Good Daily News...


सोमवार, 15 दिसंबर 2025

मिशन शक्ति टीम ने चलाया बहू बेटी अभियान रुद्रपुर और इकौना में महिलाओं बालिकाओं को किया गया जागरूक




 देवरिया.! उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के संबंध में स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

 पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर प्रत्यक्ष तलाकशुदा ,निराश्रित और दहेज उत्पीड़न की शिकार महिलाओं बालिकाओं के उत्थान स्वालंबन और शक्ति करण पर जोर दिया गया है ।इस दौरान नए आपराधिक कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया गया ।रविवार को एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में उप निरीक्षक अमरीश राजभर कांस्टेबल अनुराग और महिला कांस्टेबल कृति ने यह अभियान चलाया ।इसी कड़ी में रुद्रपुर मिशन शक्ति टीम ने ग्राम महुआ पोखर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत बहू बेटी अभियान के तहत चौपालके माध्यम से जागरुकता सम्मेलन आयोजित किया ।उन्होंने समाज में व्यापक कुरीतियों जैसे दहेज उत्पीड़न ,घरेलू हिंसा और साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई ,साथ ही उनसे बचाव के तौर तरीके और कानूनी प्रक्रियाओं के संबंध में बताया गया ।टीमों ने महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न सरकारी और संस्थागत हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी इसमें आपातकालीन हेल्पलाइन डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090 ,जननी सुरक्षा हेल्पलाइन 102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चालक हेल्पलाइन 1098, एंबुलेंस हेल्पलाइन 108 और साइबर हेल्पलाइन 1930 शामिल है ।इसके अतिरिक्त शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नारी शक्तिहै वंदना योजना ,नई समाज नारी सुरक्षा योजना और कन्या सुमंगला योजना के बारे में भी बताया गया ।विधिक सहायता , फैमिली काउंसलिंग निशुल्क विधि परामर्श तथा नए आपराधिक कानून (भारतीय न्याय संहिता भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) के प्रावधानों से अवगत कराते हुए पंपलेट भी वितरित किए गए।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देवरिया में नवागत डीएम मधुसूदन हुल्गी ने संभाला कार्यभार, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर

  देवरिया, दिनांक 06 मई ।जनपद देवरिया में आज नवागत जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी (आईएएस) ने शासन के निर्देशानुसार कोषागार पहुंचकर विधिवत पदभार ग...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789