Good Daily News...


सोमवार, 22 सितंबर 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

        🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *आज दिनांक 👉*

     * 22 सितम्बर 2025*

                 *सोमवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* आश्विन 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* प्रतिपदा - 21:57 तक

*🗒पश्चात्-* द्वितीया 

*🌠नक्षत्र-* उत्तराफाल्गुनी - 11:24 तक 

*🌠पश्चात्-* हस्त

*💫करण-* किन्स्तुघ्ना - 14:08 तक

*💫पश्चात्-* बव

*✨योग-* शुक्ल - 19:58 तक

*✨पश्चात्-* ब्रह्म 

*🌅सूर्योदय-* 06:09

*🌄सूर्यास्त-* 18:18

*🌙चन्द्रोदय-* 06:24

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या दिनरात

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:49 से 12:38

*🤖राहुकाल-* 07:40 से 09:11

*🎑ऋतु-* शरद्

*⏳दिशाशूल-* पूर्व 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज सोमवार को 👉 आश्विन सुदी प्रतिपदा 26:57 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , आश्विन शुक्ल पक्ष प्रारम्भ , शारदीय नवरात्र प्रारम्भ , माँ शैलपुत्री पूजा / व्रत , रंग पीला , कलश स्थापना मुहुर्त सुबह 06:09 से 08:06 तक (द्रिक पंचांगानुसार) पश्चात् अभिजीत मुहूर्त में 11:49 से 12:38 तक , ध्वजारोहण , दोहित्र कृत मातामह (नाना - नानी) का श्राद्ध , सूर्य सायन तुला राशि में 23:49 पर , दक्षिणगोल प्रारम्भ , शरद् संपात् , विषुव दिन ,  "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , महाराजा श्री अग्रसेन जयन्ती (5149वीं , नवरात्रि का प्रथम दिवस) , मेला श्री कैलादेवी प्रारम्भ (करौली) , मेला श्री अग्रोहाधाम प्रारम्भ (हरियाणा) , मेला श्री आशापूर्णी प्रारम्भ (पठानकोट , पंजाब) , मेला नवरात्रे मानसा देवी प्रारम्भ (हरिद्वार व पंचकूला हरियाणा) , श्री नेमिनाथ भगवान ज्ञान कल्याणक (जैन , आश्विन शुक्ल प्रतिपदा) , श्री पवन कुमार चामलिंग जन्म दिवस , विश्व गेंडा दिवस (World Rhino Day) , गुलाब दिवस (कैंसर रोगियों के कल्याणार्थ) , विश्व कार मुक्त दिवस व श्रम प्रतिष्ठा दिवस (कन्फर्म नहीं)।_*

*_🔅कल मंगलवार को 👉 आश्विन सुदी द्वितीया 28:52 तक पश्चात् तृतीया शुरु , नवरात्र का दूसरा दिन , माँ ब्रह्मचारिणी पूजा / व्रत , रंग हरा , चन्द्रदर्शन शुभ।_*


*🎯आज की भक्ति 👉*


*वन्दे वाञ्छितलाभाय*

     *चन्द्रार्धकृतशेखराम्  ।*

*वृषारूढां     शूलधरां*

     *शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥*


    *🙏शैलपुत्र्यै नमोऽस्तु ते🙏*


*भावार्थ👉*

         _माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों में से प्रथम हिमालय-सुता माता शैलपुत्री के मस्तक पर आधा चंद्रमा सुशोभित है, वे सफेद बैल पर सवार हैं और उनके हाथ में भक्तों की रक्षा करने वाला त्रिशूल है। मैं उनकी वंदना करता/करती हूँ।_


*22 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1711 - फ्रांसीसी सैनिकों ने रियो डी जनेरियो पर कब्जा किया।

1735 - रॉबर्ट वाल्पोल 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर रहने के लिए पहले ब्रिटिश "प्रधान मंत्री" (वास्तव में खजाना का पहला भगवान) बने।

1756 - नासाउ हॉल प्रिंसटन विश्वविद्यालय में खोला गया।

1761 - यूनाइटेड किंग्डम के किंग जॉर्ज III और क्वीन चार्लोट का राज्याभिषेक हुआ।

1784 - रूस ने कोडियाक, अलास्का में एक कॉलोनी स्थापित की।

1789 - अमेरिकी कांग्रेस ने पोस्टमास्टर जनरल के कार्यालय को अधिकृत किया।

1792 - फ्रांस गणराज्य की स्थापना की घोषणा हुई।

1792 -  ऐतिहासिक फ्रेंच रिपब्लिकन कैलेंडर का युग शुरू हुआ।

1862 - राष्ट्रपति लिंकन ने पहली जनवरी को सभी राज्यों के गुलामों को मुक्त करने का आदेश दिया।

1903 - अमेरिकी नागरिक इटालो मार्चिओनी को आइसक्रीम कोन के लिए एक पेटेंट दिया गया।

1914 - मद्रास बंदरगाह पर जर्मन युद्धपोत इम्देन ने बमबारी की।

1949 - सोवियत संघ ने पहला परमाणु बम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

1955 - ब्रिटेन में टेलीविजन का व्यावसायीकरण शुरू हुआ। इसमें प्रत्येक घंटे सिर्फ छह मिनट ही विज्ञापन के प्रसारण की अनुमति दी गयी और रविवार सुबह में इसे चलाने की इजाजत नहीं थी।

1961 - अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने शांति कोर की स्थापना के लिये कांग्रेस के अधिनियम पर हस्ताक्षर किए।

1965 – भारत पाकिस्तान के बीच की लड़ाई में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र की पहल पर युद्ध विराम हुआ।

1966 - अमेरिकी यान ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया।

1977 - अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची।

1980 - ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ।

1988 - कनाडा की सरकार ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान और कनाडा के नागरिकों की नजरबंदी के लिए माफी मांगी और मुआवजा देने का भी वादा किया।

1988 – नेशनल ज्‍योग्राफिक मैगजीन का प्रकाशन शुरू हुआ ।

1992- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बोस्निया और हर्जेगोविना के बीच युद्ध में भूमिका के लिए यूगोस्लाविया को निष्कासित किया।

2002 - फ़्रांस ने आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी।

2006 - अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के कंस्ट्रक्शन मिशन पर गये अटलांटिस स्पेश क्राफ़्ट सकुशल अमेरिका के केनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा। 

2006 - नेशनल कैडिट कोर का 10 सदस्यीय दल मॉस्को के लिए रवाना।

2007 - ईरान ने 1800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली मिसाइल धद्र का प्रदर्शन किया। 

2007 - नासा के एअर क्राफ़्ट ने मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी सात आकृतियों का पता लगाया।

2008- प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह अमेरिका और फ्रांस की दस दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।

2010 -  विश्‍व वन्‍यजीव कोष दक्षिण अफ्रीका के तहत विश्‍व राइनो दिवस (Day of Rhino) की घोषण की गई । 

2019 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरीका के ह्यूस्‍टन में 17 वैश्विक ऊर्जा कंपनियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की।

2020 - भारत के आईक्रिएट ने इजरायल के साथ टेक इनोवेशन और स्टार्ट-अप में सहयोग करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2020 - रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन( डीआरडीओ) ने 'अभ्यास' नाम के 'तेज रफ्तार एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट यान'  का अंतरिम परीक्षण केंद्र बालासोर, ओडिशा में सफल उड़ान परीक्षण किया।

2020 - लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का सफलता पूर्वक परीक्षण अहमदनगर में केके रेंज, आर्मर्ड कॉर्प्स सेंटर एंड स्कूल (एसीसीएंडएस) में एमबीटी अर्जुन टैंक से किया गया।

2021 - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के सत्र में भाग लेने के लिए चार दिवसीय अमरीका यात्रा पर रवाना हुए।

2022 - जम्मू-कश्मीर में, गोवंशीय पशुओं को लाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा।

2022 - रक्षा मंत्रालय भारत ने सतह से सतह पर मार करने में सक्षम दोहरी भूमिका वाली ब्रह्मोस मिसाइल के लिए ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

2023 - अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने यूक्रेन के लिए एक सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की।

2023 - पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर का मुद्दा उठाया।

2023 - मोहाली में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 साल बाद कोई क्रिकेट वनडे मैच जीता।

2023 - भारतीय नौसेना और भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

2024 - श्रीलंका ने दूसरी बार वोटों की गिनती के बाद वामपंथी अनुरा कुमारा दिसानायके को अपना राष्ट्रपति चुना।

2024 - चीन ने हेफ़ेई इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल साइंस में 42.02 टेस्ला के सर्वाधिक प्रतिरोधक चुंबक का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जिससे पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से 800,000 गुना अधिक शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र का निर्माण हुआ।


*22 सितंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1853 - सारदा देवी भारत के सुप्रसिद्ध संत स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस की आध्यात्मिक सहधर्मिणी थीं।

1869 - वी. एस. श्रीनिवास शास्त्री - भारत के समाज सुधारक। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल"  ज्वाइन करें।

1930 - प्रतिवादि भयंकर श्रीनिवास - भारत के एक अनुभवी नेपथ्यगायक थे।

1950 - पवन कुमार चामलिंग - भारत के सिक्किम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजनीतिक दल 'सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट' के संस्थापक।

1979 - रोहित सरदाना - एक भारतीय समाचार एंकर थे।


*22 सितंबर को हुए निधन👉*


1539 – सिख संप्रदाय के पहले गुरु गुरुनानक देव का करतापुर में निधन हुआ। उन्होंने ही 'लंगर' की प्रथा शुरू की थी।

1791 – भौतिक विज्ञानी और रसासनशास्‍त्री माइकल फैराडे का निधन।

1979 - जमीयत - ए - इस्लाम के संस्थापक मौलाना अब्दुल अली मौदूद।

1991 - दुर्गा खोटे, हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

2011 – भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे और पटौदी के नवाब मंसूर अली खान पटौदी।

2020 - मराठी, हिंदी फिल्म और जानी-मानी थिएटर अभिनेत्री आशालता वाबगांवकर का निधन।

2021 - आकाशवाणी में समाचार वाचक रहे रामानुज प्रसाद सिंह (86) का निधन हुआ।

2021 - दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त युद्धवीर सिंह डडवाल का निधन हुआ।

2022 - ब्रादर एंड्रयू डच ईसाई मिशनरी (ओपन डोर्स) का 94 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

2022 - हिलेरी मेंटल, अंग्रेजी उपन्यासकार (वुल्फ हॉल), का 70 वर्ष की आयु में स्ट्रोक के बाद निधन हुआ।

2023 - पुर्तगाली फुटबॉलर अमेरिको फेरेरा लोपेस (90) का निधन हुआ।

2023 - इटली के पूर्व राष्ट्रपति जिओर्गिओ नेपोलिटानो (98) का निधन हुआ।

2023 - उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश जौहरी (80) का निधन हुआ।

2024 - दक्षिण अफ़्रीकी राजनेता और सेवानिवृत्ति के समय संसद के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सदस्य कूज़ वान डेर मेरवे (87) का निधन हुआ।


*22 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🌟 महाराजा श्री अग्रसेन जयन्ती (5149वीं , नवरात्रि का प्रथम दिवस)।

🌟 मेला श्री कैलादेवी प्रारम्भ (करौली)।

🌟 मेला श्री अग्रोहाधाम प्रारम्भ (हरियाणा)।

🌟 मेला श्री आशापूर्णी प्रारम्भ (पठानकोट , पंजाब)।

🌟 मेला नवरात्रे मानसा देवी प्रारम्भ (हरिद्वार व पंचकूला हरियाणा)।

🌟 श्री नेमिनाथ भगवान ज्ञान कल्याणक (जैन , आश्विन शुक्ल प्रतिपदा)।

🌟 श्री पवन कुमार चामलिंग जन्म दिवस।

🌟 विश्व गेंडा दिवस (World Rhino Day)।

🌟 गुलाब दिवस (कैंसर रोगियों के कल्याणार्थ)।

🌟 विश्व कार मुक्त दिवस।

🌟 श्रम प्रतिष्ठा दिवस (कन्फर्म नहीं)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय  हो जी ।🌻


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

कोई बच्चा पोलियो की खुराक से न रहे वंचित: शशांक मणि

  -पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से निकाली गई जन जागरूकता रैली  देवरिया, 28 जून 2026।राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को जिले में पीए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789