Good Daily News...


सोमवार, 15 दिसंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


              ॐ श्रीगणेशाय नम:

           🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 15 दिसम्बर 2025*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* पौष

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* एकादशी - 21:22 तक

*🗒पश्चात्-* द्वादशी 

*🌠नक्षत्र-* चित्रा - 11:08 तक

*🌠पश्चात्-* स्वाति 

*💫करण-* बव. - 08:05 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* शोभन - 12:29 तक

*✨पश्चात्-* अतिगण्ड 

*🌅सूर्योदय-* 07:05

*🌄सूर्यास्त-* 17:26

*🌙चन्द्रोदय-* 27:45

*🌛चन्द्रराशि-* तुला - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:55 से 12:36

*🤖राहुकाल-* 08:23 से 09:40

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉पौष बदी एकादशी 21:22 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , सफला एकादशी व्रत (सभी के लिए) , सोम व्रत , सूर्य मूल नक्षत्र में एवं सूर्य की धनु / पौष संक्रान्ति 28:19 पर (पुण्यकाल अगले दिन मंगलवार को सूर्योदय से 10:44 तक , दीप - वस्त्र दान , गोदावरी स्नान) , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , भगवान श्री पार्श्वनाथ जी जन्म - तप कल्याणक (जैन , पौष कृष्ण एकादशी , नाकोड़ा मेला) , भगवान श्री चन्द्रप्रभु जन्म - तप कल्याणक (जैन , पौष कृष्ण एकादशी) , श्री भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ जयन्ती , श्री रघुनाथ केशव खादिलकर जयन्ती , लोह पुरुष सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल स्मृति दिवस (75वां) , पहलवान गीता फोगाट जन्म दिवस , केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस (2021 से 21 मई को है , केवल संज्ञानार्थ लिखा है)।_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 पौष बदी द्वादशी 23:59 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरू , सुरूप द्वादशी व्रत , संक्रान्ति पुण्यकाल सूर्योदय से 10:44 तक (दीप - वस्त्र दान , गोदावरी स्नान)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*यः प्रवृत्तां श्रुतिं सम्यक्* 

    *शास्त्रं वा मुनिभिः कृतम्।* 

 *दूषयत्यनभिज्ञाय* 

    *तं विद्याद् ब्रह्मघातिनम् ॥* 

      ★ महाभारतम् अनुशासनपर्व २४

*अर्थात् 👉* 

        _जो मनुष्य उत्तम कर्म का विधान करने वाली श्रुतियों और ऋषिप्रणीत शास्त्रों पर बिना समझे - बूझे दोषारोपण करता है, उसको भी ब्रह्मघाती ही समझो।_


*15 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1516 – दक्षिणी अमरीकी देश अर्जेनटइना की खोज के बाद, स्पेन के आप्रवासियों का पहला गुट इस स्थान पर पहुँचा। इस प्रकार इस देश पर स्पेन का अधिकार आरंभ हुआ।

1794 - फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।

1803 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।

1911 - बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी सोसाइटी की स्थापना हुई। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1916 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।

1917 - मोलदावियन गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

1939 – अमेरिका के डेलावेयर में पहली बार नॉयलन के धागों का व्यवसायिक उत्पादन शुरू हुआ।

1953 - भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।

1961 – नाजी तानाशाह अडोल्फ हिटलर के यहूदी नरसंहार में व्यवस्थित कत्लेआम के आयोजक आडोल्फ आइषमन को मौत की सजा सुनाई गई।

1963 - केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना हुई।

1964 – कनाडा ने अपने राष्ट्रीय ध्वज में मैपल लीव को जगह दी।

1965 - बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।

1973 – अरब इसराइल युद्ध के चलते अरब तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने अमरीका को तेल बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया। जिससे तेल की क़ीमतें तीन डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर अचानक 11 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचीं।

1975 – पश्चिमी सहरा को छोड़ने की स्पेन की घोषणा के बाद से इस क्षेत्र पर स्पेन का अधिकार समाप्त हुआ।

1976 - न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

1991 - जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।

1993 - जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर।

1995 - यूरोपीय यूनीयन के नेताओं में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति|

1997 - संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ़्तर पर उग्रवादियों द्वारा किये जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित।

1997 - अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ मिला।

2000 - चेरनोबिल रिएक्टर सदा के लिए बंद।

2001 – ग्यारह सालों तक बंद रहने के बाद दुनिया के एक अजूबे इटली में पीसा की मीनार को जनता के लिए फिर से खोला गया।

2003 - भूटान सरकार ने अपने यहाँ सक्रिय भारतीय अलगाववादियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की।

2005 - ईराक में नयी सरकार के गठन के लिए मतदान सम्पन्न।

2007 - पाकिस्तान में आपातकालीन नागरिक क़ानून लागू।

2008 - केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने आतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।

2010 - ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 90 शरणार्थियों को ले जा रहे एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हुई।

2014 – सिडनी के एक कैफे में एक व्यक्ति हारुण मोनिस ने लोगों को 16 घंटे तक बंधक बनाया। पुलिस कार्रवाई में मोनिस व दो अन्य मारे गये।

2018 – को गुजरात के वडोदरा जिले में देश के पहले और विश्व के तीसरे रेल विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

2019 - यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल हुई थाई नुअद (थाई मसाज)।

2019 - भारत की सिफारिश पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मई को 'अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस' घोषित किया , अभी हर साल 15 दिसंबर को मनाया जाता था।

2020 - भारत और ब्रिटेन ने व्‍यापार, प्रतिरक्षा, सुरक्षा, जलवायु और स्‍वास्‍थ्‍य सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता की।

2021 - आपराधिक मामलों में पारस्परिक कानूनी सहायता के लिए भारत और पोलैंड के बीच संधि को मंजूरी मिली।

2021 - चीन और रूस का 'अच्‍छे पडोसी तथा मैत्रीपूर्ण सहयोग संधि' को प्रत्‍येक 5 वर्ष पर बढाने का निर्णय हुआ।

2021 - कैबिनेट ने लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

2021 - आठवां हिंद महासागर संवाद आयोजित किया गया।

2022 -  सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि सीधा सबूत न हो तो भी भ्रष्ट नौकरशाहों को सजा हो सकती है।

2022 - देश को फ्रांस से ईराफेल बेड़े का 36वां आखिरी विमान मिला।

2022 - नेपाल में निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति को प्रतिनिधि सभा के चुनाव के अंतिम परिणाम सौंपे।

2023 - मेक्सिको की माया ट्रेन का उद्घाटन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर ने किया।

2023 - सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

2023 - डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से विकसित उच्च गति वाले मानव रहित विमान फ्लाइंग-विंग, ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर का सफल उड़ान परीक्षण किया।

2024 - महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 23वें दिन नागपुर में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। 33 कैबिनेट, 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। फडणवीस सरकार में 2 डिप्टी CM समेत 42 मंत्री हो गए।

 

*15 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1852 – एफिल टावर बनाने वाले फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का जन्म।

1852 – फ्रांस के भौतिकशास्त्री तथा प्रसिद्ध आविष्कारक हेनरी बेकरेल का पेरिस में जन्म हुआ उन्होंने 1896 में ऐसे पदार्थ की खोज की जो रेडियो धार्मिता की विशेषता रखता था।

1859 – पोलैंड के प्रसिद्ध लेखक, चिकित्सक और शब्दकोश विशेषज्ञ डॉक्टर एल एल ज़ामेनहोफ़।

1892 - भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ - मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।

1905 - रघुनाथ केशव खादिलकर - पूर्व केंद्रीय मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और महाराष्ट्र के एक विचारक नेता।

1908 - स्वामी रंगनाथानन्द रामकृष्ण संघ के एक हिन्दु संन्यासी थे।

1935 - उषा मंगेशकर - लता मंगेशकर की छोटी बहन व पार्श्व गायिका।

1940 - रविंद्र कपूर -गोगा कपूर के नाम से लोकप्रिय, भारतीय फिल्म अभिनेता।

1966 – वेस्टइंडीज के आलराउंडर कार्ल हूपर।

1970 - शुभेन्दु अधिकारी - भारत की १५वीं - १६वीं लोकसभा में सांसद रहे।

1976 – फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया का सिक्किम में जन्म हुआ।

1981 - भरत कुमार छेत्री - भारत के हॉकी खिलाड़ी।

1988- गीता फोगाट- भारतीय महिला पहलवान का हरियाणा के भिवानी जिले में।


*15 दिसंबर को हुए निधन👉*


1749 - छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत हुई।

1950 – भारत रत्न से अलंकृत और स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री, गृहमंत्री तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ।

1952 - पोट्टि श्रीरामुलु - गाँधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी।

1966 – दुनिया की सबसे बड़ी एनीमेशन कंपनी के संस्थापक वॉल्ट डिज़नी का निधन हुआ।

1985 - शिवसागर रामगुलाम - मॉरिशस के गवर्नर थे।

2000 - गौर किशोर घोष - कुशल पत्रकार तथा लेखक।

2013 - सन्दीप आचार्य एक भारतीय गायक।

2013 - शीशराम ओला- राजस्थान से राजनीतिज्ञ।

2019 - भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ईश्वर दयाल स्वामी (90) का निधन हुआ। 

2020 - अफ़ग़ानिस्तान में काबुल के डिप्‍टी गवर्नर महबूबुल्‍लाह मोहेबी का एक कार बम धमाके में निधन हुआ।

2021 - कुन्नूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (भारतीय वायु सेना में चालक) का निधन हुआ।

2022 - कनाडाई गायिकाशर्ली आइकहार्ड (67) का निधन हुआ।

2022 - अमेरिकी ड्रमर डिनो डेनेली (78) का निधन हुआ।

2023 - वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मंत्री के पी विश्वनाथन (83) का निधन हुआ।

2024 - विश्वविख्यात तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन (73) का निधन हुआ (14 दिसंबर का भी वर्णन , कन्फर्म कर लें)।


*15 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 भगवान श्री पार्श्वनाथ जी जन्म - तप कल्याणक (जैन , पौष कृष्ण एकादशी , नाकोड़ा मेला)।

🌟 भगवान श्री चन्द्रप्रभु जन्म - तप कल्याणक (जैन , पौष कृष्ण एकादशी)।

🌟 श्री भगवंतराव अन्नाभाउ मंडलोइ जयन्ती।

🌟 श्री रघुनाथ केशव खादिलकर जयन्ती।

🌟 लोह पुरुष सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल स्मृति दिवस (75वां)।

🌟 पहलवान गीता फोगाट जन्म दिवस।

🌟 केन्द्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस।

🌟 अन्तर्राष्ट्रीय चाय दिवस (2021 से 21 मई को है , केवल संज्ञानार्थ लिखा है)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देवरिया में नवागत डीएम मधुसूदन हुल्गी ने संभाला कार्यभार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

  देवरिया, दिनांक 06 मई ।जनपद देवरिया में आज नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी (आईएएस) ने शासन के निर्देशानुसार कोषागार पहुंचकर विधिवत पदभार ग...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789