ब्रेकिंग न्यूज़।
बिहार में दूसरे और अंतिम चरण में भी बंपर वोटिंग हो रही है। ECI के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर एक बजे तक 47% से भी अधिक मतदान हो चुका है।
किशनगंज, बांका और गया में तो और भी ज्यादा बंपर मतदान चल रहा है। इन तीनों जिलों में वोटिंग 50% पार हो चुकी है।
जिस रफ्तार से मतदान चल रहा है ऐसा प्रतीत होता है कि पहले चरण का रिकॉर्ड टूटेगा।
बिहार खुलकर और बढ़कर वोट कर रहा है।
* रोहतास में वोट बहिष्कार
रोहतास जिले के चेनारी विधानसभा क्षेत्र से वोट बहिष्कार की खबर सामने आई है। शिवसागर प्रखंड अंतर्गत बूथ संख्या 204 पर सुबह से एक भी मतदाता ने वोट नहीं दिया है और सभी ग्रामीण लगातार अपने फैसले पर अडिग हैं। मामला मध्य विद्यालय कोनकी स्थित बूथ संख्या 204 की बताई जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कोनकी गांव में पंचायत सरकार भवन बनने वाला था, लेकिन बाद में भवन को दूसरे गांव में बना दिया गया। जिससे ग्रामीण काफी नाराज हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर अधिकारियों को आवेदन दिया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में हम लोगों का प्रशासन से भरोसा टूट गया है।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें