Good Daily News...


गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025

इतिहास की 23 अक्टूबर 2024 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश...


              ॐ श्रीगणेशाय नम:

            🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 23 अक्टूबर 2025*

             *बृहस्पतिवार*

 *नई दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* द्वितीया - 22:47 तक

*🗒पश्चात्-* तृतीया 

*🌠नक्षत्र-* विशाखा - 28:51 तक

*🌠पश्चात्-* अनुराधा 

*💫करण-* बालव - 09:32 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* आयुष्मान - 28:59 तक

*✨पश्चात्-* सौभाग्य 

*🌅सूर्योदय-* 06:26

*🌄सूर्यास्त-* 17:44

*🌙चन्द्रोदय-* 07:57

*🌛चन्द्रराशि-* तुला - 22:05 तक

*🌛पश्चात्-* वृश्चिक 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:27

*🤖राहुकाल-* 13:30 से 14:54

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅 आज गुरुवार को 👉 कार्तिक सुदी द्वितीया 22:47 तक पश्चात् तृतीया शुरु , चन्द्रदर्शन शुभ , यम द्वितीया , भाई दूज (भगिनी गृह भोजन) , यम पूजा दीपादि दान , यमुना स्नान , चित्रगुप्त पूजा , कलम - दवात पूजन , यम पंचक समाप्त , सर्वदोषनाशक रवियोग 28:51 से , सर्वार्थसिद्धियोग / कार्यसिद्धियोग 28:51 से , शक कार्तिक मासारंभ , सूर्य सायन वृश्चिक राशि में 09:21 पर , सौर हेमन्त ऋतु प्रारम्भ , श्री गुरुग्रंथ साहिब गुरयाई दिवस , भगवान श्री पुष्पदंत जी ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल द्वितीया) , रानी चेन्नम्मा जयन्ती , श्री भैरोंसिंह शेखावत जयन्ती , सूबेदार जोगिन्दर सिंह शहीदी दिवस , अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस व राष्ट्रीय तिल /Mole दिवस (रसायन विज्ञान)।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 कार्तिक सुदी तृतीया 25:20 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , हिजरी जमादि उल अव्वल 5 माह शुरू (मुस्लिम)।_* 


*🎯आज की वाणी👉*


*शुश्रूषा   श्रवणञ्चैव*

     *ग्रहणं  धारणं तथा ।*

*ऊहापोहोऽर्थविज्ञानं*

     *तत्त्वज्ञानञ्च धीगुणाः ॥*

*अर्थात्👉*

   _शुश्रूषा, श्रवण, ग्रहण, धारण, चिंतन, उहापोह (आन्तरिक तर्क वितर्क), अर्थविज्ञान और तत्त्वज्ञान – ये बुद्धि के गुण हैं ।_


*23 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1707 - ग्रेट ब्रिटेन साम्राज्य की संसद को पहली बार लंदन में मिलाया गया।

1760 - उत्तर अमेरिका में यहूदी प्रार्थना की पहली किताब मुद्रित हुई।

1764 - मीर कासिम बक्सर की लड़ाई में पराजित हुआ।

1814 -  विश्व की पहली प्लास्टिक सर्जरी इंग्लैंड में की गयी। 

1910 - ब्लांश एस स्कॉट अमेरिका में अकेले हवाई जहाज उड़ाने बनाने वाली पहली महिला बनीं।

1915 - न्यूयार्क में लगभग 25,000 महिलाओं ने मतदान के अधिकार की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

1934 -  महात्मा गांधी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता पद से इस्तीफा दिया।

1943 - नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की ‘झांसी की रानी ब्रिगेड़’ की सिंगापुर में स्थापना की । इसके मतभेद भी है कुछ जगह 12 जुलाई 1943 भी है व कुछ जगह अन्य भी। 

1958 - रूसी कवि एवं उपन्यासकार बोरिस पास्तरनाक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार।

1978 - चीन और जापान ने चार दशकों से चले आ रही शत्रुता को औपचारिक रूप से समाप्त किया।

1989 - हंगरी ने स्वयं को गणराज्य घोषित किया।हंगरी सोवियत संघ से 33 वर्षों के बाद आजाद होकर एक स्वतंत्र गणराज्य बना।

1998 - पाकिस्तान ने कश्मीर समस्या का समाधान आत्म निर्णय से करने की मांग दोहरायी।

1998 - जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपने पहले बैंक का राष्ट्रीयकरण किया।

2001 - नासा के मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने मंगल ग्रह की परिक्रमा शुरू की।

2003 -भारत और बुल्गारिया ने प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किये।

2008 - नया कम्पनी विधेयक 2008 लोकसभा में पेश हुआ।

2011 - तुर्की के वान प्रांत में 7.2 तीव्रता का भूकंप,582 लोगों की मौत, हजारों घायल।

2019 - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के अध्‍यक्ष का कार्यभार संभाला।

2019 - हांगकांग विधायका ने विरोध प्रदर्शन के बाद प्रत्यर्पण विधेयक को वापस लिया।

2020 - भारत ने 35 वर्ष बाद अंतरराष्‍ट्रीय श्रम संगठन की शासी परिषद के अध्‍यक्ष का पदभार सम्‍भाला।

2020 - भारत: संयुक्त राष्ट्र की 75 वीं वर्षगांठ पर डाक विभाग ने डाक टिकट जारी किया।

2021 - तुर्की ने अमेरिका और जर्मनी सहित 10 देशों के राजदूतों को हटाने का आदेश दिया।

2022 - इसरो ने सभी 36 उपग्रहों को इच्छित कक्षाओं में स्थापित करने वाले पहले वाणिज्यिक मिशन के अंतर्गत एल वी एम-3 एम-2 का सफल प्रक्षेपण किया।

2022 - चीनी राष्‍ट्रपत शी जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति बनने का आधिकारिक एलान हुआ , 30 साल पुराना नियम टूटा , जिनपिंग ने अपनी नई टीम की भी घोषणा की व ली कियान्ग को नया प्रधानमंत्री बनाया गया।

2022 - अयोध्या के तट पर 15 लाख 76 हजार दीये जले  व अयोध्या का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

2023 - न्यू ऑरलियन्स के पास 'सुपरफ़ॉग' की स्थिति के कारण मोटरवे पर 158 वाहन टकराने से सात लोगों की मौत व अन्य कुछ घायल हुए।

2023 - इजराइल हमास युद्ध : रिहायशी इमारत पर हमले में 30 फलस्तीनियों की मौत हुई।

2023 - एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर ने चिकित्सा अस्पताल सेवा (सशस्त्र बल) के महानिदेशक के रूप में कार्य भार ग्रहण किया; वे इस पद को संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनी।

2023 - भारतीय और मलेशियाई सेना के बीच संयुक्त द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास "एक्सरसाइज हरिमाउ शक्ति 2023" भारत के उमरोई छावनी में शुरू हुआ।

2024 - तुर्किए में आतंकी फायरिंग हमले में चार लोगों की मौत व कई अन्य घायल हुए।

2024 - प्रधानमंत्री मोदी ने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

2024 - जिम्बाब्बे ने गाम्बिया के खिलाफ 344 रन बना कर टी-20i में सबसे बड़े स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया ,  290 रनों से जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया , जिम्बाब्वे की पारी में 30 चौके और 27 छक्के लगे, जो रिकॉर्ड है तथा कप्तान सिकंदर रजा ने रिकॉर्ड 33 गेंद पर शतक लगाया।


*23 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1778 - रानी चेन्नम्मा - झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के समान कर्नाटक की वीरांगना और स्वतंत्रता सेनानी।

1898 - खंडू भाई देसाई, श्रमिक नेता ।

1923 - भैरोंसिंह शेखावत - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति।

1937 - देवेन वर्मा हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता थे।

1957 - सुनील मित्तल भारतीय मूल के एक प्रमुख व्यवसायी।

1966 - शोभा कारनदलाजे एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा केन्द्रीय मंत्री बनी।

1969 - संजय गुप्ता एक भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और लेखक।

1974 - अरविन्द अडिग अंग्रेजी में लिखने वाले भारतीय लेखक ( मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित)।

1979 - रंजन सोढ़ी एक भारतीय डबल ट्रैप शूटर।

2000 - ज़ायरा वसीम भारतीय अभिनेत्री।


*23 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1623 - तुलसीदास प्रसिद्ध कवि (कन्फर्म नहीं)।

1962 - सूबेदार जोगिन्दर सिंह- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।

1973 - नेली सेनगुप्ता - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।

2005 - भोलाशंकर व्यास - 'काशी' (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार।

2012 - सुनील गंगोपाध्याय या सुनील गांगुली, सरस्वती सम्मान से सम्मानित साहित्यकार थे।

2019 - मरीकी वरवूर्ट, बेल्जियम पैरालिंपिक एथलीट ने 40 साल की उम्र में इच्छामृत्यु के माध्यम से अपना जीवन समाप्त कर लिया।

2021 - मिनू मुमताज़ हिन्दी फिल्म अभिनेत्री व मुख्य रूप से नर्तकी।

2022 - चेक कंडक्टर (संवाहक) लिबोर पेसेक (89) का निधन हुआ।

2022 - अमेरिकी फुटबॉल लाइनबैकर वॉल्ट कोरी (84) का निधन हुआ।

2023 - फेमस वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई (49) का ब्रेन हेमरेज से निधन हुआ।

2023 - हंगेरियन संगीतकार और शिक्षक इस्तवान लैंग (90) का निधन हुआ।

2023 - ग्रीक लोक और पारंपरिक संगीत गायक क्रोनिस ऐडोनिडिस का 95 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2023 - भारत के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के देश के महानतम स्पिनर बिशन सिंह बेदी (77) का लंबी बीमारी से निधन हुआ।

2024 - अतिचालकता के बीसीएस सिद्धांत का सह-विकास करने वाले अमेरिकी भौतिक विज्ञानी लियोन कूपर (94) का निधन हुआ।

2024 - इंग्लिश स्ट्रॉन्गमैन ज्योफ केप्स (75) का निधन हुआ।


*23 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 सौर हेमन्त ऋतु प्रारम्भ।

🌟 श्री गुरुग्रंथ साहिब गुरयाई दिवस।

🌟 भगवान श्री पुष्पदंत जी ज्ञान कल्याणक (जैन , कार्तिक शुक्ल द्वितीया)।

🌟 रानी चेन्नम्मा जयन्ती।

🌟 श्री भैरोंसिंह शेखावत जयन्ती।

🌟 सूबेदार जोगिन्दर सिंह शहीदी दिवस।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस।

🌟 राष्ट्रीय तिल /Mole दिवस (रसायन विज्ञान)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना, तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789