रूद्रपुर देवरिया।्स्थानीय इण्टरमीडिएट कालेज कन्हौली देवरिया में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वामी विवेकानंद इकाई द्वारा कम्पोजिट विद्यालय निबही के प्रांगण में सप्तदिवसीय विशेष शिविर का विधिवत समापन किया गया।
समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजकीय बालिका इण्टमीडिएट कालेज की प्रधानाचार्या मैडम प्रीति सिंह ने कहा कि प्रत्यक्ष सेवा में भागीदारी नेतृत्व गुणों, टीम वर्क, सहानुभूति और जिम्मेदारी की प्रबल भावना को विकसित करने में सहायक होती है। व्यावहारिक कौशल विकास एनएसएस गतिविधियाँ स्वयंसेवकों को संचार, समस्या-समाधान और संगठनात्मक क्षमता जैसे वास्तविक जीवन के कौशल से लैस करती हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श वाक्य है: 'मैं नहीं, तुम'। यह लोकतांत्रिक जीवन के सार को दर्शाता है और निस्वार्थ सेवा, दूसरों के दृष्टिकोण का सम्मान करने और साथी मनुष्यों के प्रति सहानुभूति दिखाने की आवश्यकता को रेखांकित करता है। यह इस बात पर बल देता है कि व्यक्ति का कल्याण अंततः समाज के समग्र कल्याण पर निर्भर करता है।
इससे पहले मुख्यअतिथि का स्वागत माल्यार्पण करके डा०नीलम देवी गौतम(संस्कृत प्रवक्ता)व कु० उदिता दास ने किया। तथा अतिथि परिचय श्री रामप्रसाद जी ने कराया व स्वागत भाषण राजेश कुमार शर्मा ने दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इण्टमीडिएट कालेज कन्हौली देवरिया के प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण भाषण में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य
समुदाय की जरूरतों और समस्याओं की पहचान करना और उन्हें समस्या समाधान प्रक्रिया में शामिल करना। सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना। व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजने में ज्ञान का उपयोग करना। सामुदायिक भागीदारी जुटाने में कौशल हासिल करना।
सरस्वती वंदना कु० पायल प्रजापति व स्वागत गीत आरती रावत और साहिना ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर गोद लिए गए गाँव निबही के मलिन बस्ती में सामुदायिक विकास, स्वच्छता, साक्षरता और जागरूकता (नशा मुक्ति, स्वास्थ्य, पर्यावरण) को बढ़ावा देने के लिए। श्रमदान, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, और योग/ध्यान के माध्यम से स्वयंसेवकों में नेतृत्व व अनुशासन के साथ परियोजना कार्य पूर्ण कराया गया।
कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष के 50स्वयंसेवी उपस्थित थें।रामप्रसाद जी,राजेश शर्मा, सम्राट जायसवाल, कन्हैया सिंह,शाह आलम,मिथिलेश सिंह,रामसुरत,सत्यप्रकाशमिश्र,अरविंद प्रजापति, दीपनारायण सिंह आदि शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कार्यक्रम अधिकारी सर्वेश कुमार दूबे ने किया।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें