देवरिया 11 नवंबर।उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय परिसर भुजौली कॉलोनी में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत जनपद के किसानों को प्याज और लहसुन के बीज वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी ने की, जबकि विधायक देवरिया सदर प्रतिनिधि नवीन सिंह ने मुख्य अतिथि उपस्थिति दर्ज कराई। बीज वितरण पंजीकृत किसानों को प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर किसानों रामसेवक (ग्राम बनरही, सलेमपुर), लोरिक (ग्राम अकटहिया, गौरीबाजार), व्यासमुनी (ग्राम मरहवा, भलुअनी) और युद्धिष्ठिर (ग्राम जरार, भलुअनी) को प्याज बीज, जबकि राजनाथ यादव (ग्राम तरौली, भलुअनी), दीनानाथ राय (ग्राम पहाड़पुर, बैतालपुर), गंगा मल्ल (ग्राम बसडीला, देवरिया सदर) एवं नगीना (ग्राम भलुअनी, भलुअनी) को लहसुन बीज वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें