं नास्ति*

          *पूर्वदुष्कृतकर्मणा  ।*

*तथापि ललिता वाणी*

         *वचने का दरिद्रता ॥*

*भावार्थ👉*

            हे भाई ! पूर्व के दुष्कृत की वजह से (तुम्हारे पास) धन न हो, तो भी सुंदर वाणी तो है ना ! (वह दीजिए ) उसमें गरीबी कैसी ?


*23 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1768 – कर्नल स्मिथ ने ब्रिटिश सत्ता को स्वीकार कर चुके हैदराबाद के निजाम के साथ शांति समझौता किया।

1799 – मिस्र पर फ़्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट का अधिकार हो जाने के बाद फ़्रांसीसी सेना ने शाम पर आक्रमण आरंभ किया।

1836 - अलामो की लड़ाई सांता अन्ना के तहत मैक्सिकन सेना से घिरे अमेरिकी आबादकार सेना के साथ शुरू हुई।

1871 – इंगलैंड की राजधानी में यूरोपीय सरकारों की उपस्थिति में लंदन कॉन्फ़्रेन्स हुई। इसका मुख्य कारण फ़्रांस पर जर्मनी की विजय तथा दिन प्रतिदिन उसकी बढ़ती शक्ति थी।

1886 - अमरीका के रसायनशास्त्री और आविष्कारक मार्टिन हेल ने अलम्यूनियम की खोज की।

1886 - लंदन टाइम्स ने "विश्व का पहला वर्गीकृत विज्ञापन प्रकाशित करना शुरू किया।

1895 - जाप ईडन ने 10 किमी का स्केटिंग का विश्व रिकॉर्ड बनाया।

1904 - $ 10 मिलियन के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका ने पनामा नहर क्षेत्र का नियंत्रण हासिल किया।

1905 -  रोटरी इंटरनेशनल की स्थापना हुई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1940 - रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर कब्जा किया।

1945 – कनाड़ा की सेनाओं ने जर्मनी के कलकार क्षेत्र पर कब्जा जमाया।

1945 – जापान द्वारा नियंत्रित टापू ईवो जीमा पर अमरीका ने अपना झंडा फहराया।

1947 – दुनिया को मानक में पिरोने वाले अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन की स्थापना हुई।

1952 - कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।

1958 – अर्जेंटीना के महान फार्मूला वन चालक खुआन मानुएल फांगियो का दो आदमियों ने अपहरण कर लिया।

1967 – अमेरिकी सेनाओं ने वियतनाम युद्ध में बड़ा हमला शुरु किया।

1970 - गयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।

1981 – स्पेन में राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो जाने से दक्षिणपंथी सेना ने प्रशासन का तख़्तापलट कर दिया (कन्फर्म नहीं)।

1998 - जैविक एवं रासायनिक हथियारों की जांच को लेकर हुए गतिरोध को समाप्त करने के लिए सं.रा. महासचिव कोफी अन्नान व इराकी उपप्रधानमंत्री तारिक अजीज के बीच ऐतिहासिक समझौता सम्पन्न।

1998 - विश्व में पहली बार बछड़े की प्रतिकृति क्लोन सं.रा. अमेरिका में तैयार।

2001 - अमेरिकी सीनेट द्वारा सीटीबीटी खारिज, प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली जारी रखने की घोषणा।

2003 - कनाडा के डेविसन ने विश्वकप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 में बनाये गये कपिलदेव का रिकार्ड तोड़ा।

2005 - अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

2006 - ईराक में जातीय हिंसा में 159 लोग मारे गये।

2007 - पाकिस्तान ने शाहीन-2 का परीक्षण किया।

2008 - 10 साल बाद चुनार सीमेण्ट फैक्ट्री में उत्पादन शुरू हुआ।

2008 - रक्षामंत्री ए.के. एंटनी ने जेट ट्रेनर हॉक विमान को देश के बेड़े में शामिल करने की औपचारिक घोषणा की।

2008 - कोलंबो में हुए एक विस्फोट में 18 लोग घायल हुए।

2009- भारतीय तीरंदाज थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एशियाई ग्रां प्री तीरंदाजी चैम्पियनशिप में टीम स्पर्धा में तीन रजत पदक जीते।

2010 - 2962वें वन डे में बनाए गए पहला दोहरा शतक बनाने वाले सचिन की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रिका से ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में खेला गया एकदिवसीय मैच 153 रनों से जीत लिया। 402 रनों के लक्ष्य के जबाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 43वें ओवर में 248 रन बनाकर आउट हो गई।

2010 – भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता दी गई।

2014 – रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन हुआ।

2016 - अमेरिका प्राथमिक चुनाव: नेवादा रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प ने 45.95% के साथ जीता।

2019 - उत्तर प्रदेश के भदोही में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 13 लोगों की मौत व अन्य कई घायल।

2019 - पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, लड़ाकू विमान 'तेजस' उड़ाने वाली (सह-पायलट ) पहली महिला बनीं ।

2019 - वैज्ञानिकों ने खोजा एक और चन्द्रमा कहा ब्रह्मांड में हुई टक्करों का परीणाम है ये नेप्च्यून का चन्द्रमा।

2020 - ईरान में 5.7 की तीव्रता वाले भूकम्‍प से 9 लोगों की मौत , 21 लोग घायल हुए।

2020 - बीएचयू के सर्वेक्षणकर्ताओं के एक दल  ने वाराणसी में लगभग 4 हजार साल पुरानी शहरी बस्ती का पता लगाया।

2021 -  रक्षा खरीद परिषद ने भारतीय थल सेना, नौसेना और वायुसेना के लिए 13 हजार सात सौ करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्‍तावों को मंजूरी दी।

2021 - सीरम इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बांग्‍लादेश को कोविड के 20 लाख टीके भेजे।

2021 - बांग्लादेश गिद्ध टॉक्सिक दवाओं (दर्द निवारक किटोप्रोफेन) पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना।

2021 - डी.आर.डी.ओ. ने कम दूरी तक मार करने वाली दो मिसाइलों का सफल परीक्षण किया।

2021 - रियर एडमिरल तरुण सोबती ने पूर्वी नौसेना कमान के पूर्वी बेड़े की कमान संभाली।

2021 - केंद्र सरकार ने ‘राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन’ लांच किया।

2022 - कानूनी मामलों के विभाग, कानून और न्याय मंत्रालय के तत्वावधान में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर पहली कार्यशाला आयोजित की।

2022 - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बजट के बाद वेबिनार 'कोई नागरिक पीछे नहीं छोड़ा' को संबोधित किया व वेबिनार का समापन हुआ।

2023 - अमेरिका के प्रेजिडेंट जो बाइडेन द्वारा मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय सिंह बांगा वर्ल्ड बैंक के प्रेजिडेंट होंगे की घोषणा हुई।

2023 - चीन के उईघर प्रांत में 7.3 और पूर्वी ताजिकस्तान में 6.8 मैग्नीट्यूड तीव्रता का भूकंप आया।

2023 - राष्ट्रीय होटल प्रबंध एवं केटरिंग टेक्नॉलॉजी परिषद (पर्यटन मंत्रालय) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए।

2023 - विश्‍व भूषण हरीचंदन ने छत्‍तीसगढ़ के नौवे राज्‍यपाल पद की शपथ ली।

2024 - जर्मन सांसदों ने भांग पर नियमों को उदार बनाने की सरकारी योजना को मंजूरी दी।

2024 - कर्नाटक की विधान परिषद में मंदिरों पर टैक्स लगाने वाला विधेयक खारिज हुआ।

2024 - भारत व अमरीका के बीच नई दिल्‍ली में वाणिज्‍य दूत स्‍तर का 11वां द्विपक्षीय संवाद हुआ।

2025 - दक्षिण एशियाई महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई।

2025 - विराट कोहली के शतक की बदोलत भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।


*23 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉*


1876 - महान समाज सुधारक संत गाडगे बाबा ।

1881 - सरदार अजीत सिंह - भारत के सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी एवं राष्ट्रभक्त थे।

1897 - राधारमण मित्र - बंगाली भाषा के विख्यात साहित्यकार थे।

1913 - प्रोतुल चंद्र सरकार - एक प्रसिद्ध भारतीय जादूगर थे।

1954 - बाबा हरदेव सिंह - भारत के प्रसिद्ध संत और संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु थे।

1969 - भाग्यश्री हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री।

1979 - पूरब कोहली एक भारतीय मॉडल, विडियो जॉकी और दूरदर्शन एवं फ़िल्म अभिनेता।

1982 - कर्ण सिंह, भारतीय राजनेता ।

1983 - अज़ीज़ अंसारी, भारतीय/अमेरिकन हास्य अभिनेता ।


*23 फ़रवरी को हुए निधन👉*


1468 - छपाई की मशीन का आविष्कार करने वाले यूहेन गोटेनबर्ग।

1904 - महेन्द्रलाल सरकार - समाज सुधारक और होम्‍योपैथ को बढ़ावा देने वाले चिकित्सक थे।

1969 - वृंदावनलाल वर्मा, ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं निबंधकार ।

1969 –भारतीय अभिनेत्री मधुबाला का निधन हुआ।

1975 - राजेंद्र नारायण सिंह देव - उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री।

1990 - अमृतलाल नागर, साहित्य जगत् में उपन्यासकार के रूप में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त हुई

2004 - विजय आनन्द (आयु ७० वर्ष) भारतीय सिनेमा के नेता , पटकथा - लेखक , निर्माता, निर्देशक और अभिनेता।

2004 - सिकन्दर बख्त (आयु ८५ वर्ष) भारतीय राजनीतिज्ञ, केरल के पूर्व राज्यपाल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री।

2021 - राहुल खुल्लर 1975 बैच के IAS अधिकारी व भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष थे।

2022 - फिनिश वायलिनवादक जाको कूसिस्टो (48) का निधन हुआ।

2023 - अंग्रेजी फुटबॉल कॉमेंटेटर जॉन मोटसन (77) का निधन हुआ।

2024 - ब्राज़ीली रेस कार ड्राइवर विल्सन फ़ितिपाल्डी जूनियर (80) का निधन हुआ।

2024 - तेलंगाना बीआरएस विधायक लस्या नंदिता (36) की सड़क हादसे में मौत हुई।

2024 - महाराष्ट्र के पूर्व CM और शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी (86) का निधन हुआ।

2025 - अमेरिकी आर एंड बी और गॉस्पेल कीबोर्ड वादक और गीतकार क्रिस जैस्पर (73) का कैंसर से निधन हुआ।


*23 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 आचार्य श्री सुन्दर साहिब पुण्य तिथि (सच्चिदानन्द सम्प्रदाय)।

🌟 संत श्री गाडगे महाराज जयन्ती (तारीखानुसार)।

🌟 बाबा श्री हरदेव सिंह जयन्ती।

🌟 श्री राजेंद्र नारायण सिंह देव स्मृति दिवस।

🌟 श्री मनोहर जोशी स्मृति दिवस (महाराष्ट्र के पूर्व सीएम)।

🌟 गयाना का राष्ट्रीय दिवस।

🌟 विश्व शान्ति एवं समझ दिवस (रोटरी क्लब)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

संजीव सिंह तीरंदाजी इंस्टीट्यूट की तीरंदाज निकिता सिंह ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

  संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट के अंतर्गत एसबीआई एसीई प्रोग्राम, देवरिया ,के खिलाड़ियों का तीसरे खेलो इंडिया वीमेंस नेशनल रैंकिंग टूर्नामे...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789