राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान एवं जनपद न्यायाधीश, देवरिया श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवरिया द्वारा तहसील सलेमपुर के अन्तर्गत 05 ग्राम पंचयात क्रमशः खुखुन्दु, नोनापार,रतनपुरा,कुण्डौली, एवं पिपरामिश्र में विधिक सहायता केन्द्र (लीगल एड क्लीनिक) का उद्घाटन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी द्वारा किया गया। सलेमपुर के ग्राम पंचायतों में लीगल एड क्लीनिक के उद्घाटन के अवसर पर न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय सलेमपुर सक्षम शेखर, तहसीलदार सलेमपुर अलका सिंह भी उपस्थित रही। इस अवसर पर आम जनमानस को विधिक अधिकार प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा दौरान उपस्थित लोगों को सरकारी तथा कानूनी जानकारी प्रदान की गई। जरूरत मंदों को न्याय तक पहुँचने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा हुई एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वृद्धजनों के अधिकारों, महिलाओं, विधवाओं, वृद्धजनों और बच्चों से संबंधित कानूनों तथा उन पर होने वाले शोषण के प्रति भी जागरूक किया। उन्होने कहा कि इन विधिक सहायता केंद्रों का मुख्य उद्देश्य छोटे-मोटे अपराधों, लड़ाई-झगड़ों और हिंसाओं का ग्राम पंचायत स्तर पर समाधान करना है। इसके अतिरिक्त, ये केंद्र महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का भी कार्य करेंगे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सक्षम शेखर, न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय, सलेमपुर ने कहा कि लीगल एड क्लीनिक में आम जनमानस को की कानूनी समस्याओं का निदान होगा। यहां लोगों को कानूनी सलाह और सेवा भी दी जाएगी। तहसीलदार सलेमपुर, अलका सिंह द्वारा शासन के द्वारा संचालित योजनाओं के बारें में भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, सलेमपुर, तहसीलदार सलेमपुर, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें