Good Daily News...


मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

दिव्यांगजनों की कला और कौशल का प्रदर्शन, दो दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित

 


 



देवरिया 10 फरवरी । दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से वैष्णवी सेवा शिक्षण संस्थान, उमानगर, देवरिया द्वारा राज्य निधि के अंतर्गत दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों, कलाकृतियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रदर्शन हेतु दो दिवसीय ‘दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी’ का आयोजन  राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) प्रांगण में किया गया।

      प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कुल 12 स्टॉल लगाए गए, जिनमें दिव्यांगजनों द्वारा तैयार हस्तशिल्प, उपयोगी उत्पाद एवं विभिन्न कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी के दौरान खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी कला और कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

         कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा, प्रधानाचार्य स्पर्श इंटर कॉलेज लाल डिग्गी गोरखपुर तथा प्रधानाचार्य संकेत राजकीय मूक-बधिर बालिका इंटर कॉलेज कुशीनगर सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

         इसके अतिरिक्त बलिया, आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर एवं देवरिया जनपद की विभिन्न संस्थाओं ने भी अपने-अपने स्टॉल लगाकर दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित सामग्रियों का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने स्टॉलों का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

        कार्यक्रम के अंत में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ईंट भट्ठे के दो मजदूरों की मौत एक गंभीर घायल

     देवरिया ।भाटपाररानी थाना क्षेत्र के वेलपार पंडित गांव निवासी राकेश पांडे की चिमनी धनौती गांव के समीप चलती है। सोमवार की देर रात मजदूर ई...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789