Good Daily News...


गुरुवार, 5 जून 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏


  



     *आज दिनांक 👉*

     * 05 जून 2025*

              *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* ज्येष्ठ 

*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष

*🗒तिथि-* दशमी - 26:18 तक

*🗒पश्चात्-* एकादशी 

*🌠नक्षत्र-* हस्त - पूर्णरात्रि 

*💫करण-* तैतिल - 13:05 तक

*💫पश्चात्-* गर

*✨योग-* सिद्धि - 09:12 तक

*✨पश्चात्-* व्यतीपात 

*🌅सूर्योदय-* 05:22

*🌄सूर्यास्त-* 19:16

*🌙चन्द्रोदय-* 14:09

*🌛चन्द्रराशि-* कन्या - दिनरात 

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:51 से 12:47

*🤖राहुकाल-* 14:03 से 15:47

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज बृहस्पतिवार को👉 ज्येष्ठ सुदी दशमी 26:18 तक पश्चात् एकादशी शुरु , श्री गंगा दशमी , श्री गंगा दशहरा , सर्वदोषनाशक रवियोग जारी , दस दिनात्मक श्री गंगा दशहरा व्रत समाप्त , श्री रामेश्वर यात्रा दर्शन - पूजन , श्री गंगा दशमी (मेला हरिद्वार , स्नान पर्व) , श्री गंगा दशहरा / श्री गंगा जन्मोत्सव (लग्न वृष) ,  श्री बटुक भैरव जयंती ,  सेतुबन्ध श्री रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस , श्री सुब्रह्मण्यम रामास्वामी जयन्ती , श्री प्रेम खंडु थंगुन जयन्ती , गुरु श्री गोलवलकर स्मृति दिवस , श्री योगी आदित्यनाथ जन्म दिवस , अवैध - गैर - रिपोर्टेड और अनियमित मत्स्य पालन के खिलाफ लड़ाई का अंतर्राष्ट्रीय दिवस , संपूर्ण क्रांति दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 ज्येष्ठ सुदी एकादशी 28:50 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , निर्जला / भीमसेनी एकादशी व्रत (स्मार्त यानी गृहस्थी आदि के लिए)।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*शान्तिहोमांश्च कुर्वीत* 

     *सावित्राणि  च  धारयेत् ।* 

*निषण्णश्चापि खादेत* 

     *न तु गच्छङ्कदाचन॥ ६०॥* 

         ★महाभारतम् अनुशासनपर्व १०४

*अर्थात् 👉* 

            _शान्ति - होम करें, सावित्रसंज्ञक मन्त्रों का जप और स्वाध्याय करें। बैठकर ही भोजन करें, चलते-फिरते कदापि भोजन नहीं करना चाहिये॥ ६०॥_


*5 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1507 – इंग्लैंड और नीदरलैंड व्यापार समझौते पर सहमत हुए।

1659 – मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा।

1661 – महान वैज्ञानिक आइजक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज में दाखिला लिया।

1664 – मुस्तफा द्वितीय तुर्की का सुल्तान बना। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1716 - इंग्लैंड और सम्राट कैरेल सहाय ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।

1806 - लुइस बोनापार्ट को हॉलैंड के राजा के रूप में उनके भाई, सम्राट नेपोलियन द्वारा बैटैवियन रिपब्लिक की जगह नियुक्त किया गया।

1823 - सिंगापुर के संस्थापक सर स्टैमफोर्ड राफल्स द्वारा सिंगापुर इंस्टीट्यूशन के रूप में रैफल्स इंस्टीट्यूशन की स्थापना की गयी।

1827 – ग्रीक की स्वतंत्रता की लड़ाई के दौरान तुर्कों ने एक्रोपोलिस और एथेंस पर कब्जा किया।

1837 ह्यूस्टन शहर, टेक्सास गणराज्य द्वारा शामिल किया गया।

1846 – अमेरिका में फिलाडेल्फिया और बाल्टीमोर के बीच टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई।

1875 – अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को में पैसिफिक स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत हुई।

1882 – बॉम्बे (अब मुंबई) में तूफान और बाढ़ से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।

1883 – विश्व की सबसे प्रसिद्ध ट्रेन ओरिएंट एक्सप्रेस ने अपनी पहली यात्रा आरंभ की। ये पहली ट्रेन थी जिसका एक सिरा क़ुस्तुनतुनिया और दूसरा सिरा पेरिस था।

1888 अमेरिका के डेमोक्रेटर राष्ट्रपति ग्रोवर क्लीवलैंड के लिए मनोनीत किये गये।

1912 – अमेरिकी नौसेना ने क्यूबा पर तीसरी बार हमला किया।

1915 – डेनमार्क ने अपने संविधान में संशोधन कर महिलाओं को वोट का अधिकार दिया।

1928 - हाउस और सीनेट चुनाव फिलीपींस में आयोजित किया गया, जिसमें नेसिअनलिस्ट पार्टी ने जीत दर्ज की।

1942 – अमेरिका ने बुल्गारिया, हंगरी तथा रोमानिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1944 – द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्ज़े में आने वाला पहला शहर रोम था।

1953 – डेनमार्क में नया संविधान अंगीकार किया गया।

1967 – इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब 400 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए। युद्ध तो इजरायल मिस्र सीमा पर ही शुरू हुआ था लेकिन जल्द ही ये कई और अरब मुल्कों तक फैल गया।

1968 – अमरीका के शहर लॉस एंजेलस के एक होटल में मशहूर अमरीकी सांसद रॉबर्ट कैनडी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था।

1969 – रूस की राजधानी माॅस्को में अंतरराष्ट्रीय कम्युनिस्ट कॉन्फ्रेंस शुरू हुई।

1972 – पर्यावरण के संबंध में पहली अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेस स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम में आयोजित हुई।

1984 – ऑपरेशन ब्लू स्टार के तहत अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने प्रवेश किया।

1990 – सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

2001 - शाही हत्याकांड जांच आयोग के एक सदस्य माधवन के इस्तीफ़े से नेपाल में शाही परिवार की जांच का कार्य अवरुद्ध।

2002 - भारत की सीमा पर साझा गश्त के प्रस्ताव को पाकिस्तान ने खारिज किया।

2005 - ताइवान ने अपनी पहली क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2008 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती घोटाले की जाँच सीबीआई से कराने का भारत सरकार को निर्देश दिया। 

2008 - एलेन परेरा ने बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक का कार्यभार सम्भाला।

2008 - अमेरिका ने भारत व चीन को निगरानी सूची में डाला।

2013 – नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।

2013 – पहली बार एक अंग्रेजी अखबार में छपा कि अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी अमरीका में लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है। इसका खुलासा अमेरिकी जासूस स्‍नोडेन ने किया था।

2013 – बिहार में बिजली गिरने से 44 लोगों की मौत हुई।

2017- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण किया है। जीएसएलवी (GSLV) मार्क-3 ने अपने साथ संचार उपग्रह जीसैट-19 को लेकर उड़ान भरी।

2019 - समुद्र से अंतरिक्ष में रॉकेट छोड़ने वाला पहला देश बना चीन ।

2019 - प्रमिला जयपाल अमेरिकी सदन की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी महिला बनीं ।

2020 - वंदे भारत मिशन के तहत 186 यात्री अबू धाबी से कोझीकोड (केरल ) लाए गए।

2021 - बुरकिना फासो के सोलहान शहर के एक गांव में सशस्त्र हमलवार ने 100 लोगों की जान ली।

2021 - म्यामांर में सुरक्षा बलों और गांव वालों के बीच झड़प में 20 लोगों के मारे जाने की ख़बर आयी।

2022 - उत्तराखंड के उत्तराकाशी में MP के करीब 30 तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से 26 लोगों की मौत हुई।

2022 - नाइजीरिया की चर्च में आतंकियों’ ने ताबड़तोड़ गोलियाँ बरसाई , 50 की मौत, कई घायल व पादरी का भी अपहरण हुआ।

2022 - अपने अधूरे स्पेस स्टेशन का काम पूरा करने के लिए चीन ने 3 एस्ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में भेजा।

2022 - खारदुंग ला में विश्व का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान लेह में शुरू हुआ।

2022 - बांग्लादेश में भारत - बांग्लादेश संयुक्त सैन्य अभ्यास की शुरूआत हुई।

2023 - इंडोनेशिया द्वारा कोमोडो अभ्यास शुरू किया गया।

2023 - राष्ट्रपति मुर्मू ने सूरीनाम के समकक्ष से मुलाकात की, द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा बनाने पर चर्चा हुई।

2023 - आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 7 लोगों की मौत हुई।

2023 - थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज पांडे बांग्लादेश की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।

2024 - चुनाव नतीजों के बाद नरेंद्र मोदी ने PM पद से  इस्तीफा दिया , राष्ट्रपति ने मंजूर किया , कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

2024 - ओडिशा में 24 साल बाद BJD राज खत्म हुआ। नवीन पटनायक ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।

 

*5 जून को जन्मे व्यक्ति👉*


1723 – स्काटलैंड के प्रसिद्ध दर्शनशास्त्री और अर्थशास्त्री एडम स्मिथ का एडंबरा में जन्म हुआ। 

1877 – मलयाली कवि उल्लूर एस परमेश्वर अय्यर का जन्म हुआ।

1879 - एन. एम. जोशी - भारत में 'ट्रेड यूनियन आंदोलन' के जन्मदाता थे।

1892 - कैप्टन सर सिकंदर हयात खान भारतीय रिज़र्व बैंक के उप-गवर्नर रहे।

1901 - गोविंद शंकर कुरुप (ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार , 3 जून का भी वर्णन मिलता है )।

1939 - सुब्रह्मण्यम रामास्वामी  - पांडिचेरी के चौथे मुख्यमंत्री थे।

1946 - प्रेम खंडु थंगुन - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा अरुणाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

1961 - रमेश कृष्णन - भारत के प्रसिद्ध टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं।

1972 - योगी आदित्यनाथ - उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री हैं।

1996 - अपूर्वा अरोड़ा - भारतीय अभिनेत्री।


*5 जून को हुए निधन👉*


1942 - मास्टर मदन - प्रतिभाशाली ग़ज़ल और गीत गायक।

1973 - माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक तथा विचारक थे। इनके अनुयायी इन्हें प्रायः 'गुरूजी' के ही नाम से अधिक जानते हैं। 

1989 - ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह रोहेल्लाह खुमैनी का देहांत।

1996 - आचार्य कुबेर नाथ राय भारतीय लेखक।

2004 - रोनाल्ड विलसन रीगन - राजनीतिज्ञ, संयुक्त राज्य अमेरिका।

2015 - आरती अग्रवाल - भारतीय अभिनेत्री।

2019 - उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन।

2020 - पूर्व राज्यपाल एवं दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वेद मारवाह का गोवा में निधन।

2020 - कर्ट बिल्टको थॉमस  - एक अमेरिकी ओलंपिक जिमनास्ट और अंशकालिक अभिनेता थे। 

2023 - शकुनी के किरदार को अमर करने वाले एक्टर गुफी पेंटल का 78 साल की उम्र में निधन।

2023 - मलयालम एक्टर कोल्लम सुधी (39) का कार एक्सीडेंट में निधन हुआ।

2024 - जापानी जीव रसायनज्ञ अकीरा एंडो (90) का निधन हुआ।


*5 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री गंगा दशमी (मेला हरिद्वार , स्नान पर्व)।

🔅 श्री गंगा दशहरा / श्री गंगा जन्मोत्सव (लग्न वृष)।

🔅 श्री बटुक भैरव जयंती

🔅 सेतुबन्ध श्री रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस।

🔅 श्री सुब्रह्मण्यम रामास्वामी जयन्ती।

🔅 श्री प्रेम खंडु थंगुन जयन्ती।

🔅 गुरु श्री गोलवलकर स्मृति दिवस।

🔅 श्री योगी आदित्यनाथ जन्म दिवस।

🔅 अवैध - गैर - रिपोर्टेड और अनियमित मत्स्य पालन के खिलाफ लड़ाई का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

🔅 संपूर्ण क्रांति दिवस।

🔅 विश्व पर्यावरण दिवस।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

  देवरिया, 10 अगस्त। जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी ने आज प्रातः सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पथरदेवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789