Good Daily News...


शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025

राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौहपुरुष सरदार पटेल को किया गया नमन

 





*जिलाधिकारी ने शहीद की पत्नी को पचास लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी*


  देवरिया, 31 अक्तूबर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई गई।

           जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की अमिट मिसाल है। देश के एकीकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

         कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर  दिनांक 18 दिसंबर 2024 को शहीद हुए भारतीय सेना के वीर जवान आशुतोष कुमार मिश्र (निवासी ग्राम मैलौटा, तहसील बरहज) की पत्नी को पचास लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने शहीद की पत्नी से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।

            इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य राजस्व अधिकारी, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

मिशन बात्शलय भारत पोर्टल पर पुलिस विभाग के द्वारा गुमशुदा/खोये पायें बच्चों की सूचना अपडेट किये जाने विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

 




आज दिनांक 31-10-2025 को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय प्रभारी विषेश किशोर पुलिस इकाई देवरिया की अध्यक्षता में निदेशालय महिला कल्याण उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या C-1678 दिनांक 29 अक्टूबर 2025 के क्रम में मिशन बात्शलय भारत पोर्टल पर पुलिस विभाग के द्वारा गुमशुदा/खोये पायें बच्चों की सूचना अपडेट किये जाने विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा जनपद के समस्त पुलिस थानों पर बच्चों के संबंध में दर्ज मुकदमे की समीक्षा किया गया, तथा चार माह से अधिक समय से पेंडिंग प्रकरणों को थाना ए एच टी यू को स्थानांतरण किये जाने एवं बच्चों से संबंधित प्रकरणों को मिशन बात्शलय भारत पोर्टल पर नियमित अपडेट किये जाने के निर्देश दिए गए , जनपद के समस्त पुलिस थानों पर गुमशुदा /खोये पायें बच्चों के संबंध में दर्ज मुकदमे के विवेचक के द्वारा प्रतिभाग किया गया ,

इसके साथ ही निदेशालय महिला कल्याण विभाग के द्वारा मिशन बात्शलय भारत पोर्टल पर पुलिस विभाग के द्वारा आन लाइन अपडेट के संबंध में मागी गई सूचना भी अपडेट कराया गया प्रशिक्षण में श्री आनंद कुमार पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक, श्री जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई, श्री सुरेश कुमार वर्मा प्रभारी निरीक्षक, श्री आकाश सिंह कुशवाहा, श्री सत्यपाल चौहान, श्रीमती अर्चना कुशवाहा आरक्षी थाना ए एच टी यू, उपस्थित रहे

Share:

जनपद स्तरीय निपुण भारत मिशन – विजन एवं रणनीति कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

 




देवरिया स्थित मीरा लॉन में जनपद स्तरीय “निपुण भारत मिशन – विजन एवं रणनीति कार्यशाला” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जनपद देवरिया एवं कुशीनगर के सभी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी, आरपी, डायट मेंटर एवं एसआरजी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रत्यूष पांडेय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर राज्य परियोजना कार्यालय, लखनऊ से देवरिया जनपद की नोडल अधिकारी श्रीमती लतिका गुप्ता एवं सुश्री करिश्मा विशेष रूप से उपस्थित थीं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव ने उद्घाटन संबोधन में कहा कि “निपुण भारत मिशन के तहत प्रत्येक बालक को कक्षा-3 तक बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षता से निपुण बनाना ही हमारा लक्ष्य है, जिसके लिए विभाग निरंतर ठोस और प्रभावी कदम उठा रहा है।”


मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रत्यूष पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की नींव है। निपुण भारत मिशन के माध्यम से हम बच्चों की आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक निर्णायक कदम उठा रहे हैं। इस दिशा में सभी शिक्षकों और अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।”

इस कार्यक्रम में बोलते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना की प्राचार्य उप शिक्षा निदेशक श्री अनिल कुमार सिंह ने कहा कि डिजिटल संसाधनों का प्रयोग करके शिक्षण अधिगम को रुचिकर बनाया जा सकता है तथा बाल वाटिका के संचालन में आने वाली चुनौतियों और उसके निराकरण पर अपना विचार व्यक्त किया। 

जनपद कुशीनगर के खंड शिक्षा अधिकारी श्री विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने कार्यक्रम में आयोजित समूह गतिविधियों तथा फिश बोन विश्लेषण पर अपना विचार व्यक्त किया और कहा कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विकसित किए गए एनबीएमसी पोर्टल के माध्यम से विश्लेषण करके अपने डेटा को और आसान बनाया जा सकता है। 

जनपद कुशीनगर के खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात चंद्र राय ने जनपद कुशीनगर की तरफ से बाल वाटिका और निपुण भारत में संचालित गतिविधियों का विवरण उपस्थित प्रतिभागियों से किया।

कार्यशाला में एसआरजी श्री उपेंद्र उपाध्याय ने विषय प्रवेश कराते हुए संपन्न कराये  जाने कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

इसके पश्चात राज्य परियोजना कार्यालय से आईं श्रीमती लतिका गुप्ता एवं सुश्री करिश्मा ने निपुण लक्ष्य प्राप्ति से संबंधित विभिन्न सत्रों का संचालन किया तथा विविध शिक्षण गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण को रुचिकर एवं सहभागितापूर्ण बनाया।


कार्यक्रम का समापन सामूहिक चर्चा एवं फीडबैक सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने मिशन की भावी रणनीति पर अपने विचार रखे।

इस कार्यक्रम में जनपद देवरिया और कुशीनगर के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी डाइट मेंटर एआरपी और एस आर जी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग आलोक पांडेय और अमित मिश्रा के द्वारा किया गया। जनपद देवरिया के जिला समन्वय  ज्ञानेंद्र सिंह आशुतोष कुमार शुक्ला कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

Share:

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न

 




*जिलाधिकारी ने बाजारों में लटके तारों को एक माह में सही करने के निर्देश दिए


   देवरिया (सू0वि0) 31 अक्टूबर। जनपद के व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

        बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकता में है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापार से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक ढंग से किया जाए, ताकि किसी भी व्यापारी को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

         जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार क्षेत्रों में यातायात, पार्किंग, सड़क, स्वच्छता और बिजली आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं, जिससे व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को सुविधा हो।

      जिलाधिकारी ने बाजार में लटके हुए विद्युत तारों को एक माह के भीतर सही करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे।

        इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रत्यूष पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share:

पशुपालन कर्मियों ने सेवानिवृत रमाशंकर यादव को विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित किया

 


देवरिया। विकास खंड गौरीबाजार अन्तर्गत पशु चिकित्सालय के कर्मचारी रमाशंकर यादव को 38 वर्ष की सेवा सकुशल करने के बाद सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ सतीश कुमार ने श्री यादव को कर्मठ एवं विभागीय कार्यों में सदैव सहयोग करने वाला बताया। विभागीय कार्यों के कारण क्षेत्र के लोगों में इनकी विशेष पहचान रही है। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने बताया कि इनका व्यवहार एवं विभागीय कार्यों में मनोयोग से कार्य करना अनुकरणीय है। विदाई समारोह में वेटनरी फार्मासिस्ट धनंजय सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी नंदलाल प्रसाद, मनीष कुमार, रामाशीष यादव एवं इंजीनियर सिंह के साथ पैरावेट्स एवं स्थानीय लोगों ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Share:

लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर देवरिया में हुआ भव्य आयोजन

 




* प्रतिमा अनावरण, माल्यार्पण व पदयात्रा के साथ मनाई गई जयंती


देवरिया, 31 अक्टूबर।भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज देवरिया में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भुजोली कॉलोनी पार्क से एक प्रेरणादायक पदयात्रा का शुभारंभ किया गया, जो शहीद रामचंद्र पार्क में जाकर संपन्न हुई। पदयात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान के प्रति युवाओं में जागरूकता फैलाना था।


कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत, देवरिया (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार), युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल तथा जिला प्रशासन देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में माय भारत के युवा, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, पी.आर.डी. जवान एवं नगर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सदर सांसद  शशांक मणि त्रिपाठी , विशिष्ट अतिथि एमएलसी  रतनपाल सिंह तथा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह  रहीं। सभी अतिथियों ने मिलकर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात अतिथियों ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लौह पुरुष ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय और राष्ट्रभक्ति से देश के 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को एकता के सूत्र में बांधा।


सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि प्रेरणा का दिन है। सरदार पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प से कोई भी कार्य असंभव नहीं होता। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।


एमएलसी रतनपाल सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व आज भी भारत की एकता का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्र भारत की नींव को मजबूत किया और प्रशासनिक ढांचे को सशक्त बनाने में अहम योगदान दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी सरदार पटेल के विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं।


इस अवसर पर  मय भारत के जिला युवा अधिकारी चन्द्रभूषण चौबे,  जिला युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल  अधिकारी पुनीत कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्री संतोष यादव, अर्जुन सिंह, आशीष सिंह तथा पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्री विकास यादव सहित बड़ी संख्या में पी.आर.डी. जवानों और एनसीसी छात्रों ने भाग लिया। पदयात्रा के दौरान युवाओं ने एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता के नारे लगाते हुए शहरवासियों को जागरूक किया।


पूरे कार्यक्रम का संचालन अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने सरदार पटेल के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने भारत की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।


इस तरह देवरिया ने आज लौह पुरुष के आदर्शों को स्मरण करते हुए यह संदेश दिया कि भारत की शक्ति उसकी एकता में निहित है। सरदार पटेल के विचार और आदर्श सदैव राष्ट्र को दिशा देते रहेंगे।

Share:

_भारत आस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल महामुकाबला

महिला विश्वकप क्रिकेट_





*भारत की ऐतिहासिक जीत


जेमिमा के  शानदार नाबाद शतक एव कप्तान हरमन प्रीत की ताबड़तोड़ बलेबाजी के दम पर आस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर 339 रन के टारगेट को किया चेंज  होगा  सात बार की विश्व चेम्पियन आस्ट्रेलिया को हराया 


भारत ने आस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल मुकाबले में 5 विकेट से हराया


*रो पड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी!


भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास।


महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने 7 बार की वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया।


ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम।


#WomensWorldCup2025

Share:

फौजी से 1.50 लाख रुपए रिश्वत लेने का आरोप,बालपुर चौकी इंचार्ज उत्कर्ष पांडेय निलंबित

 गोण्डा!


 

*एसपी बोले-भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं


 *बालपुर चौकी प्रभारी उत्कर्ष कुमार पाण्डेय की फोटो





 पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बालपुर चौकी इंचार्ज उत्कर्ष पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर भारतीय सेना में तैनात जवान विनीत पांडेय से डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है। यह रकम जवान के पिता पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के नाम पर ली गई थी।

         आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने बार-बार गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परेशान होकर जवान विनीत पांडेय ने 24 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल से शिकायत की थी। शिकायत के बाद 25 अक्टूबर को उत्कर्ष पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया था।

      मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय को सौंपी गई थी। एएसपी की रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने उत्कर्ष पांडेय को निलंबित कर दिया है। फिलहाल एएसपी राधेश्याम राय इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

       मामला कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के नकहा बसंत गांव का है। बीते 13 जून को जवान विनीत पांडेय के पिता राजेश पांडेय पर गांव के संतोष पांडेय, सचिन पांडेय, सत्यम पांडेय और पवन पांडेय ने हमला किया था। राजेश पांडेय ने उसी दिन कर्नलगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी विवेचना बालपुर चौकी प्रभारी उत्कर्ष पांडेय के पास थी।


बाक्स में लगाएं- 


एसपी बोले-अपराधियों की होगी गिरफ्तारी


पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्कर्ष पांडेय के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। साथ ही पीड़ित जवान के पिता पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

       एसपी ने आम जनता से अपील की कि किसी भी पुलिसकर्मी या अधिकारी को रिश्वत न दें। यदि कोई रिश्वत की मांग करता है तो तत्काल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत करें। उन्होंने कहा कि "भ्रष्टाचार की हर शिकायत पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share:

स्कूलों में पढ़ाया जाएगा आयुर्वेद, बदलेगा स्कूलों का सिलेबस, NCRT का बडा फैसला

  




*. भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद अब स्कूलों के साइंस सिलेबस का हिस्सा बनेगी।


*. NCERT ने केंद्र सरकार के निर्देश पर कक्षा 6 से 8 तक की विज्ञान की किताबों में आयुर्वेद से जुड़े अध्याय शामिल किए हैं।


*इन नए अध्यायों में विद्यार्थियों को दिनचर्या ऋतुचर्या भोजन और स्वास्थ्य के आयुर्वेदिक सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी।*


इसका मकसद है कि बच्चे आधुनिक विज्ञान के साथ-साथ भारत की पारंपरिक वैज्ञानिक सोच को भी समझ सकें।

Share:

आज का राशिफल


      


 *31 अक्टूबर 2025 , शुक्रवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपने गुस्से पर अवश्य काबू रखना होगा। बात बात पर गुस्सा करना खुद में कमी को दर्शाएगा। जीवनसाथी या परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाएँ। संतान को समय अवश्य दें। कामकाज के प्रति आप संयम रखें। कार्य अवश्य पूर्ण होंगे। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

 आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान व दायरा बढ़ेगा। रिश्तो में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के परिश्रम से मन प्रसन्न रहेगा तथा दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका समय सुखद रहने वाला है। सामाजिक दायरा और बढेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाने की कोशिश मत कीजिए। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत बनेंगे व एकदूसरे का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते है। स्वास्थ्य सुधार होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। भाई बहनों में विचार साझा करते रहें मनमुटाव न आने दें । आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपने व्यापार में काफी व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जीवन की किन्हीं परेशानियों का समाधान हो सकता है। मानसिक तनाव खत्म होगा। धर्म में रूचि बढेगी। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति हासिल होगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सुख के साधन जुटाने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका समय उत्तम रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सहयोग करेंगे। किसी खास मित्र या रिश्तेदार से उपहार मिलने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निजी संबंधों में सुधार आएगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। स्वास्थ्य श्रेष्ठ रहेगा।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप भावुकता में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए । कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है।आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपका आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी चतुराई से कामकाज में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा । रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म में आस्था बरकरार रहेगी। आपकी कुछ योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान होगी। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। पैसों को लेनदेन में सावधानी बरतें। उधार न दें तो बेहतर रहेगा। जीवनसाथी व बच्चों को समय अवश्य दें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका का दिन शुभ रहेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यापार में किए गए प्रयास से सफलता हासिल होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका रहने वाली है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहने वाला है। आपको पढ़ाई पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




       

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


            ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 31 अक्टूबर 2025*

                 *शुक्रवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* नवमी - 10:05 तक

*🗒पश्चात्-* दशमी 

*🌠नक्षत्र-* धनिष्ठा - 18:51 तक

*🌠पश्चात्-* शतभिषा 

*💫करण-* कौलव - 10:05 तक

*💫पश्चात्-* तैतिल 

*✨योग-* वृद्धि - 28:31 तक

*✨पश्चात्-* ध्रुव 

*🌅सूर्योदय-* 06:31

*🌄सूर्यास्त-* 17:37

*🌙चन्द्रोदय-* 14:16

*🌛चन्द्रराशि-* मकर - 06:48 तक

*🌛पश्चात्-* कुम्भ 

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 10:41 से 12:04 तक

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* पश्चिम 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शुक्रवार को 👉 कार्तिक सुदी नवमी 10:05 तक पश्चात् दशमी शुरु , अक्षय नवमी व्रत , पंचक प्रारम्भ 06:49 से , आमला नवमी (आंवला वृक्ष परिक्रमा - पूजा - तर्पण पश्चात् उसके नीचे भोजन) , जगद्धात्री पूजा , कुष्मांड नवमी , स्वर्ण युक्त कुष्मांडदान , मथुरा प्रदक्षिणा , श्री विष्णु त्रिरात्रारम्भ (विष्णु प्रतिमा सहित तुलसी द्वादशी तक तत्पश्चात प्रतिमा दान) , आरोग्य व्रत , कृत् युगादि , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी ,"शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल"  ज्वाइन करें , श्री मोदनसेन जी महाराज जयन्ती (कार्तिक शुक्ल नवमी , अक्षय नवमी) , सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती (राष्ट्रीय एकता दिवस व संकल्प दिवस) , श्रीमती इंदिरा गांधी पुण्य (बलिदान) दिवस , श्री उम्मन चांडी जन्म दिवस , श्री सर्बानन्द सोनोवाल जन्म दिवस , वैज्ञानिक श्री जी. माधवन नायर जन्म दिवस , केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख स्‍थापना दिवस (चतुर्थ) , विश्व शहर दिवस , विश्व बचत दिवस (World Thrift Day , भारत में 30 अक्टूबर) व विश्व लेमूर दिवस ( World Lemur Day , Last Friday of October's )।_*

*_🔅कल शनिवार को 👉 कार्तिक सुदी दशमी 09:13 तक पश्चात् एकादशी शुरू , आशा दशमी।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*न धैर्येण विना लक्ष्मी:*

      *न शौर्येण विना जयः।*

*न ज्ञानेन विना मोक्षो*

      *न दानेन विना  यशः॥*

*भावार्थ👉*

      _धैर्य के बिना धन, वीरता के बिना विजय, ज्ञान के बिना मोक्ष और दान के बिना यश प्राप्त नहीं होता है।_


*31 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1759 - फिलीस्तीन के साफेद में भूकंप से 100 लोग मारे गये।

1817 -  सम्राट निंको ने जापान के सिंहासन को स्वीकार किया।

1864 - नेवादा अमेरिका का 36वां प्रांत बना।

1871 -  नीदरलैंड के डॉककुम में प्रोटेस्टेंट यूनियन की स्थापना की गयी।

1905 - अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में क्रांतिकारी प्रदर्शन।

1908 - चौथे ओलंपिक खेलों का लंदन में समापन। 

1914 - ब्रिटेन तथा फ्रांस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1920 - मध्य यूरोपीय देश रोमानिया ने पूर्वी यूरोप के बेसाराबिया पर कब्जा किया।

1953 - बेल्जियम में टेलीविजन का प्रसारण शुरू हुआ।

1956 - स्वेज नहर को फिर से खोलने के लिए ब्रिटेन तथा फ्रांस ने मिस्र पर बमबारी शुरू की।

1959 - सोवियत संघ तथा मिस्र ने नील नदी पर अस्वान बांध बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1960 - बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से करीब दस हजार लोगों की मौत।

1966 - भारत के मशहूर तैराक मिहिर सेन ने पनामा नहर को तैरकर पार किया।

1978 - ईरान में तेल कर्मचारियों की हड़ताल शुरू।

1978 - यमन ने अपना संविधान अंगीकार किया।

1982 - पोप जाॅन पॉल द्वितीय स्पेन जाने वाले पहले बिशप बने।

1984- भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके पश्चात् राजीव गांधी भारत के 9वें प्रधानमंत्री बनें।

1989 - तुर्गत ओजल तुर्की के राष्ट्रपति चुने गये।

1996 - रासायनिक अस्त्र प्रतिबंध संधि को लागू करने के लिए आवश्यक 65 देशों की मंजूरी मिली।

2003 - हैदराबाद में आयोजित अफ़्रोएशियन हॉकी चैम्पियनशिप में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से हराकर स्वर्ण प्राप्त किया।

2003 - मलेशिया के प्रधानमंत्री मोहतिर मोहम्मद ने शासन की बागडोर उपप्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद को सौंपी।

2003 - मलेशियाई प्रधानमंत्री महाथिर मुहम्मद के 22 वर्ष लंबे शासन का अंत हुआ।

2004 - फालुजा में अमेरिका ने हवाई हमला किया।

2005 - फ़िलिस्तीन - इस्रायल हिंसा न करने पर सहमत। रूस को वोल्कर रिपोर्ट के पीछे जोड़-तोड़ का सन्देह।

2005 - चीन और नेपाल सीमा के संयुक्त निरीक्षण पर सहमत।

2006 - श्रीलंका सरकार ने तमिल विद्रोहियों पर जाफना प्राय:द्वीप में जवानों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया।

2008- देश में 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चे को गुप्त और अनिवार्य शिक्षा मुहैया कराने सम्बन्धी विधेयक को केन्दीय मंत्रीमण्डल ने मंज़ूरी दी।

2015 - रूसी एयरलाइन कोगलीमाविया का विमान 9268 उत्तरी सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 224 लोगों की मौत।

2019 - पाकिस्तान : कराची - रावलपिंडी एक्सप्रेस में धमाका, लगभग 65 लोगों की मौत, 3 बोगियां खाक ।

2019 - जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो नए केंद्र शासित प्रदेश बने , भारत में अब 28 राज्य और 9 केन्द्र शासित प्रदेश।

2019 - भारत सरकार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर भारत की एकता और अखंडता के क्षेत्र में योगदान के लिए सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार शुरू किया।

2020 - केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने अपना पहला स्‍थापना दिवस मनाया।

2021 - उत्तराखंड के चकराता भीषण सड़क हादसे में लगभग 14 लोगों की मौत व कई घायल हुए।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में स्पेन के प्रधानमंत्री श्री पेड्रो सांचेज व इंडोनेशिया के राष्ट्रपति महामहिम श्री जोको विडोडो से मुलाकात की।

2022 - आयकर विभाग भारत ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हरित आयकर की शुरूआत की।

2022 - सोलापुर में विट्ठल दर्शन को जा रहे भक्तों पर चढ़ाई SUV कार, 7 की मौत, कई जख्‍मी हुए।

2023 - गाजा में शरणार्थी कैंप पर बम गिरने से 50 लोगों की मौत व 150 से ज्यादा लोग घायल हुए।

2024 - केंद्रीय मंत्री ने गांधी मेमोरियल कैंप कॉलेज में माता सरस्वती सभागार का उद्घाटन किया।


*31 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1875 - सरदार वल्लभ भाई पटेल - भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री ।

1889 - नरेन्द्र देव - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त।

1895 - कोट्टेरी कनकैया नायडू भारतीय क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट क्रिकेट मैचों के कप्तान थे।

1922 - नोरोदम शिनौक - कंबोडिया के राजा थे।

1926 - नरिंदर सिंह कपानी एक भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी थे।

1943 - जी. माधवन नायर, भारतीय वैज्ञानिक और 'इसरो' के भूतपूर्व अध्यक्ष।

1943 - उम्मन चांडी - भारतीय राजनीतिज्ञ और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री।

1962 - सर्बानन्द सोनोवाल - असम के 14वें मुख्यमंत्री और भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद ।

1977 - देबदीप मुखोपाध्याय एक भारतीय क्रिप्टोग्राफर व कम्प्यूटर विज्ञानी।


*31 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1975- सचिन देव बर्मन, बंगला और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार तथा गायक। प्रमुख फ़िल्में- आराधना।

1984 - इन्दिरा गांधी - भारत की चौथी प्रधानमंत्री।

2001 - ब्रज कुमार नेहरू संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत।

2005 - अमृता प्रीतम, प्रसिद्ध कवयित्री, उपन्यासकार और निबंधकार।

2013 - के पी सक्सेना भारत के एक हिन्दी व्यंग्य और फिल्म पटकथा लेखक थे।

2020 - तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दुरईकन्नू (72) का कोरोना से निधन हुआ। 

2020 -  स्कॉटलैंड के दिग्गज फिल्म अभिनेता सीन कॉनेरी (90) का निधन हुआ।

2023 - जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के हमले में पुलिस कॉन्स्टेबल गुलाब मोहम्मद डार शहीद हुए।

2024 - ब्रिटिश फिजिकल लैबोरेटरीज ग्रुप के संस्थापक टी.पी. गोपालन नांबियार (94) का निधन हुआ।


*31 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री मोदनसेन जी महाराज जयन्ती (कार्तिक शुक्ल नवमी , अक्षय नवमी)।

🌟 सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती (राष्ट्रीय एकता दिवस व संकल्प दिवस)।

🌟 श्रीमती इंदिरा गांधी पुण्य (बलिदान) दिवस।

🌟 श्री उम्मन चांडी जन्म दिवस।

🌟 मुकेश शास्त्री हालुवास भिवानी द्वारा संकलित पंचांग।

🌟 श्री सर्बानन्द सोनोवाल जन्म दिवस।

🌟 वैज्ञानिक श्री जी. माधवन नायर जन्म दिवस।

🌟 केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख स्‍थापना दिवस (चतुर्थ)।

🌟 विश्व शहर दिवस।

🌟 विश्व बचत दिवस (World Thrift Day , भारत में 30 अक्टूबर को)।

🌟 विश्व लेमूर दिवस ( World Lemur Day , Last Friday of October's )।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻


Share:

गुरुवार, 30 अक्टूबर 2025

बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की मौत, पुलिस पर चलाई थी गोली..

 


*. मुंबई स्थित पवई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की इलाज के दौरान मौत हो गई। 


*. जानकारी के अनुसार रोहित ने पुलिस पर फायरिंग की थी। 


*इसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई. इस दौरान आरोपी घायल हो गया।*


इसके बाद पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर गई जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Share:

सीबीएससी क्लास 10वीं 12वीं की फाइनल डेट शीट जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं..

 बड़ी खबर !!





*. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डिटेल्ड डेटशीट जारी कर दी है। 


*. आयोग इस बार बोर्ड परीक्षा की शुरुआत 17 फरवरी 2026 से करने जा रहा है।


*यह फाइनल डेटशीट टेंटेटिव एग्जाम डेट्स अनाउंस होने के कुछ दिनों बाद आई है।


टेंटेटिव डेटशीट 24 सितंबर को जारी की गई थी।

Share:

पिछडा वर्ग कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति हेतु समय-सारणी जारी

     


 *देवरिया, 30 अक्टूबर 2025।* 

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अन्य दशमोत्तर (कक्षा 11-12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत शासनादेश एवं निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार विस्तृत दिशा-निर्देश एवं समय-सारणी जारी की गई है।
       उन्होंने बताया कि छात्रों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण एवं सत्यापन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। शिक्षण संस्थान में संलग्न अभिलेखों सहित हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर है, जबकि संस्थान द्वारा आवेदन पत्रों को ऑनलाइन अग्रसारित एवं सत्यापन करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर तय की गई है।
      जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं मान्यता प्राप्त अन्य दशमोत्तर (कक्षा 11-12 को छोड़कर) शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारियों से उन्होंने कहा कि वे इस कार्यक्रम के प्रति विशेष सतर्कता बरतें तथा सुनिश्चित करें कि किसी पात्र छात्र/छात्रा को छात्रवृत्ति से वंचित न रहना पड़े।उन्होंने यह भी बताया कि जिन छात्र-छात्राओं को किसी कारणवश वित्तीय वर्ष 2024-25 में छात्रवृत्ति या शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं मिल सका, वे भी इस समय-सारणी के अनुसार पुनः आवेदन कर सकते हैं।
     उन्होंने सभी संस्थानों से अनुरोध किया कि छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों का नियमानुसार मिलान एवं सत्यापन कर निर्धारित तिथियों के भीतर अग्रसारित करना सुनिश्चित करें।



2*समय-सारणी जारी, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन* 

 *देवरिया, 30 अक्टूबर 2025।* 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अन्य दशमोत्तर (कक्षा 11-12 को छोड़कर) छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत विस्तृत दिशा-निर्देश एवं समय-सारणी जारी की गई है।   
         उन्होंने बताया कि छात्रों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण एवं सत्यापन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है। शिक्षण संस्थान में आवश्यक अभिलेखों सहित हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर, तथा संस्थान द्वारा आवेदन पत्रों को ऑनलाइन अग्रसारित एवं सत्यापित करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर तय की गई है।
          त्रुटिपूर्ण आवेदनों में सुधार हेतु छात्रों को 8 नवंबर से 11 नवंबर तक का समय दिया गया है, जबकि सुधारित आवेदन को पुनः जमा करने एवं संस्था द्वारा अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर निर्धारित की गई है।
        जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं मान्यता प्राप्त अन्य दशमोत्तर (कक्षा 11-12 को छोड़कर) शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों और नोडल अधिकारियों से उन्होंने कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र छात्र या छात्रा छात्रवृत्ति अथवा शुल्क प्रतिपूर्ति के लाभ से वंचित न रहे।
         उन्होंने यह भी अपील की कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में किसी कारणवश छात्रवृत्ति या शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित छात्र-छात्राएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पुनः आवेदन अवश्य करें।
Share:

छूटे बच्चों चिन्हित कर कराएं टीकाकरण: सीएमओ

 



 *टीकाकरण का जीरो डोज क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन


 देवरिया, 30 अक्टूबर, 2025 ।

जिले में टीकाकरण का जीरो डोज क्रियान्वयन के लिए सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में गुरुवार को सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले और ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों को समुदाय में टीकाकरण से छूटे बच्चों के परिवारों को चिन्हित कर उन्हें जागरूक कर उनका टीकाकरण कराने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। 

        कार्यशाला में सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण सबसे जरूरी उपाय है। बच्चों को संपूर्ण टीकाकरण करने से बच्चों में उन बीमारियों को खत्म करने में मदद करते हैं जो अभी और भविष्य में फैल सकती है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित अंतराल पर टीकाकरण लगाया जाता है। नियमित टीकाकरण बच्चों और महिलाओं को भविष्य में होने वाले विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहयोग प्रदान करता है लेकिन अभी भी बहुत से बच्चे टीकाकरण से वंचित रह जाते हैं। छूटे हुए सभी बच्चों को चिन्हित कर उनका टीकाकरण कराया जाए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ  एसके सिन्हा ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उनका नियमित टीकाकरण होना आवश्यक है। सभी टीकाकरण की सही जानकारी समय से  रिपोर्ट होना चाहिए। संबंधित रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाई रिस्क बच्चों और महिलाओं की पहचान करते हुए उन्हें समय पर स्वास्थ्य सहायता प्रदान किया जाएगा। इसके लिए समुदाय के कार्यरत आशा कर्मियों, एएनएम के साथ साथ स्वास्थ्य अधिकारियों को भी सजग रहने की जरूरत है। सभी जानकारी समय से पोर्टल पर दर्ज होने से टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों की गणना सुनिश्चित करते हुए उनका टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

       प्रशिक्षण में डिप्टी सीएमओ डॉ हरेंद्र कुमार, डॉ आरपी यादव, मण्डलीय स्वास्थ्य समन्वयक यूनिसेफ बिजेंद्र चौबे, डीएमसी यूनीसेफ अरशद जमाल, सीएसओ पीसीआई विद्या भूषण, डीसीपीएम राजेश कुमा , वीसीसीएम अभिषेक तिवारी, जेएसआई से जिला समन्यवक अभिनय कुशवाहा सहित एमओआईसी व  बीसीपीएम मौजूद रहे।

Share:

डीएम की अध्यक्षता में धान खरीद प्रक्रिया पर कार्यशाला आयोजित

 





 देवरिया 30 अक्टूबर 2025।

 जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में धान खरीद से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में धान क्रय से जुड़े सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

         जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीद प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, सुगम और किसान हितैषी होनी चाहिए। किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी क्रय केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएँ जैसे तौल मशीन, बोरी, छाया, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके उत्पाद का समुचित मूल्य समय से भुगतान किया जाए तथा किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

          जिलाधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए जनपद देवरिया को 87,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद में किसानों की सुविधा के लिए कुल 98 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ पर आवश्यक स्टाफ की तैनाती पूर्ण कर ली गई है।

        धान का समर्थन मूल्य ₹2369 प्रति कुंतल (कॉमन धान) तथा ₹2389 प्रति कुंतल (ग्रेड ए धान) निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि अब तक 531 कृषकों द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण कराया गया है, और पंजीकरण प्रक्रिया निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि सभी क्रय एजेंसियाँ यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पंजीकृत किसान का धान निर्धारित मूल्य पर खरीदा जाए और भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो।

           कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)  सहित संबंधित विभागों के अधिकारी गण आदि

मौजूद रहे।

Share:

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया मासिक निरीक्षण

 


 देवरिया, 29 अक्टूबर 2025।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।

        निरीक्षण के दौरान उन्होंने मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रख-रखाव, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अग्निशमन यंत्रों की स्थिति एवं अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व निगरानी में पूर्ण सतर्कता रखी जाए।

        निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की स्थिति भी जानी। इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

आज का राशिफल




      

 *30 अक्टूबर 2025 , बृहस्पतिवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपको सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कोई नया व्यापार या काम शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। आप का आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। घर परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। अध्ययन की योजना बनेगी। आप कहीं पर पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।  मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन  भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी।  नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में  उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है फिर भी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आपका आज का दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आपको आज धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक आप किसी महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं । स्वास्थ्य सुधार होगा।




मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। आपका मन कार्यों में लगेगा। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा । वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा और शांति एवं सुख बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। सवास्थ्य सही रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति आप लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर आपको अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आखिर में आपको सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




      

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


             ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 30 अक्टूबर 2025*

                 *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* अष्टमी - 10:07 तक

*🗒पश्चात्-* नवमी 

*🌠नक्षत्र-* श्रवण - 18:34 तक

*🌠पश्चात्-* धनिष्ठा 

*💫करण-* बव. - 10:07 तक

*💫पश्चात्-* बालव

*✨योग-* शूल - 07:20 तक

*✨पश्चात्-* गण्ड

*🌅सूर्योदय-* 06:31

*🌄सूर्यास्त-* 17:37

*🌙चन्द्रोदय-* 13:41

*🌛चन्द्रराशि-* मकर - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:42 से 12:26

*🤖राहुकाल-* 13:27 से 14:51

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक सुदी अष्टमी 10:07 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी / गोपाष्टमी व्रत , गोपूजा , सर्वदोषनाशक रवियोग 18:34 से , गो संवर्धन सप्ताह समाप्त , अक्षय नवमी व्रत (पंचांगभेद से कल भी) , सत्युगादि , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , मेला पुष्कर प्रारम्भ (अजमेर) , वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा जयन्ती , स्वामी दयानंद सरस्वती पुण्यदिवस , विश्व शहर दिवस व बचत दिवस भारत (Thrift Day INDIA)।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 कार्तिक सुदी नवमी 10:05 तक पश्चात् दशमी शुरु , अक्षय नवमी व्रत (आज भी) , पंचक प्रारम्भ 06:49 से।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*अलसस्य कुतो विद्या ,*

      *अविद्यस्य  कुतो धनम् ।*

*अधनस्य कुतो मित्रम् ,*

      *अमित्रस्य कुतः सुखम् ॥*

 *भावार्थ👉*

        _जो आलस करते हैं उन्हें विद्या नहीं मिलती, जिनके पास विद्या नहीं होती वे धन नहीं कमा सकते, जो निर्धन हैं उनके मित्र नहीं होते और जिनके मित्र नहीं होते उन्हें सुख की प्राप्ति नहीं होती ।_


*30 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1611 - गुस्टाॅफ द्वितीय एडोल्फ 17 साल की उम्र में स्वीडन का राजा बना।

1766 - न्यूयॉर्क में सेंट पॉल के चैपल को पवित्रा किया गया।

1768 - उत्तर अमेरिकी कॉलोनियों में पहली मेथोडिस्ट चर्च की शुरुआत हुई।

1772 - कप्तान जेम्स कुक जहाज संकल्प के साथ कैपटाउन आये।

1905 - तुर्की पेशेवर स्पोर्ट्स सोसायटी क्लब, गलटासरे इस्तांबुल में स्थापित किया गया। 

1922 - बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।

1925 -  पहली बार लंदन में टेलिविजन ट्रांसमिशन हुआ।

1945 - भारत संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1956 - भारत का पहला पांच सितारा होटल ‘अशोक’ खुला।

1960 - ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट की गई।

1963 - अफ्रीकी देश मोरक्को तथा अल्जीरिया ने युद्ध विराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1975 - स्पेन में किंग जुआन कारलोस ने सत्ता संभाली।

2003 - ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का भारत दौरा प्रारम्भ। 

2003 - अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पाकिस्तान को भारत के साथ शांति वार्ता करने को कहा। 

2003 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी कटिबद्धता घोषित की।

2004 - उक्रेन ने फ़्रांस को 3-1 से पराजित कर 39.5 अंक के साथ ओलंपियाड का स्वर्ण जीता।

2008 - स्टेट बैंक आफ बीकानेर एवं जयपुर ने फिक्स डिपोजिट की व्याज़ दरों में एक प्रतिशत की कमी की।

2008 - गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में कम से कम 18 धमाके हुए जिनमें 81 से अधिक व्यक्तियों की मौत हो गई और 400 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

2013 -  तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत हुई।

2016 - कनाडा और अमेरिका के बाद विपक्ष ने बेल्जियम से मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।

2019 - अफ्रीकी देश कैमरून में भारी वर्षा और भूस्‍खलन से 42 लोगों की मृत्‍यु।

2019 - पाकिस्तान ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के अवसर पर एक स्मारक सिक्का जारी किया जिसकी कीमत पाकिस्तानी करेंसी में 50₹ है।

2020 - तुर्की और यूनान के तट के बीच आए शक्तिशाली भूकंप में तुर्की में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 709 लोग घायल हो गए।

2020 - भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के लड़ाकू विमान से दागे जा सकने वाले प्रारूप का सफल परीक्षण किया । इसे एक सुखोई एमकेआई-30 विमान से बंगाल की खाड़ी में दागा गया।

2020 - भारतीय नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में INS कोरा से एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2021 - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इटली के रोम में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन की पृष्ठभूमि में फ्रांस के राष्ट्रपति महामहिम श्री इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

2022 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के बडोदरा में परिवहन विमान विनिर्माण परियोजना की आधारशिला रखी।

2022 - रूस ने यूक्रेन के साथ संयुक्त राष्ट्र की मध्‍यस्‍थता वाले अनाज सौदे को स्‍थगित किया।

2023 - प्रधानमंत्री ने गुजरात के गांधीनगर में श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता की।

2024 - भारत में वैज्ञानिकों द्वारा भूमध्यरेखीय आयनमंडल प्रक्रियाओं को समझने के लिए मॉडल विकसित किया गया।


*30 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1218 - सम्राट चुक्यो (चोक्यो-टेनो ) उत्तराधिकार के पारंपरिक क्रम के अनुसार जापान के 85वें सम्राट थे।

1735 - जॉन ऐडम्स प्रसिद्ध विद्वान्, सफल विधिज्ञ तथा संयुक्त राज्य अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति थे।

1751 -  रेस्टोरेशन कॉमेडी के लिए प्रसिद्ध रिचर्ड शेरेगन (कन्फर्म नहीं)।

1821 - प्रसिद्ध रूसी लेखक थ्योडो दोस्तोवस्की।

1853 - प्रमथनाथ मित्र - भारत की क्रांतिकारी संस्था 'अनुशीलन समिति' के प्रारम्भिक संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

1882 - विलियम फ्रेडरिक "बुल" हैल्सी जूनियर द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी नौसेना के एडमिरल थे।

1887- सुकुमार राय, बंगाल के लोकप्रिय उपन्यासकार।

1895 – डिकिंसन रिचर्ड्स, चिकित्सा में 1956 के नोबेल पुरस्कार के विजेता।

1903 – लेन होपवुड, अंग्रेजी क्रिकेटर थे।

1908 - श्री पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर तमिलनाडु के एक स्वतंत्रता सेनानी , राजनेता, और समाज सुधारक थे।

1908 – पीटर स्मिथ, अंग्रेजी क्रिकेटर थे।

1909- होमी जहाँगीर भाभा, प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक।

1922 - भाई महावीर - मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1932- बरुन डे, प्रसिद्ध इतिहासकार ।

1949- प्रमोद महाजन, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ ।

1952 - दिलीप ताहिल - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।

1960 – डिएगो माराडोना, अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी।

1962 – कर्टनी वॉल्श, वेस्ट इंडीज क्रिकेटर।

1963 – माइक वेलेटा, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर।

1990 - राही सरनोबत - भारत की महिला पिस्टल निशानेबाज़।


*30 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1654 – गो-कोम्यो, जापान के सम्राट थे।

1893 – जॉन जोसेफ कैल्डवेल एबॉट, कनाडा के तीसरे प्रधान मंत्री।

1883 - स्वामी दयानंद सरस्वती - महान् चिंतक तथा समाज सुधारक थे।

1910 - अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस संस्था के संस्थापक हेनरी डुनेन्ट का निधन हुआ।

1915 – चार्ल्स टुपर, कनाडा के छठे प्रधान मंत्री थे।

1963 - श्री पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर तमिलनाडु के एक स्वतंत्रता सेनानी , राजनेता, और समाज सुधारक थे।

1974 - बेगम अख़्तर - भारत की प्रसिद्ध ग़ज़ल और ठुमरी गायिका थीं।

1984 - ख़्वाजा खुर्शीद अनवर - एक प्रसिद्ध संगीतकार थे।

1990 - विनोद मेहरा - भारतीय सिनेमा के अभिनेता थे।

1990 - राजाराम वांकुडरे शांताराम - एक कुशल निर्देशक, फ़िल्मकार, बेहतरीन अभिनेता थे। 

2011 - अरविंद मफतलाल भारत के प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी थे। 

2014 - वरिष्ठ साहित्यकार रॉबिन शॉ पुष्प (80) का निधन हुआ।

2020 - वरिष्ट राजनीतिज्ञ और तुर्की के पूर्व प्रधानमंत्री मेसुत यिलमाज़ (Mesut Yilmaz) का निधन हुआ।

2020 - बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु श्री संत राम रावजी महाराज का निधन ( लगभग रात 11 बजे ) हुआ।

2021 - यूसुफ हुसैन - भारतीय टेलीविजन अभिनेता थे जो मुख्य रूप से बॉलीवुड में अपने काम के लिए जाने जाते थे।

2022 - पीटर डी सावरी, अंग्रेजी शिपिंग और संपत्ति व्यवसायी (78) का निधन हुआ।

2023 - रूसी जिमनास्ट व्लादिमीर मार्केलोव (66)  का निधन हुआ।

2024 - कोलम्बियाई फुटबॉल मिडफील्डर पेड्रो सार्मिएन्टो (68) की पॉलीसिथेमिया से मृत्यु हुई।


*30 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 मेला पुष्कर प्रारम्भ (अजमेर)।

🌟 वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा जयन्ती।

🌟 स्वामी दयानंद सरस्वती पुण्यदिवस।

🌟 विश्व शहर दिवस।

🌟 बचत दिवस भारत (Thrift Day INDIA)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

बुधवार, 29 अक्टूबर 2025

31 अक्टूबर को जिला सेवायोजन कार्यालय में लगेगा रोजगार मेला, कई कंपनियाँ होंगी शामिल

 




 देवरिया, 29 अक्टूबर। 

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने तथा उनकी रोजगारिता में वृद्धि के उद्देश्य से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

        यह रोजगार मेला 31 अक्टूबर 2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, जी.आई.टी.आई. कैम्पस, देवरिया के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।

         इस मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियाँ उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक तथा श्रीराम फाइनेंस द्वारा देवरिया जनपद के अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार के माध्यम से चयन (कैंपस प्लेसमेंट) किया जाएगा।

         शैक्षिक योग्यता विभिन्न पदों के अनुसार हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आई.टी.आई., डिप्लोमा उत्तीर्ण तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष अनिवार्य है। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है।

        अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का भत्ता या मार्ग-व्यय देय नहीं होगा।

Share:

न्यायाधीशगणों ने किया राजकीय बाल गृह देवरिया का औचक निरीक्षण,

 



       देवरिया!आज दिनांक 29.10.2025 को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार अध्यक्ष, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री रवि यादव सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री मनोज कुमार तिवारी, सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देवरिया श्रीमती मंजू कुमारी तथा सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/सिविल जज(जू0डी0), कुमारी मृणालिनी श्रीवास्तव द्वारा राजकीय बाल गृह, देवरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्री रवि यादव द्वारा बच्चों को पौष्टिक भोजन व समय-समय पर उचित खान-पान की व्यवस्था के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उनके द्वारा राजकीय बाल गृह के प्रपत्रों का अवलोकन कर अव्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिया गया। सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा राजकीय बाल गृह के भोजनालय कक्ष में बच्चों के लिए बन रहे भोजन की गुणवत्ता का स्वंय चख कर निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा समय-समय पर ताजे फलों तथा बच्चों को साफ-सुथरे कपड़े व साफ-सफाई पर विशेष दिशा-निर्देश दिया गया। सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देवरिया श्रीमती मंजू कुमारी द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उनकी नियमित जॉच व उनके सुरक्षा हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिया गया। सदस्य, (अनुश्रवण समिति) आश्रय गृह (बालक)/सिविल जज(जू0डी0), कुमारी मृणालिनी श्रीवास्तव द्वारा राजकीय बाल गृह के परिसर, भण्डार कक्ष व अध्ययन कक्ष की साफ-सफाई और उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का विशेष दिशा निर्देश दिया गया। न्यायाधीश गणों द्वारा पूर्व में बाल गृह से पलायित 03 बच्चों के बारे में गहनता से पूछ ताछ किया गया  निरीक्षण के दौरान बाल गृह द्वारा अवगत कराया गया कि  बाल गृह से पलायित 03 बच्चों में से 01बच्चे को पुनः संवासित करा लिया गया है तथा शेष 02 बच्चों को बाल गृह में संवासित कराने का प्रयास किया जा रहा है जिस पर न्यायाधीशगण द्वारा शेष बच्चों को संवासित कराने तथा सुरक्षा हेतु विशेष निर्देश दिया गया 

  इस निरीक्षण में मुख्य रूप से जिला परिवीक्षा अधिकारी, श्री अनिल कुमार सोनकर, राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक  उपस्थित रहें।

Share:

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की प्रगति समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक, विभागों को कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

 


 देवरिया, 29 अक्टूबर 2025

जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभागार में विकास एवं राजस्व विभागों के कार्यक्रमों से संबंधित ‘मुख्यमंत्री डैशबोर्ड’ पर प्रदर्शित प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत कार्य संपादन सुनिश्चित करने तथा जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

       जिलाधिकारी ने कहा कि “मुख्यमंत्री डैशबोर्ड शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने-अपने योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रगति नियमित रूप से पोर्टल पर अपडेट करें, ताकि कार्यों की वास्तविक स्थिति शासन स्तर पर सटीक रूप से प्रदर्शित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ विभागों की प्रगति अपेक्षानुसार नहीं है, जिस पर तत्काल सुधार की आवश्यकता है। 

       बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने कार्यों की स्थिति समयबद्ध रूप से दर्ज करें और नियमित समीक्षा बैठकों में उपस्थिति सुनिश्चित करें।

        इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), एडीएम (एफ.आर.), मुख्य राजस्व अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर,  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

कौड़ियाला नदी में सवारियाें से भरी नाव पलटी.., 24 लापता, CM योगी ने बचाव कार्य के द‍िए न‍िर्देश


 बड़ी खबर !!


*बहराइच के कौड़ियाला नदी में सवारियाें से भरी नाव पलटी..!


24 लापता, CM योगी ने बचाव कार्य के द‍िए न‍िर्देश।

Share:

बलटिकरा गौआश्रय ' गोपाष्टमी पर्व ' पर गोपूजन का आयोजन

 



देवरिया। विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत बलटिकरा गौआश्रय पर गोपाष्टमी पर्व के अवसर पर गोपूजन का आयोजन किया गया। सुबह से ही गौआश्रय में साफ सफाई कर गुब्बारे से सजाया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिग्विजय यादव ने गोपूजन करके सभी पशुओं को गुड़,चना एवं केला खिलाया एवं इस अवसर पर सभी समाजसेवियों से गौआश्रय पर भूसा,दाना व हरा चारा आदि दान करने का अपील किया।पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने बताया कि शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी पर्व मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से दो कारणों से मनाया जाता है: पहला, जब भगवान कृष्ण पहली बार गाय चराने के लिए निकले थे, और दूसरा, गोवर्धन पूजा के सात दिनों के बाद, जब इंद्रदेव ने अपनी हार स्वीकार कर भगवान कृष्ण का अभिषेक किया था। इस दिन गायों, बछड़ों और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। इस अवसर पर सुभाष चन्द्र,सोनू राजभर व तारकनाथ आदि उपस्थित रहे।

Share:

यूपी में 46 IAS अफसरों के तबादले




लखनऊ- यूपी में 46 IAS अफसरों के तबादले, धनलक्ष्मी को डीजी मत्स्य बनाया गया, राजेश कुमार मंडलायुक्त मिर्जापुर बने, प्रखर कुमार सिंह CDO वाराणसी बनाए गए, बलरामपुर और कौशांबी के DM भी बदले गए, नंद किशोर कलाल वीसी गाजियाबाद प्राधिकरण बने, वाराणसी के ADM FR वन्दिता श्रीवास्तव का तबादला, IAS वन्दिता श्रीवास्तव CDO कुशीनगर बनाई गईं, IAS पूर्ण वोहरा वीसी वाराणसी प्राधिकरण बने, अतुल वत्स को हाथरस का डीएम बनाया गया, कृतिका ज्योत्सना बस्ती की डीएम बनाई गईं, IAS राहुल पांडे विशेष सचिव राज्य कर बने, हिमांशु नागपाल वाराणसी के नगर आयुक्त बने, बाल कृष्ण त्रिपाठी सचिव सचिवालय बनाए गए, IAS पुलकित गर्ग डीएम चित्रकूट बनाए गए, शिवशरणप्पा जीएन DM सिद्धार्थनगर बनाए गए, IAS अमित पाल डीएम कौशांबी बनाए गए, विपिन कुमार जैन डीएम बलरामपुर बने, IAS सत्यप्रकाश डीएम ललितपुर बनाए गए, अश्विनी कुमार पांडे डीएम श्रावस्ती बनाए गए, अजय कुमार द्विवेदी डीएम रामपुर बनाए गए, रुपेश कुमार मंडलायुक्त सहारनपुर बने, संजय कुमार सचिव मानवाधिकार आयोग बने, IAS अटल राय सचिव गृह विभाग यूपी बने, भानू गोस्वामी मंडलायुक्त मेरठ बने, ऋषिकेश भास्कर राहत आयुक्त यूपी बने, मयूर महेश्वरी MD राज्य विद्युत उत्पादन निगम, विजय किरण आनंद यूपी सीडा के CEO बने, विजय किरण आनंद के पास इन्वेस्ट यूपी का भी चार्ज, योगेंद्र कुमार सीडीओ अलीगढ़ बने, अभिषेक आनंद विशेष सचिव आबकारी बने, IAS राजा गणपति डीएम सीतापुर बने, रवीश गुप्ता एमडी पश्चिमांचल वितरण निगम बने, कुमार विनीत विशेष सचिव युवा कल्याण बने, रणविजय सिंह सीडीओ बिजनौर बनाए गए, अक्षत वर्मा विशेष सचिव नियोजन बने, ऋषि राज वीसी प्रयागराज प्राधिकरण, गुंजन द्विवेदी नगर आयुक्त फिरोजाबाद, महेंद्र कुमार सिंह सीडीओ रामपुर बनाए गए, पवन अग्रवाल विशेष सचिव गृह बनाए गए, आकांक्षा राणा नगर आयुक्त झांसी बनीं, देवेंद्र कुशवाहा विशेष सचिव रेशम बने, अश्विनी कुमार पांडे डीएम श्रावस्ती बने, जोगिंदर सिंह विशेष सचिव नमामि गंगे बने, अनुराज जैन उपाध्यक्ष अयोध्या प्राधिकरण बने, गुलाब चंद्र सीडीओ महराजगंज बनाए गए, सूरज पटेल सीईओ बृज तीर्थ विकास परिषद, सचिन कुमार सिंह सीडीओ अमेठी बने, ईशा दुहन एमडी सहकारी चीनी मिल बनीं, मधुसूदन हुल्गी विशेष सचिव मुख्यमंत्री बने.

Share:

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गया..


 




*दिल्ली एयरपोर्ट पर एक बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गया..!


घटना मंगलवार दिन में उस समय हुई जब टर्मिनल-3 पर एयर इंडिया की बस धू-धूकर जल उठी। 


तुरंत ही फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। 


जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।

Share:

आज का राशिफल


     


 *29 अक्टूबर 2025 ,  बुधवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन मंगलमय होगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। खास दोस्त से सम्पर्क बनेगा। नजदीकी / रिश्तेदारों के घर जाने का संयोग है या आमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। व्यस्त रहोगे व स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज आप मन की सुनेंगे और लाभान्वित भी होंगे । व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लेते हुए लाभ प्राप्त करेंगे । कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। धार्मिक विचार बनेंगे। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन अनुकूल होगा। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे। जीवनसाथी की सलाह सर्वोत्तम होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। फिर भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। परिवार कुटुम्ब के साथ समय बिताएँ मानसिक सन्तुष्टि होगी । नौकरी पेशा लोग अपने काम से मतलब रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज भाग्य और मेहनत दोनों ही अनुकूल रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ तथा आपको आत्मिक खुश रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज रोजगार  के लिए शुभ योग हैं । आध्यात्म में रूचि बनेगी । परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है । मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढाई करने में बनेगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।




वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सन्तुष्टि करने वाला होगा। ऊर्जा का विकास होगा ।किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें।  कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। बड़ो से आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा ।


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें । माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम वाला होगा। इस समय वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी कार्य को करने का शुभ अवसर है। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


       

Share:

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


            ॐ श्रीगणेशाय नम:

        🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 29 अक्टूबर 2025*

                 *बुधवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* कार्तिक 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* सप्तमी - 09:24 तक

*🗒पश्चात्-* अष्टमी 

*🌠नक्षत्र-* उत्तराषाढा - 17:30 तक

*🌠पश्चात्-* श्रवण 

*💫करण-* वणिज - 09:24 तक

*💫पश्चात्-* विष्टि 

*✨योग-* धृति - 07:50 तक

*✨पश्चात्-* शूल

*🌅सूर्योदय-* 06:30

*🌄सूर्यास्त-* 17:38

*🌙चन्द्रोदय-* 13:30

*🌛चन्द्रराशि-* मकर - दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* कोई नहीं 

*🤖राहुकाल-* 12:04 से 13:28

*🎑ऋतु-* हेमन्त 

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बुधवार को 👉 कार्तिक सुदी सप्तमी 09:24 तक पश्चात् अष्टमी शुरु , बुधाष्टमी पर्व / व्रत , विघ्नकारक भद्रा 09:24 से 21:47 तक , अष्टाह्निका व्रतारम्भ (जैन)  , श्री सहस्रबाहु जयन्ती (कार्तिक शुक्ल सप्तमी अनुसार आज भी) , संत श्री जलाराम बापा की 226वीं जयंती (श्री गुजराती समाज धमतरी) ,  मुक्केबाज श्री विजेन्द्र सिंह जन्म दिवस , श्रीमती कमला देवी चटोपाध्याय स्मृति दिवस , श्री केशुभाई पटेल स्मृति दिवस , अन्तर्राष्ट्रीय इन्टरनेट दिवस , अंतर्राष्ट्रीय देखभाल एवं सहायता दिवस , गणतंत्र दिवस (तुर्की , 1923) , विश्व स्ट्रोक दिवस व वर्ल्ड सोरायसिस डे (World Psoriasis Day._*

*_🔅कल बृहस्पतिवार को 👉 कार्तिक सुदी अष्टमी 10:07 तक पश्चात् नवमी शुरु , श्री दुर्गाष्टमी / गोपाष्टमी व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*पंचैव   पूजयन्    लोके* 

    *यश:   प्राप्नोति    केवलं ।* 

 *देवान् पितॄन् मनुष्यांश्च* 

    *भिक्षून् अतिथि पंचमान्॥* 

*भावार्थ 👉* 

          _देवता, पितर, मनुष्य, भिक्षुक तथा अतिथि-इन पाँचों की सदैव सच्चे मन से पूजा-स्तुति करनी चाहिए। इससे यश और सम्मान प्राप्त होता है।_


*29 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1709 - इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए।

1794 - फ्रांसिसी सेना ने दक्षिण पूर्वी नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।

1851 - बंगाल में ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना।

1859 - स्पेन ने अफ्रीकी देश मोरक्को के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1863 – जिनेवा में हुए कांफ्रेंस के तहत अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति का गठन किया गया।

1864 - यूनान ने नया संविधान अंगीकार किया। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1872 – जेएस रिडसन ने धातु से बनी पवनचक्की का पेंटेंट कराया।

1913 - मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में बाढ़ से हजारों लोग मारे गये।

1920 - पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के प्रयासों से जामिया मिलिया इस्लामिया की स्थापना हुई।

1923 – ऑटोमन साम्राज्य के खत्म होने के एलान के साथ ही तुर्की देश गणराज्य बना।

1924 - ब्रिटेन में लेबर पार्टी की संसदीय चुनाव में हार।

1942 - नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।

1945 - विश्व में पहला बॉल पोइंट पेन बाज़ार में आया।

1947 - बेल्जियम, लक्जमबर्ग तथा नीदरलैंड ने बेनेलक्स संघ बनाया।

1955 – बेल्जियम ने कामगारों के लिए सप्ताह में पांच दिन काम करने के कानून को मंजूरी दी।

1956 – ज़ायोनी शासन के सैनिकों ने मिस्र के सीना प्रायद्वीप पर आक्रमण कर दिया।

1958 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1964 – अफ्रीकी देश तंगायिका-जांजीबार संयुक्त गणराज्य का नाम बदलकर संयुक्त गणराज्य तंजानिया किया गया।

1972 – नाजियों ने बेलारूस के पिनस्क में 16 हजार यहूदियों की हत्या की।

1990 - अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 30 लोग मारे गये।

1994 – न्यूयॉर्क में अमेरिका के मूल निवासियों से जुड़े राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन किया गया।

1995 - जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रान्त की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।

1997 - पाकिस्तान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रासायनिक हथियार संधि की पुष्टि।

1999 – भारत के पूर्वी तट पर 250 किमी की रफ्तार से आये महातूफान से करीब 150 लोगों की जान गई और पांच लाख लोग प्रभावित हुए।

2000 - आइसलैंड के राष्ट्रपति ओलोफ़र रेगनर ग्रिमसन सात दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

2001 - पाकिस्तान में कट्टरपंथी कबाइलियों ने पाक अधिकृत कश्मीर के चिलास क़स्बे की हवाई पट्टी, जेल और पेट्रोल पम्पों पर कब्ज़ा किया।

2004 - त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति मेक्सवेल रिचर्डस ने नई दिल्ली में भारतीय राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के साथ वार्ता की।

2005 - 'आयल फ़ार फ़ूड प्रोग्राम' विषयक बोल्कर रिपोर्ट में भारत के विदेश मंत्री नटवर सिंह पर उंगली उठाई गयी।

2005 – दिल्ली में दीपावली के दो दिन पहले व्यस्त इलाकों पहाड़गंज और सरोजिनी नगर में सिलसिलेवार बम धमाकों में 62 लोगों की मौत हुई।

2008 - असोम में हुए बम विस्फोट में 69 लोग मारे गये तथा 350 लोग घायल हुए।

2012 - अमेरिका के पूर्वी तट पर सैंडी तूफान के कारण 286 लोगों की मौत हुई।

2012- ऑस्ट्रेलिया के स्कूलों में हिंदी और अन्य प्रमुख एशियाई भाषाएं पढ़ाई जाएंगी। भारत और अन्य एशियाई देशों से संबंध मजबूत बनाने के लिए यह रणनीति तय की गई है।

2012- शीर्ष भारतीय खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए इंग्लैंड के मौजूदा चैंपियन और स्थानीय प्रबल दावेदार माइक रसेल को हराकर सातवां वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप ख़िताब अपने नाम किया।

2015 - चीन ने एक बच्चे की नीति को खत्म करने की घोषणा की।

2019 - वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने परमहंस योगानन्‍द की 125वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में 125 रुपये का विशेष सिक्‍का जारी किया।

2019 - दिल्ली में महिलाओं को सार्वजनिक बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरु की।

2020 - फ्रांस के नीस शहर की एक चर्च में एक हमलावर ने एक महिला का गला काट दिया और दो अन्‍य लोगों की चाकू मारकर निर्मम तरीके से हत्‍या की।

2020 - जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम में आतंकी हमले में तीन बीजेपी नेताओं की हत्‍या हुई।

2021 - भारत ने ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप पर पूर्णत: स्वदेशी तकनीक से बनाए गए लांग रेंज बम का सफल परीक्षण किया।

2021 - रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी से भेंट की।

2022 - बिहार के औरंगाबाद जिले में छठ पूजा का प्रसाद बनाने के दौरान LPG सिलेंडर में विस्फोट होने से करीब 40 लोग घायल हुए।

2022 - राजस्थान के नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा (ऊंचाई 369 फीट , 20 कि.मी. दूर से दर्शन) देश को समर्पित की, मोरारी बापू ने लोकार्पण किया।

2022 - दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल के इटावन में हैलोवीन के दौरान भीड़ के बेकाबू होने से हादसा, लगभग 151 की मौत , 150 से ज्यादा घायल हुए।

2022 - भारतीय नौसेना व मोजाम्बिक और तंजानिया के साथ पहले त्रिपक्षीय नौसैन्य अभ्यास का समापन हुआ।

2023 - तुर्की ने अपने गणराज्य की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया।

2023 - आंध्र प्रदेश में दो ट्रेनों की जोरदार टक्कर से 8 लोगों की मौत व लगभग 40 घायल हुए।

2023 - केरल के एर्नाकुलम में 3 बम धमाके होने से 2 लोगों की मौत हुई व 50 लोग घायल हुए।

2024 - केरल के कासरगोड में एक मंदिर उत्सव के दौरान आतिशबाजी से 150 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।

2024 - उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 4 जंगली हाथियों की संदिग्ध मौत व 4 की हालत गंभीर हुई।

 

*29 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1964 - देवसिंह चौहान भारत की सोलहवीं लोकसभा में सांसद बने।

1985 – मुक्‍केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाने वाले बॉक्‍सर विजेंद्र सिंह का जन्‍म हुआ।

1999 - अदिति भाटिया - एक भारतीय अभिनेत्री ।


*29 अक्टूबर को हुए निधन👉*


1911 – अमेरिकी संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्‍जर का निधन हुआ।

1959 - सैयद मोहम्मद अहमद काजमी, पहली लोक सभा के सदस्य।

1978 - वसंत रामजी खनोलकर ( वी आर खानोलकर ) एक भारतीय रोगविज्ञानी थे।

1988 - कमलादेवी चट्टोपाध्याय - समाजसुधारक , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला।

2020 - गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री केशुभाई पटेल का निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे।

2020 - केन्द्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया की माता परवारी देवी का देहांत हुआ।

2020 - छऊ नृत्य को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले पद्मश्री गुरु पंडित श्यामा चरण पति का निधन हुआ।

2021 - कन्‍नड फिल्‍मों के प्रसिद्ध अभिनेता पुनीत राजकुमार का बेंगलूरू में हृदय गति रूकने से निधन हुआ।

2023 - जापानी रॉक बेसिस्ट , गायक और गीतकार हीथ (55) का कोलोरेक्टल कैंसर निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी थिएटर समीक्षक, नाटककार और लेखक रॉबर्ट ब्रस्टीन (96) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी अभिनेत्री, हास्य कलाकार और नर्तकी टेरी एन गैर (79) का निधन हुआ।


*29 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 श्री सहस्रबाहु जयन्ती (कार्तिक शुक्ल सप्तमी अनुसार आज भी)।

🌟 संत श्री जलाराम बापा की 226वीं जयंती (श्री गुजराती समाज धमतरी)।

🌟 मुक्केबाज श्री विजेन्द्र सिंह जन्म दिवस।

🌟 श्रीमती कमला देवी चटोपाध्याय स्मृति दिवस।

🌟 श्री केशुभाई पटेल स्मृति दिवस।

🌟 अन्तर्राष्ट्रीय इन्टरनेट दिवस।

🌟 अंतर्राष्ट्रीय देखभाल एवं सहायता दिवस।

🌟 गणतंत्र दिवस (तुर्की , 1923)।

🌟 विश्व स्ट्रोक दिवस।

🌟 वर्ल्ड सोरायसिस डे (World Psoriasis Day.


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻




Share:

मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025

बिहार में वोटिंग से पहले बुरे फंसे प्रशांत किशोर, बंगाल में हुए खुलासे से मचा हड़कंप..





१. प्रशांत किशोर नई मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं।


२. चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर का नाम बिहार के अलावा, पश्चिम बंगाल की वोटर लिस्ट में भी पाया गया है।


*कानून कहता है कि एक शख्स का नाम दो जगह वोटर लिस्ट में नहीं हो सकता।*

*बंगाल की वोटर लिस्ट में प्रशांत किशोर का पता 121, कालीघाट रोड दर्ज है..!


यह वही जगह है, जहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) का कार्यालय है। 


बताते चलें कि 2021 के बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान प्रशांत किशोर ने TMC के लिए चुनावी रणनीति तैयार की थी। 


TMC पार्षद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भाभी, कजरी बनर्जी ने बताया कि उस दौरान प्रशांत किशोर TMC के ऑफिस में आते और ठहरते थे।

"इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक "


Share:

करीब एक करोड़ से अधिक केंद्रीय वेतनभोगी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर है..

 *करीब एक करोड़ से अधिक केंद्रीय वेतनभोगी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए बड़ी खबर है..!



*. केंद्र सरकार ने मंगलवार को औपचारिक रूप से आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है।


*. आयोग अपनी सिफारिशें अगले 18 महीनों में सरकार को सौंपेगा।


*जिसके बाद वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी वर्ष 2027 से लागू हो सकती है।

Share:

आज का राशिफल


  


 *28 अक्टूबर 2025 , मंगलवार* 


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। आराम के लिए समय मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। मित्र से वार्ता होगी। सुखद समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग मिलेगा। संतान द्वारा सहयोग मिलेगा।  प्रतियोगिता में विजय होगी। शत्रु परास्त होंगे। कोरोना काल में यात्रा का कार्यक्रम टालें। परिवार पर व्यय होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज परिवार व मित्रों से सामंजस्य बनेगा । संतान सुख मिलेगा। शत्रु हार का सामना करेंगे। शिक्षा में प्रगति और निर्माण कार्य में हल्की बाधा आयेगी। अधिकारी से सौहार्दपूर्ण रहें। निर्माण में प्रगति होगी। भौतिक सुखों पर धन खर्च होगा। पारिवारिक तालमेल बनाएँ रखें। स्वास्थ्य लाभ होगा।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज धर्म पर विश्वास बनेगा । जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । हल्का मानसिक तनाव रहेगा। खर्च पर ध्यान दें । सुखद समाचार मिलने की उम्मीद है । आलस्य को त्याग मेहनत पर विश्वास बनेगा । साझेदारी से लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा ।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज कुटुम्बजनों में प्रसन्नता रहेगी। धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। मानसिक शांति मिलेगी। कार्य में विजय प्राप्त होगी। पारिवारिक समस्याएं आयेंगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग मिलेगा। दुश्मनों को मुंह की खानी पड़ेगी। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज धन का लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। समस्या का समाधान होगा। व्यापार में विस्तार होगा। दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी। दैनिक दिनचर्या अच्छी रहेगी। कार्यों में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज धन का लाभ होगा। कारोबार में विस्तार और लाभ होगा। संतान का सहयोग मिलेगा। धर्म कार्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम में वृद्धि होगी।  खर्च पर ध्यान दें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घरेलू जीवन व्यस्त रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज कारोबार में सहयोग मिलेगा। कठिनाइयां दूर होगी। योजना का विस्तार होगा। शिक्षा पर धन खर्च होगा। वैसे धन का लाभ होगा। समस्या का समाधान होगा। परिवार की समस्या रहेगी। प्रतिष्ठा का लाभ होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज व्यापार में लाभ होगा। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठान आदि में विश्वास और भी बढे़गा । उदर-विकार से बचें । कठिन परिश्रम से लाभ निश्चित है । धन का लाभ मिलेगा। हल्की परिवारिक समस्याएं रहेंगी। राजकाज में संघर्ष होगा। मान-सम्मान बनाए रखें। 


मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज गुप्त शत्रु से सावधान रहें । मानसिक चिंतन रह सकता है । दैनिक रोजगार सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी को समय दें। दैनिक कार्य सामान्य रहेंगे । निर्माण में प्रगति होगी। आध्यात्म मे विश्वास बनेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज कारोबार से आर्थिक लाभ पहले से बढेगा। राजकाज में वृद्धि होगी। शिक्षा में लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। अपव्यय रहेगा। यात्रा में कष्ट रहेगा। शत्रु आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज धन का लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख मिलेगा। नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में उत्साह रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। धन का लाभ होगा। जीवनसाथी को समय दें । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_* 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


    

Share:

Featured Post

आज का राशिफल

        *04 फरवरी 2026 , बुधवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789