गोरखपुर।
गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
राधा मोहन सिंह भैंसहा गांव के रहने वाले हैं। हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। लीलावती सिंह स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक हैं। लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। वह भाजपा नेता के साथ ही एक प्रभावशाली सामाजिक और शैक्षिक हस्ती के रूप में भी पहचाने जाते है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां, पिता और छोटे भाई सुधीर सिंह हैं।
घटना मंगलवार रात करीब 8:45 बजे की है। राधा मोहन सिंह आरएसएस के एक कार्यक्रम से लौटकर अपने घर की ओर जा रहे थे। कैथवलिया बंधे का इलाका सुनसान और अंधेरा रहता है। इसी अंधेरे का फायदा उठाकर पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें