Good Daily News...


मंगलवार, 23 सितंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


           ॐ श्रीगणेशाय नम:

          🙏शुभप्रभातम् जी🙏


  


     *आज दिनांक 👉*

     * 23  सितम्बर 2025*

             *मंगलवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* आश्विन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* द्वितीया -28:52 तक

*🗒पश्चात्-* तृतीया 

*🌠नक्षत्र-* हस्त - 13:40 तक

*🌠पश्चात्-* चित्रा 

*💫करण-* बालव - 15:52 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* ब्रह्म - 20:22 तक

*✨पश्चात्-* एन्द्र 

*🌅सूर्योदय-* 06:09

*🌄सूर्यास्त-* 18:17

*🌙चन्द्रोदय-* 07:18

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - 26:56 तक

*🌛पश्चात्-* तुला

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:49 से 12:37

*🤖राहुकाल-* 15:15 से 16:46

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* उत्तर 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज मंगलवार को 👉 आश्विन सुदी द्वितीया 28:52 तक पश्चात् तृतीया शुरु , नवरात्र का दूसरा दिन , माँ ब्रह्मचारिणी पूजा / व्रत , रंग हरा , चन्द्रदर्शन शुभ , द्विपुष्कर योग 13:40 से 28:52 तक , राजयोग 13:40 से , शक आश्विन मासारंभ , मंगल स्वाति नक्षत्र में 20:57 पर , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , हरियाणा शहीदी दिवस / राव तुलाराम शहीदी दिवस , राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयन्ती , हैफा दिवस (107 वाँ , भारत और इज़राइल) , केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड स्थापना दिवस (51वां) , दिन और रात की अवधि एक समान दिवस व अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस।_*

*_🔅कल बुधवार को 👉 आश्विन सुदी तृतीया पूर्णरात्रि , सिन्दूर तृतीया , तृतीय नवरात्र - माँ चन्द्रघंटा पूजा / व्रत , रंग भूरा।_*


*🎯आज की भक्ति 👉*


*माँ ब्रह्मचारिणी👉*

*दधाना करपद्‍माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।*

*देवी प्रसीदतु  मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥*

*भावार्थ👉*

                _माँ दुर्गा के जिस द्वितीय ब्रह्मचारिणी स्वरूप ने अपने कमल कोमल करों में अक्षमाला और कमंडलु धारण किए हुए हैं, वह मुझ पर प्रसन्न हो।_


*23 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1739 - रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1803 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया।

1846 – गॉटफ्रीड गालह ने सहयोगी हाइनरिक के साथ पहली बार दूरबीन से नेप्चून ग्रह को देखा।

1857 - रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान में गायब हुआ जिसमें 826 लोग मारे गए।

1879 – ऑस्ट्रेलिया पहली बार सिडनी में ट्राम का संचालन किया गया।

1884 – अमेरिका के हर्मन हॉलेरिश ने यांत्रिक गणना मशीन का पेटेंट कराया।

1983 – पाकिस्तान से अबू धाबी जा रहा गल्फ एयर का एक यात्री हवाई जहाज आतंकियों ने उड़ा दिया था। इस धमाके में हवाई जहाज में सवार चालक दल के सात सदस्यों के अलावा सभी 105 यात्री मारे गए थे।

1911 – अर्ल ओविंगटन पहले एयर मेल पायलट बने। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1929 – बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा कानून) पारित हुआ।

1955 – ईरान और तुर्की के बीच एक सैन्य समझौते 'बगदाद करार' पर हस्ताक्षर हुए।

1958 - ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।

1965 – भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा हुई।

1970 - अब्दुल रज़ाक बिन हुसैन मलेशिया के प्रधानमंत्री बने।

1974 - भारत - केंद्र सरकार के तकनीकी अंग के रूप में जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम ,1974 के अंतर्गत CPCB को स्थापित किया गया।

1976 – ब्रितानी नौ सेना के एक युद्धक जहाज़ में घटी दुर्घटना में आठ लोग मारे गए।

1976 - इंग्लैंड के उतर पूर्व में बने एचएमएस ग्लासगो नामक यह जहाज़ समुद्र में अपना परीक्षण शुरू करने वाला था।

1976 – दक्षिण अफ्रीका ने खेलों में देश के प्रतिनिधित्व के लिए बहु-नस्लीय टीमों को मान्यता दी।

1979 - सोमालिया के संविधान को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।

1986 - अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।

1988 – फिजी के नए संविधान का प्रस्ताव पास किया गया।

1991 – अरमीनिया ने पूर्व सोवियत संघ से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।

1992 - यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।

1993 – दक्षिण अफ्रीकी में अश्वेतों को सरकार बनाने की प्रक्रिया में शामिल होने का अधिकार मिला।

1995 – इस्रायल एवं फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फिलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता हुआ।

2000 - सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिका की धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।

2001 - ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी ।

2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।

2002 – मोजिला फायर फॉक्‍स का पहला संस्करण जारी हुआ।

2002 – जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर पुन: सत्ता में आये।

2003 - भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार हुआ ।

2004 - हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।

2006 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।

2009 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

2018 - सांकेतिक भाषा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार सांकेतिक भाषा दिवस मनाया।

2019 - श्री नितिन गडकरी और श्री आर.के. सिंह ने एमएसएमई क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता पर राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन किया।

2020 - भारत - एनएचआईडीसीएल ने विश्व की सबसे लंबी हाई-एल्टीट्यूड शिंकुन ला सुरंग पर शीघ्रता से डीपीआर कार्य प्रारंभ किया।

2020 - देश की संसद ने जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान की।

2020 - पहली बार सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के ज्योति जोत (पुण्यतिथि की प्रार्थना) को पाकिस्तान में उनके अंतिम विश्राम स्थल गुरुद्वारा दरबार साहिब में आयोजित किया गया।

2021 - भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच "कोयला और खदान" पर पहली संयुक्त कार्य समूह (जेडब्लूजी) की बैठक आयोजित की गयी।

2021 - रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए 118 मुख्य युद्धक टैंक (एमबीटी) अर्जुन एमके-1ए की आपूर्ति के लिए भारी वाहन कारखाने अवडी, चेन्नई को निर्माण हेतु एक आदेश जारी किया।

2021 -  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2005 के बाद पहली बार वायु गुणवत्ता से संबंधित नये दिशा निर्देश जारी किये।

2021 - सेंट्रल बैंक ऑफ चाइना ने सभी क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन को अवैध घोषित किया।

2021 -  रोहित शर्मा आईपीएल में एक टीम के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

2022 - प्रधानमंत्री ने गुजरात के एकता नगर में सभी राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया।

2022 - न्यू आष्टी-अहमदनगर की नई रेल लाईन का उद्घाटन और न्यू आष्टी-अहमदनगर डीईएमयू सेवा का शुभारंभ किया गया।

2023 - प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023′ का उद्घाटन किया।

2023 - मध्य सोमाली शहर बेलेडवेने में एक ट्रक बम विस्फोट में कम से कम 18 लोग मारे गए व 40 से अधिक घायल हुए।

2023 - कनाडा के पहले सिख सीनेट सरबजीत ने इस्तीफा दिया।

2024 - छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 4 स्कूली बच्चों समेत 8 की मौत हुई।


*23 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1862 – महान देशभक्त और राजनेता श्रीनिवास शास्त्री ।

1903 - यूसुफ़ मेहरअली - स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक।

1908 – हिंदी के प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह 'दिनकर' का बिहार के सिमरिया गांव में जन्म हुआ।

1935 - प्रेम चोपड़ा - हिंदी और पंजाबी फ़िल्म अभिनेता।

1943 - तनुजा - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री।

1951 - प्रमुख आयुर्वेद चिकित्सक पीआर कृष्णकुमार का जन्म हुआ।

1952 – भारतीय बल्लेबाज अंशुमन दत्ताजीराव गायकवाड का जन्म हुआ था। 

1964 - नवनी परिहार हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री।


*23 सितंबर को हुए निधन👉*


1860 – जर्मनी के प्रसिद्ध दार्शनिक आर्थर शोपनहावर।

1863 – स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1857 के विद्रोह में महती भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम।

1918 - प्रथम विश्व युद्ध में विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित भारतीय वीर बदलू सिंह।

1932 - प्रीतिलता वाद्देदार  –  भारतीय स्वतंत्रता संगाम की महान क्रान्तिकारिणी थीं (24 सितम्बर 1932 का भी वर्णन)।

1939 – विश्वविख्यात न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड।

1969 – आधुनिक आयुर्वेद जगत के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री सत्यनारायण शास्त्री।

1983 - सर्वेश्वर दयाल सक्सेना - प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।

1988 - त्रिलोक कपूर एक भारतीय सिनेमा के अभिनेता एवं कपूर परिवार के सदस्य थे।

1992 - कल्याण वैद्यनाथन कुट्टूर सुंदरम - भारत के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।

2016 - आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के लिए कई चर्चित नाटक एवं धारावाहिक लिखने वाले हिन्दी और उर्दू के प्रसिद्ध नाटककार रेवती शरण शर्मा।

2019 - माधव आप्टे एक टेस्ट सीरीज में 400 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज थे।

2020 - रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी(65 साल) का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हुआ।

2020 - थिएटर व्यक्तित्व और बॉलीवुड अभिनेता भूपेश पंड्या का निधन हुआ।

2022 - अमेरिकी अभिनेत्री ऑस्कर विजेता एस्टेले लुईस फ्लेचर (88) का निधन हुआ।

2023 - फ़्राँस्वा ग्लोरिएक्स, फ्लेमिश पियानोवादक, संगीतकार, संगीतज्ञ और शिक्षक, का 91 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2023 - अमेरिकी गायक और गीतकार टेरी रॉबर्ट किर्कमैन (83) का निधन हुआ।

2024 - अमेरिकी रॉक गिटारवादक फ्रेडी सलेम (71) का कैंसर से निधन हुआ।


*23 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 हरियाणा शहीदी दिवस / राव तुलाराम शहीदी दिवस।

🔅 राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जयन्ती।

🔅 हैफा दिवस (107 वाँ , भारत और इज़राइल)।

🔅 केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड स्थापना दिवस (51वां)।

🔅 दिन और रात की अवधि एक समान दिवस।

🔅 अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789