Good Daily News...


सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

रामपुर कारखाना ब्लॉक का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण, अभिलेखों की जांच व कर्मचारियों को दिए निर्देश

 





  देवरिया 09 फरवरी । मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को अपरान्ह 2:00 बजे विकास खण्ड रामपुर कारखाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास), लेखाकार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

      निरीक्षण की शुरुआत परिसर के सघन भ्रमण से की गई। इस दौरान कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं विभिन्न भवनों की स्थिति का जायजा लिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों की जांच की। लेखाकार पटल से संबंधित टेंडर, आवास तथा क्षेत्र पंचायत से जुड़ी पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। साथ ही मनरेगा एवं स्थापना पटल की आलमारियों, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिकाओं और नामिनी प्रपत्रों की भी जांच की गई।

कनिष्ठ सहायक से जनसुनवाई एवं जनसूचना से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की प्रगति के बारे में जानकारी ली गई। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) तथा एनआरएलएम पटल के कार्यों की भी समीक्षा की गई।

       मनरेगा के अंतर्गत ई-केवाईसी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सचिव अजय गुप्ता, श्रीमती धर्मावती देवी,  संजय सिंह, जयप्रकाश यादव तथा रोजगार सेवक संतोष यादव, विजय यादव, राहुल आर्या, मुमताज अहमद, राम प्रसाद, अमन कुमार, ईमा खातून, सुमन देवी, सीमा देवी, महेन्द्र यादव, सूर्यप्रकाश यादव एवं वृद्धिचंद प्रजापति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

       मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शासन के नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुरूप योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संचालन सुनिश्चित करने तथा आमजन को विकास योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

रामपुर कारखाना ब्लॉक का मुख्य विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण, अभिलेखों की जांच व कर्मचारियों को दिए निर्देश

    देवरिया 09 फरवरी । मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को अपरान्ह 2:00 बजे विकास खण्ड रामपुर कारखाना का औचक निरीक्षण किया। नि...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789