Good Daily News...


शनिवार, 4 अक्टूबर 2025

तीर चला कर मंत्री कमलेश पासवान व मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने प्रतियोगिता का किया उद्घाटन





*संजीव सिंह आर्चरी एकेडमी में प्रदेश  के तीरंदाजों का  अंडर 10 व अंडर 13 प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

 *आरंभ है प्रचंड गीत से हुआ स्वागत।


देवरिया। संजीवा सिंह आर्चरी एकेडमी कन्हौली रुद्रपुर में शनिवार को उत्तर प्रदेश तीरंदाजी   

एसोसिएशन के द्वारा अंडर टेन व       

अंडर थर्टीन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के सलाहकार  पूर्व एसीएस गृह अवनीश अवस्थी  रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अवनीश अवस्थी ने कहा कि 

  मैंने अपने जीवन में तीरंदाजी का सिस्टमेटिक, साइंटिफिक, टेक्निक युक्त प्रशिक्षण नहीं देखा। संजीव सिंह आर्चरी एकेडमी बेहतर कार्य कर रही है। भविष्य में ओलंपिक और नेशनल व एशियन गेम्स में यहां पदक आएंगे। प्रदेश में खेल के माध्यम से एक हजार से अधिक लोगों ने पुलिस में नौकरी पाई है ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा और बांसगांव लोक सभा क्षेत्र में तीरंदाजी की बेहतरीन एकेडमी खुलने के लिए संजीवा जी को 

 बधाई देता हूं। अपने तरफ से इस एकेडमी के लिए जो हो सकता है, जो हमसे मांग रखी जाएगी उसको  पूरा किया जाएगा। यहां पर देश का भविष्य गढ़ा जा रहा है, जो बासगांव लोकसभा वासियों के लिए गौरव का विषय है।

इस अवसर पर ओलम्पियन संजीव सिंह ने सभी का स्वागत किया। संचालन श्रीनेत ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर मधु सिंह ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन  राज्य सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने तीर चला कर किया।

श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के छात्र छात्राओं ने आरंभ हे प्रचंड गीत से सभी का स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री/ विधायक जयप्रकाश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अंतर्यामी सिंह, ओलंपियन आचार्य वेद कुमार, उप जिलाधिकारी हरिशंकर लाल, बीडीओ एजाज अहमद, प्रमुख प्रतिनिधि  राम सुधारें पासवान, पवन सिंह, अनिल सिंह, खड्ग बहादुर सिंह, भगवान सिंह, रूपक, आलेख त्रिपाठी, सुभाष चौधरी, विद्यालय के शिक्षक, कोच, प्रदेश के तीरंदाज मौजूद रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

देश विदेश व राज्यों का टॉप हैडलाइन मुख्य समाचार

        *07- अक्टूबर- मंगलवार* * कथित हमले के बाद पीएम मोदी ने सीजेई गवई से बात, कहा- उन पर हुए हमले ने हर भारतीय को क्षुब्ध कर दिया, हमारे ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789