देवरिया । सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में जमुना वार्ड नंबर 2 में सोमवार शाम आपसी विवाद हिंसक हो गया। सगे भाइयों के परिवारों के बीच हुई कहा सुनी मारपीट में बदल गई, जिसके बाद चाकू बाजी की घटना सामने आई इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दो अन्य को हल्की चोटें आई है ।
जानकारी के अनुसार वार्ड निवासी गोरे और आजाद सगे भाई हैं किसी घरेलू बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहा सुनी हुई ,जो बाद में हाथापाई में बदल गई ,इस दौरान एक भाई के बेटे ने दूसरे पक्ष के चचेरे भाई पर चाकू से हमला कर दिया चाकू लगने से गोरे के बेटे जांबाज अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया, मारपीट में गोरे को अन्य बेटे प्रिंस अहमद और शेर अहमद को भी चोंटे आई है।
घटना की जानकारी मिलते ही सलेमपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी प्रभारी निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मारपीट का घटना संज्ञान में आई है घायलों को मेडिकल परीक्षण कराया गया और मामले की गहन जांच की जा रही है । तहरीर मिलने के बाद आवश्यक विधि कार्रवाई की जाएगी, घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है । पुलिस की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें