देवरिया (सू0वि0) 03 जून। अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग, देवरिया अनिल कुमार ने बताया कि सलेमपुर-लार मार्ग एवं लार बाईपास मार्ग के चैनेज 7.300 से 9.300 तक के हिस्से में सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य शासनादेश द्वारा स्वीकृत किया गया है।
निर्धारित खंड में निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस खंड में मार्ग को डिस्मेंटल कर उच्चीकरण (उन्नयन) कराया जाना प्रस्तावित है। इस कार्य के सुचारु संचालन हेतु उक्त खंड पर 4 जून 2025 से 20 जून 2025 तक यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
यातायात प्रभावित अवधि के दौरान वाहनों के सुगम आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग के रूप में रामजानकी मार्ग, लार टाउन मार्ग तथा शहीद कैप्टन आयुष्मान सिंह मार्ग का उपयोग किया जा सकेगा।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें