देवरिया, 06 नवम्बर 2025।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ऋतू शाही द्वारा निरीक्षण भवन, पुलिस लाइन मीटिंग हॉल में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 18 पीड़ित महिलाओं के प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न तथा मारपीट से संबंधित मामले शामिल थे।
मौके पर 09 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों को आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित थाना क्षेत्रों के क्षेत्राधिकारियों को प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं महिला सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया। सदस्य श्रीमती ऋतू शाही ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की हिंसा या अन्याय की स्थिति में तत्काल राज्य महिला आयोग से संपर्क करें।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, दिव्यांगजन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी (शहर), श्रम अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, थानाध्यक्ष महिला थाना, समाज कल्याण अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी देवरिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
साथ ही वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक श्रीमती नीतू भारती, मनोवैज्ञानिक श्रीमती मीनू जायसवाल तथा हब फॉर एम्पावरमेंट के कार्मिक भी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के उपरांत मा० सदस्य श्रीमती ऋतू शाही द्वारा डुमरी रामपुर कारखाना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें