Good Daily News...


रविवार, 19 अक्टूबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


           ॐ श्रीगणेशाय नम:

         🙏शुभप्रभातम् जी🙏


  



     *आज दिनांक 👉*

     * 19 अक्टूबर 2025*

                 *रविवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* त्रयोदशी - 13:53 तक

*🗒पश्चात्-* चतुर्दशी 

*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी - 17:50 तक

*🌠पश्चात्-* हस्त

*💫करण-* वणिज - 13:53 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* एन्द्र - 26:04 तक

*✨पश्चात्-* वैधृति 

*🌅सूर्योदय-* 06:24

*🌄सूर्यास्त-* 17:47

*🌙चन्द्रोदय-* 29:11

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात  

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:43 से 12:28

*🤖राहुकाल-* 16:22 से 17:47

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज रविवार को 👉 कार्तिक बदी त्रयोदशी 13:53 तक पश्चात् चतुर्दशी शुरु , मास शिवरात्रि व्रत , श्री हनुमान जयन्ती (उ.भा. , कार्तिक कृष्‍ण चतुर्दशी , श्री हनुमान जी का दर्शन पूजन , अर्धरात्रि व्यापिनी , मतांतरे) , काली चतुर्दशी (महानिशीथ काल में , पूर्व अरूणोदय वाली) , रूप चतुर्दशी , नरक चतुर्दशी (पंचांगभेद से कल भी) , सांय प्रदोष वेला में देवालयों में दीपदान , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से अगले दिन सूर्योदय तक , अमृतसिद्धियोग 17:50 से सूर्योदय तक , विघ्नकारक भद्रा 13:52 से 26:49 तक  , भगवान पद्मप्रभुजी जन्म - तप कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी) , श्री सुब्रमण्यम चन्द्रशेखर जयन्ती , श्री सारंगधर दास जयन्ती , श्री प्रकाश चंद्र सेठी जयन्ती , श्री सनी देओल (अजय सिंह) फ़िल्म अभिनेता जन्म दिवस व श्री जॉन बॉस्को जसोकी स्मृति दिवस।_*

*_🔅कल सोमवार को 👉 कार्तिक बदी चतुर्दशी 15:46 तक पश्चात् अमावस्या शुरु , काली चतुर्दशी (महानिशीथ काल में , पूर्व अरूणोदय वाली) , रूप चतुर्दशी , नरक चतुर्दशी (पंचांगभेद से आज भी) , दीपावली (मतांतरे) , प्रदोष काल में लक्ष्मींद्र - कुबेरादि पूजा।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*आत्मदोषैर्नियच्छन्ति* 

      *सर्वे  सुखदुखे  जनाः।* 

 *दुःखादुद्विजते   जन्तुः* 

      *सुखं  सर्वाय  रुच्यते।।* 

 *अर्थात् 👉* 

            _सब को अपने कर्मानुसार सुख्दुःख भुगतने पडते है। दुःख से मानव थक जाता है, सुख सबको भाता है।_

🌹


*19 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1630 – बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन किया गया।

1689 - रायगढ़ किले में संभाजी की विधवा और उसके बच्चे ने औरंगजेब के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1722 – फ्रांस के सी. होफर ने अग्निशामक यंत्र का पेटेंट कराया।

1739 – इंग्लैंड ने स्पेन पर युद्ध की घोषणा की।

1781 – ब्रिटिश जनरल कॉर्नविलास ने अमेरिका में आत्मसमर्पण किया ।

1781 -  अमेरिकी क्रांति युद्ध का समापन हुआ।

1813 – लैपजिंग का युद्ध समाप्त हुआ।

1853 – अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गयी।

1872 – न्यू साउथ वेल्स में विश्व का सबसे बड़ा सोने का टुकड़ा (215 किग्रा) पाया गया।

1889 - फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।

1900 – जर्मन वैज्ञानिक माक्स प्लांक ने 'प्लांक का नियम' प्रतिपादित किया था। इसे 'ब्लैक बॉडी एमिशन' का नियम भी कहा जाता है।

1915 – रूस और इटली ने बुल्गारिया पर युद्ध की घोषणा की।

1917 - डलास लव फील्ड हवाई अड्डा पब्लिक के लिए खोला गया।

1924 - अब्दुल अज़ीज़ ने स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया।

1926 – जॉन सी गैरेंड ने सेमी ऑटोमेटिक राइफल का पेटेंट कराया।

1932 – ब्रिटिश सरकार ने सोवियत संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1932 – फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने रेडियो पर अपना पहला भाषण दिया।

1933 – जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया। 

1943 – रटगर्ज विवि के छात्र एल्बर्ट शात्ज ने तपेदिक के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा 'स्ट्रेप्टोमाइसिन' विकसित की।

1944 – फिलिपीन द्वीप समूह में अमरीका और जापान की सेनाओं के मध्य युद्ध आरंभ हुआ।


1950 – मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरी आफ़ चैरिटीज़ की स्थापना की। मदर टेरेसा रोमन कैथोलिक नन थीं जिनके पास भारतीय नागरिकता थी।


1952 – श्रीरामुलू पोट्टी ने पृथक मद्रास प्रांत से अलग तेलगु भाषी राज्य आंध्र प्रदेश बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया।

1956 – रूस और जापान ने हस्ताक्षर कर दोनों देशों के बीच 1945 से चले आ रहे युद्ध को अधिकारिक रूप से समाप्त किया।

1960 – नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।

1970 – भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया। यह एक सुपर सोनिक लड़ाकू जेट विमान है जिसका निर्माण सोवियत संघ ने किया था।

1983 - भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डाक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फ़ाउलर के साथ 1983 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार।

1987 – न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में बिकवाली के भारी दबाव के बीच शेयरों कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ था।

1994 - जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

2000 – भारत सरकार ने 1834 से 1996 तक सभी केंद्रीय अधिनियमों का इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस तैयार करने की घोषणा की।

2003 - पोप जॉन पाॅल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।

2004 - अमेरिका के विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने यह रहस्योद्घाटन किया कि अमेरिका की कोशिशों से भारत-पाकिस्तान युद्ध टला।

2004 - चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा।

2004 - सू विन म्यांमार के नये प्रधानमंत्री बने।

2005 - ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ बगदाद में सुनवाई शुरू।

2007 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर हमले के बाद भारतीय उच्चायुक्त ने उनसे मुलाकात की।

2008 - आटोमोबाइल बाज़ार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को हटाया।

2012 - लेबनान की राजधानी बेरुत में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत ,110 अन्य घायल हुए।

2019 - चिली में 15 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की गयी।

2019 - दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सौ नए मोहल्‍ला क्‍लिनिक का उद्घाटन किया।

2019 - संयुक्त राष्ट्र की आम बैठक ने 14 राष्ट्रों ( आर्मेनिया, ब्राजील, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, लीबिया, मार्शल आइलैंड्स, मॉरिटानिया, नामीबिया, नीदरलैंड, पोलैंड, कोरिया गणराज्य, सूडान और वेनेजुएला ) को UNHRC के लिए चुना।

2019 - श्रीलंका को वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की ग्रे लिस्ट से हटा दिया गया (कोलंबो गजट)। 

2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैंड चैलेंजेज की वार्षिक बैठक को वर्चुअल रूप से संबोधित किया। 

2020 - केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आयुष्मान सहकार योजना की शुरूआत की।

2021 - उत्तराखंड के कुमाऊं में दो की वर्षा से भूस्खलन, मकान ढहने, पानी में करंट आदि कारणों से 42 लोगों की मौत हुई।

2021 - उत्तर कोरिया ने समुद्र में किया बैलेस्टिक मिशाइल का परीक्षण।

2022 - 24 साल बाद इतिहास बदला.; मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने , शशि थरूर की हार हुई।

2022 - बिहार में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया , राजधानी पटना के अलावा चंपारण में भी धरती हिली।

2022 - उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के समुद्री क्षेत्र के पास तोपों से गोलाबारी की। मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - दूसरा बार्ज एलएसएएम 8 (यार्ड 76) भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया।

2023 - सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट को डी नोवो डीम्ड यूनिवर्सिटी घोषित किया गया।

2023 - इजरायल-हमास युद्ध के बीच 1200 लोगों की भारत में वापसी हुई।

2024 - श्रीमती विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


*19 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1870 - मातंगिनी हज़ारा - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।

1887 - सारंगधर दास - स्वतंत्रता सेनानी थे।

1888 - वेंकटराम रामालिंगम पिल्लै (तमिलनाडु से थे , पद्म भूषण सम्मानित थे) साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्ध।

1903 - आर. सी. बोराल - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।

1910 – खगोलशास्‍त्री और नोबेल पुरस्‍कार विजेता सुब्रमण्‍यम चंद्रशेखर का लाहौर (ब्रिटिश भारत) में जन्म हुआ।

1911 - असरारुल हक़ मजाज़ उर्दू के प्रगतिशील विचारधारा से जुड़े रोमानी शायर के रूप में प्रसिद्ध रहे।

1919 - प्रकाश चंद्र सेठी -  मध्य प्रदेश के 8 वें मुख्यमंत्री (1972-75) थे।


1920 – स्वाध्याय परिवार के संस्थापक , प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक व समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठालवे का महाराष्ट्र में जन्म हुआ।

1923 - भोलाशंकर व्यास - 'काशी' (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार।

1929 - निर्मला देशपांडे - गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता।

1961 - सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता , निर्देशक, निर्माता और राजनेता।

2000 - नीतू घनघास एक भारतीय मुक्केबाज।

2002 - दिव्यांश सिंह पंवार एक भारतीय खेल निशानेबाज।


*19 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1745 – मशहूर किताब 'गुलीवर की यात्राएं' के लेखक जोनाथन स्विफ्ट का निधन हुआ।

1971 - रामअवध द्विवेदी - प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।

1995 - सलमा बेग ( कुमारी नाज़ या बेबी नाज़) हिंदी फ़िल्मों में एक भारतीय अभिनेत्री थीं।

2005 - जॉन बॉस्को जसोकी - नागालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री।

2013 - के॰ राघवन - जिन्हें मुख्यतः राघवन मास्टर के नाम से जाना जाता है, एक मलयाली संगीत रचयिता थे।

2018 - ओसामु शिमोमुरा एक जापानी कार्बनिक रसायनज्ञ और समुद्री जीवविज्ञानी थे।

2011 - जॉर्ज वर्गीज कक्कानादन, केरल राज्य से मलयालम भाषी कथाकार, उपन्यासकार और लेखक थे।

2020 - असम के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ.जयंत माधब का आधी रात को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

2021 - भिवानी के गाँव नांधा निवासी पैरा कमांडो राजेश कुमार का निधन हुआ।

2023 - पद्म श्री पुरस्कार विजेता, आध्यात्मिक गुरु श्री बंगारू आदिगलर का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2023 - ऑस्ट्रियाई डाउनहिल स्कीयर हेनरिक मेसनर (84) का निधन हुआ।

2024 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी नवाजो मरीन कोड टॉकर रहे जॉन किंसेल सीनियर (107) का निधन हुआ।


*19 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 भगवान पद्मप्रभुजी जन्म - तप कल्याणक (जैन , कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी)।

🌟 श्री सुब्रमण्यम चन्द्रशेखर जयन्ती।

🌟 श्री सारंगधर दास जयन्ती।

🌟 श्री प्रकाश चंद्र सेठी जयन्ती।

🌟 श्री सनी देओल (अजय सिंह) फ़िल्म अभिनेता जन्म दिवस।

🌟 श्री जॉन बॉस्को जसोकी स्मृति दिवस।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789