्ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*आज दिनांक 👉*
* 25 जनवरी 2026*
*रविवार*
*नई दिल्ली अनुसार*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* माघ
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* सप्तमी - 23:12 तक
*🗒पश्चात्-* अष्टमी
*🌠नक्षत्र-* रेवती - 13:36 तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* गर - 12:00 तक
*💫पश्चात्-* वणिज
*✨योग-* सिद्ध - 11:45 तक
*✨पश्चात्-* साध्य
*🌅सूर्योदय-* 07:12
*🌄सूर्यास्त-* 17:54
*🌙चन्द्रोदय-* 10:54
*🌛चन्द्रराशि-* मीन - 13:36 तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*💡अभिजित-* 12:12 से 12:54
*🤖राहुकाल-* 16:34 से 17:54
*🎑ऋतु-* शिशिर
*⏳दिशाशूल-* पश्चिम
*✍विशेष👉*
_*🔅आज रविवार को 👉 माघ सुदी सप्तमी 23:12 तक पश्चात् अष्टमी शुरू , अचला सप्तमी व्रत , रथ / पुत्र / आरोग्य / सूर्य / विधान सप्तमी , नर्मदा सप्तमी , चन्द्रभागा सप्तमी (उड़ीसा) , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 13:36 से सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 23:11 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 13:36 तक , राहु शतभिषा नक्षत्र में , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , केतु (वक्री) पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में , पंचक समाप्त 13:36 पर , भगवान श्री देवनारायण जयंती 2026 (गुर्जर एवं सर्व समाज , माघ शुक्ल सप्तमी) , श्री नर्मदा जयन्ती (माघ शुक्ल सप्तमी) , आचार्यकल्प श्री ज्ञानभूषण जी महाराज मुनि दीक्षा (मर्यादा महोत्सव, जैन , माघ शुक्ल सप्तमी) , भगवान सूर्य का जन्मदिन / विश्व सूर्य नमस्कार दिवस (रथ / मघा सप्तमी , माघ शुक्ल सप्तमी) , महर्षि मात्रंग नवल स्वामी जी जन्मोत्सव (243वाँ , माघ शुक्ल सप्तमी) , मेला श्री तामडिया (भैरुजी) , भारतीय पर्यटन दिवस , राष्ट्रीय मतदाता दिवस (16वां) , भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) व राष्ट्रीय रोग सूचना विज्ञान और अनुसंधान केन्द्र (NDCIR) का स्थापना दिवस व हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस।*_
_*🔅कल सोमवार को 👉 माघ सुदी अष्टमी 21:20 तक पश्चात् नवमी शुरू , भीष्माष्टमी , श्री दुर्गाष्टमी व्रत , भारतीय गणतंत्र दिवस (77वां)।*_
*🎯आज की वाणी👉*
*आनृशंस्यं परो धर्मो*
*याचते यत् प्रदीयते।*
*अयाचतः सीदमानान्*
*सर्वोपायैर्निमन्त्रयेत्॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व
*अर्थात् 👉*
_याचक को जो दान दिया जाता है, वह दयारूप परम धर्म है, परंतु जो लोग क्लेश उठाकर भी याचना नहीं करते, उन ब्राह्मणों को प्रत्येक उपाय से अपने पास बुलाकर दान देना चाहिए।_
*25 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं 👉*
1565 - तेल्लीकोटा की लड़ाई में विजयनगर साम्राज्य नष्ट हुआ।
1579 - डच गणराज्य की स्थापना हुई।
1755 - मॉस्को विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1791 - ब्रिटिश संसद ने संवैधानिक अधिनियम 1791 पारित किया, क्वीबेक के पुराने प्रांत को ऊपरी और निचले कनाडा में विभाजित किया।
1831 - पौलैंड की संसद ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1839 - चिली में भूकम्प से 10,000 लोगों की मौत हुई।
1952 - सार के प्रशासन को लेकर फ्राँस और जर्मनी के बीच विवाद हुआ।
1959 - ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापार समझौता किया।
1969 - अमेरिका और उत्तरी विएतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता प्रारम्भ।
1971 - हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य घोषित किया गया।
1975 - शेख मुजीबुर्रहमान बांगला देश के राष्ट्रपति बने।
1980 - मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
1983 - आचार्य विनोबा भावे को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा।
1991 - यूगोस्लाविया में तनाव दूर करने के लिए सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं की बैठक हुई।
1992 - रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्त्सिन ने अमेरिकी शहरों को लक्ष्य करके तैनात परमाणु प्रक्षेपास्त्रों को हटाने की घोषणा की।
1994 - तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह 'तुर्कसैट प्रथम' अटलांटिक महासागर में गिरा।
2002 - अर्जुन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले 'एयर मार्शल' बने।
2002 - दो अमेरिकी सांसदों सहित 98 को पद्म सम्मान दिये जाने की घोषणा की।
2003 - चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता फेंग जू को देश निकाला दिया गया।
2004 - अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।
2005 - महाराष्ट्र के सतारा स्थित एक देवी के मंदिर में भगदड़ मचने से 300 से अधिक मरे।
2006 - लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन जिनेवा में वार्ता के लिए सहमत।
2008 - उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने गंगा-एक्सप्रेस वे परियोजना को मंज़ूरी प्रदान की।
2008 - सरकार ने 13 लोगों को वर्ष 2008 के प्रतिष्ठित नागरिक अलंकरण पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषण की।
2008 - पाकिस्तानी सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र शाहीन-I (हत्फ़-4) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2009- केन्द्र सरकार ने पद्मश्री व पद्मभूषण पुरस्कारों की घोषणा की।
2010 - इराक की राजधानी बगदाद में तीन मिनी बसों में बम विस्फोट के जरिए होटलों को निशाना बनाया गया। इनमें कम से कम 36 व्यक्ति मारे गए और 71 अन्य घायल हो गए।
2015 - मिस कोलम्बिया पोलिना वेगा वर्ष 2014 की मिस यूनिवर्स बनीं।
2019 - सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने निजी टीवी चैनलों की विज्ञापन दरों को 11 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया।
2019 - नानाजी देशमुख, भूपेन हजारिका और प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न, 112 हस्तियों को अलग-अलग कैटिगरी में पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई।
2020 - गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। जॉर्ज फर्नान्डीस, अरूण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पदम विभूषण देने का ऐलान किया गया।
2020 - ब्रिटेन के चांसलर साजिद जाविद ने 50 पेंस (आधा पौंड) का विशेष ब्रेक्जिट सिक्का जारी किया। इस पर 'सभी देशों के साथ शांति, समृद्धि और दोस्ती' लिखा है।
2021 - रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आकाश-एनजी (न्यू जेनरेशन) मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2021 - जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक पायलट की मौत हुई।
2021 - अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्रंप के फैसले को पलटकर अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर सैनिकों पर लगे बैन को हटाया।
2021 -पद्म पुरस्कारों की घोषणा - जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे , पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को इस साल के पद्म सम्मान पाने वालों में शामिल किया गया (कुल सात लोगों को पद्म विभूषण, 10 लोगों को पद्म भूषण और 102 लोगों को पद्म श्री)।
2021 - फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैट्रिक और जर्मन चांसलर ओल्फ शोल्ज, बर्लिन में बैठक के लिए सहमत हुए।
2022 - लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर ने सीमा सड़क संगठन (BRO) के 10 कर्मियों को पहली बार 'प्रशंसा प्रमाण पत्र' से सम्मानित किया।
2022 - केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल फ्रांस के G20 शेरपा इमैनुएल बोने के साथ एक आभासी बैठक की।
2022 - दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर चल रहे आजादी का अमृत महोत्सव (AKAM) के एक हिस्से के रूप में एक मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई।
2023 - क्रिस हिपकिंस ने न्यूजीलैंड के 41वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
2023 - पहला इंडिया स्टैक डेवलपर सम्मेलन नई दिल्ली में शुरू हुआ।
2023 - यूनेस्को ने यूक्रेन के ओडेसा को विश्व धरोहर स्थल के रूप में नामित किया।
2023 - भारत और मिस्र ने सामग्री के आदान - प्रदान, क्षमता निर्माण और सह - उत्पादन की सुविधा के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
2023 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 106 पद्म पुरस्कार- 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी व 43 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रृंखला 2022 प्रदान करने की घोषणा की।
2024 - मंगल ग्रह पर उड़ान भरने वाले नासा के हेलीकॉप्टर इंजीन्यूटी ने अपना मिशन समाप्त किया।
2024 - जम्मू कश्मीर में सबसे लंबी रेलवे सुरंग पर पहली बार रेल इंजन चलाकर सफल परीक्षण किया गया।
2024 - शाहजहांपुर के गांव दमगड़ा से गंगा स्नान करने के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के ऑटो को कंटेनर ने टक्कर मारने से 12 श्रद्धालुओं की मौत हुई।
2024 - झारखंड में 30 लाख पेड़ लगाने वाली सरायकेला की चामी मुर्मू को पद्म श्री पुरस्कार की घोषणा हुई।
2025 - 139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा में शारदा सिन्हा समेत सात को पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री का भी एलान हुआ।
*25 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉*
1824 - माइकल मधुसूदन दत्त - बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि ।
1874 - ब्रिटिश साहित्यकार समरसेट मॉम का जन्म हुआ।
1882 - वर्जीनिया वुल्फ का जन्म हुआ।
1894 - परशुराम मिश्रा - एक भारतीय वनस्पतिशास्त्री, शिक्षाविद् और संबलपुर विश्वविद्यालय के पहले कुलपति थे।
1930 - राजेन्द्र अवस्थी - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और 'कादम्बिनी पत्रिका' के सम्पादक।
1958 - कविता कृष्णमूर्ति - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध पार्श्वगायिकाओं में से एक ।
1960 - कौशल किशोर - बीजेपी के राजनीतिज्ञ और 16वीं लोकसभा के सांसद।
*25 जनवरी को हुए निधन👉*
1918- विलियम वेडरबर्न - भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष।
1953- नलिनी रंजन सरकार - भारतीय व्यापारी, उद्योगपति, अर्थशास्त्री और सार्वजनिक नेता थे।
1969 - अनंता सिंह - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।
1999 - जी. जी. स्वेल - भारत की लोकसभा के उपाध्यक्ष थे।
2001 - विजयाराजे सिंधिया - 'भारतीय जनता पार्टी' की प्रसिद्ध नेता थीं।
2019 - कृष्णा सोबती - प्रसिद्ध लेखिका, जिन्होंने हिन्दी की कथा-भाषा को अपनी विलक्षण प्रतिभा से अप्रतिम ताज़गी़ और स्फूर्ति प्रदान की।
2020 - जाने-माने कलाकार एवं मूर्तिकार शेर सिंह कुक्कल का निधन।
2022 - प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलिना साल्विनी का निधन हुआ।
2023 - लखनऊ बिल्डिंग हादसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्बास हैदर की मां बेगम अख्तर (72) का निधन हुआ।
2023 - लावर्न एंड शर्ली' की अभिनेत्री सिंडी विलियम्स (75) का निधन हुआ।
2023 - एन्कीबॉयज के टिकटॉक स्टार रैंडी गोंजालेज (35) का निधन हुआ।
2024 - भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री हरिशंकर भाभड़ा (96) का निधन हुआ।
2024 - पाकिस्तानी इकबालवादी , शोधकर्ता और यात्रा लेखक रफीउद्दीन हाशमी (83) का निधन हुआ।
2024 - भारतीय पार्श्वगायिका और संगीतकार भवतारिणी राजा (47) का निधन हुआ।
2025 - सर्बियाई बास्केटबॉल हॉल ऑफ फेम के सदस्य, स्मॉल फॉरवर्ड ड्रेज़ेन डालिपागिक (73) का निधन हुआ।
*25 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 भगवान श्री देवनारायण जयंती 2026 (गुर्जर एवं सर्व समाज , माघ शुक्ल सप्तमी)।
🌟 श्री नर्मदा जयन्ती (माघ शुक्ल सप्तमी)।
🌟 आचार्यकल्प श्री ज्ञानभूषण जी महाराज मुनि दीक्षा (मर्यादा महोत्सव, जैन , माघ शुक्ल सप्तमी)।
🌟 भगवान सूर्य का जन्मदिन / विश्व सूर्य नमस्कार दिवस (रथ / मघा सप्तमी , माघ शुक्ल सप्तमी)।
🌟 महर्षि मात्रंग नवल स्वामी जी जन्मोत्सव (243वाँ , माघ शुक्ल सप्तमी)।
🌟 मेला श्री तामडिया (भैरुजी)।
🌟 भारतीय पर्यटन दिवस।
🌟 राष्ट्रीय मतदाता दिवस (16वां)।
🌟 भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) व राष्ट्रीय रोग सूचना विज्ञान और अनुसंधान केन्द्र (NDCIR) का स्थापना दिवस।
🌟 हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें