देवरिया 06 नवंबर।जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, देवरिया के तत्वावधान में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 10 नवम्बर 2025 को संत विनोवा पी.जी. कॉलेज, देवरिया के सभागार में किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय युवा उत्सव हेतु निर्धारित विधाओं — लोकनृत्य (समूह) (अधिकतम 10 प्रतिभागी), लोकगीत (समूह) (अधिकतम 10 प्रतिभागी), कहानी लेखन, चित्रकला (थीम – Nasha Mukt Yuva / Youth for Healthy Lifestyle, विवरण 20 से 30 शब्दों में), शब्दपाडित्य (थीम – Emergency Period and Violation of Constitution in India and Safeguarding Democracy and Democratic Values) तथा इनोवेशन साइंस मेला प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में सभी विकास खंडों के अतिरिक्त जनपद के समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थाओं से जुड़े प्रतिभागी, साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कलाकार जिनकी आयु 01 सितम्बर 2025 को 15 से 29 वर्ष के मध्य हो, प्रतिभाग कर सकते हैं।
प्रतिभागियों के लिए my Bharat Portal पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण के दौरान प्रतिभागी का नाम हाईस्कूल प्रमाणपत्र अथवा बैंक विवरण के अनुरूप मान्य होगा।
युवा उत्सव के अंतर्गत युवा वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने हेतु थीम आधारित साइंस मेला प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
इच्छुक प्रतिभागी 09 नवम्बर 2025 तक my Bharat Portal पर पंजीकरण करने के उपरांत संबंधित विकास खंड के क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी या जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, विकास भवन देवरिया से संपर्क कर सकते हैं।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें