अयोध्या/ देवरिया 09 फरवरी 2026 ।
बस्ती जिले के थाना परशुरामपुर से लापता चल रहे सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ का शव सरयू नदी में बरामद होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शव अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के तिहुरा माझा इलाके में नदी किनारे मिला, जिसे स्थानीय पुलिस ने कब्जे में लेकर बाहर निकाला।
पुलिस के अनुसार सब इंस्पेक्टर अजय गौड़ मूल रूप से देवरिया जिले के रहने वाले थे और बीते दिनों से परशुरामपुर थाना क्षेत्र से लापता बताए जा रहे थे। रविवार को अयोध्या कोतवाली पुलिस को सरयू नदी में शव दिखाई देने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया गया। प्राथमिक जांच में शव की पहचान अजय गौड़ के रूप में की गई।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें