रामलक्षन चौकी क्षेत्र में पिकअप से 70 वर्षीय वृद्ध घायल, इलाज के दौरान मौत
देवरिया। रुद्रपुर कोतवाली के रामलक्षन चौकी अंतर्गत रामलक्षन– खोरमा कन्हौली मार्ग पर मझना नाले के पास सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम शिवपुर टोला गनेशपुर निवासी रामआश्रय यादव (70 वर्ष, पुत्र स्व. पलकधारी यादव) अपनी पत्नी का पिंडदान मझना नाले में विसर्जन कर वापसी आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के वक्त उनके रिश्तेदार सत्यदेव यादव पुत्र बेचू यादव, ग्राम कोईलगढ़हा बाइक से उनके साथ मौजूद थे। टक्कर लगने से दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गये, गंभीर रूप से दोनो घायल को मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया!, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान रामायण यादव की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया, इधर पिकप वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें