देवरिया 23 सितंबर 2025।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ के सदस्य श्रीमती ऋतू शाही जी के अध्यक्षता में आज जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित समस्याओं, शिकायतों एवं उनके त्वरित निस्तारण हेतु एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं बालिकाएँ उपस्थित हुईं और उन्होंने घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, भरण-पोषण, विवाह संबंधी समस्याओं तथा अन्य कानूनी व सामाजिक मुद्दों पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
आयोग के सदस्य ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों और अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। साथ ही, महिलाओं को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। महिला आयोग ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और सम्मान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है और आयोग प्रत्येक स्तर पर पीड़ित महिलाओं की सहायता हेतु प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर अनिल कुमार सोनकर, जिला प्रोबेशन अधिकारी देवरिया, वन स्टाप सेंटर, हब फार इम्पावेर्मेंट ऑफ़ वुमन के कार्मिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें