➡दिल्ली - निशिकांत दुबे, दिनेश शर्मा के बयान से BJP का किनारा, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, ये निशिकांत दुबे, दिनेश शर्मा के व्यक्तिगत बयान- नड्डा, भाजपा ऐसे बयानों से ना कोई इत्तेफाक रखती है- नड्डा, ना ही कभी भी ऐसे बयानों का समर्थन करती हैं- नड्डा, भाजपा ने सदैव न्यायपालिका का सम्मान किया- नड्डा, SC सहित सभी अदालतें लोकतंत्र का अभिन्न अंग- नड्डा, दोनों को और सभी को ऐसे बयान ना देने के निर्देश- नड्डा
➡प्रयागराज - भड़काऊ पोस्ट पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला, भड़काऊ पोस्ट को लाइक नहीं, शेयर करना अपराध है, पोस्ट लाइक और शेयर करना अलग-अलग बातें-हाईकोर्ट, पोस्ट को तब ही प्रकाशित कहा जा सकता है- हाईकोर्ट, जब वो शेयर या फिर फॉरवर्ड किया जाए- हाईकोर्ट, IT एक्ट के तहत अश्लील कंटेंट प्रसारित करना अपराध, आगरा के इमरान पर भड़काऊ पोस्ट लाइक करने का आरोप , आगरा के मंटोला थाने में इमरान के खिलाफ FIR दर्ज है, पुलिस ने आईटी एक्ट के कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किया है, ट्रायल कोर्ट ने पत्र का संज्ञान लेते हुए आरोपी को तलब किया , आरोपी ने इसे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी थी, सुनवाई में पाया गया कि याची ने पोस्ट सिर्फ लाइक किया, जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव की सिंगल बेंच ने दिया आदेश
➡लखनऊ - अमेरिका में अरेस्ट हैप्पी पासिया से पूछताछ करेगी ATS, आतंकी लजर मसीह से पूछताछ में नाम आया था सामने, महाकुंभ में हमले की साजिश के आरोप में पकड़ा गया था लजर, लजर मसीह के का हैप्पी पासिया से ATS भी पूछताछ करेगी, हैप्पी को लजर मसीह ने कई बार हथियार सप्लाई किए थे, हैप्पी को अमेरिका से भारत लाने की कवायद की जा रही है, प्रत्यर्पण होने पर बब्बर खालसा के नेटवर्क पर होगी पूछताछ, पंजाब में पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड से हमले पर भी पूछताछ, महाकुंभ में आतंकी हमले की साजिश के बारे में भी पूछताछ होगी, ISI और BKI ने मिलकर रची थी कुंभ में हमले की साजिश, कौशांबी से अरेस्ट लजर ने पूछताछ में हैप्पी का नाम भी लिया था
➡लखनऊ - उत्तराखंड के पूर्व SDM की पत्नी की जमीन हड़पने का मामला, मनोज कुमार की पत्नी की जमीन फर्जी दस्तावेजों से हड़पी, CM कार्यालय ने पुलिस आयुक्त से मामले की मांगी रिपोर्ट , 11 अप्रैल को इसमें शामिल लोगों पर दर्ज हुआ था केस, मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई, पुलिस ने सभी आरोपियों को नोटिस भी जारी की, प्रॉपर्टी डीलरों, रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत, पत्नी योगिता देवी ने 2007 में एक बीघा जमीन खरीदी थी, सरोजिनी नगर तहसील के परवर पूरब में जमीन खरीदी थी , 2004 में बीमारी से पूर्व SDM मनोज कुमार की हुई थी मौत, जिसके बाद आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज से जमीन बेच डाली, रजिस्ट्री वाले दिन पीड़िता योगिता देहरादून में थी
➡लखनऊ - CM ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि को लेकर दिए निर्देश, अधिकारी तत्परता से राहत कार्य संचालित करें- CM, क्षेत्र का सर्वे करें, राहत कार्य पर नज़र रखें- CM योगी, ‘जनहानि, पशुहानि की स्थिति में राहत राशि वितरित करें’,प्रभावितों को तत्काल राहत राशि का वितरण करें- सीएम, आपदा से घायलों का समुचित उपचार कराया जाए- CM, ‘सर्वे कराकर फसल नुकसान का आंकलन करें अधिकारी’, आंकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें- CM योगी, ‘जल जमाव होने पर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था हो’
➡लखनऊ - सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, हमले की साजिश रच रहे तीन युवक पकड़े गए, यूपी के संभल और बिहार के रहने वाले हैं सभी, पकड़े गए युवकों से एटीएस कर रही है पूछताछ, भारत, इस्राइल के रक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले की साजिश, फिदायीन हमले की साजिश रच रहे युवकों को पकड़ा, युवाओं को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दे रहे थे तीनों, सोशल मीडिया के जरिए भी युवकों को उक्सा रहे थे, संभल के 2 युवकों समेत पटना के युवक को पकड़ा- सूत्र, हालांकि गिरफ्तारी की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है
➡लखनऊ - रिफाइंड, सिंथेटिक दूध से बना 850 किलो पनीर जब्त, लखनऊ, सुल्तानपुर के बाजार में खपाने की थी तैयारी, एफएसडीए की टीम ने मिलावटी पनीर को नष्ट कराया, मथुरा का मिलावटी पनीर राजधानी में खपाने की तैयारी थी, FSDA ने अर्जुनगंज में चेकिंग में 850 किलो पनीर जब्त की, व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पनीर नष्ट किया गया
➡लखनऊ - रिटायर्ड HAL कर्मी को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी, ठग बोला- आपके खाते से आतंकियों को फंडिंग, जेल जाने से बचाने के लिए 23 लाख रुपए ठगे, शातिर ने CBI जांच, जेल भेजने का झांसा दिया, ठग बोला- आप बुजुर्ग हैं तो बचाने में मदद करेंगे, पैसे के मिलान के लिए बताए खाते में रुपये मांगे, जांच के नाम पर रिटायर्ड HAL कर्मी से रुपये ऐंठे, 23 लाख ट्रांसफर न करने पर जेल भेजने की धमकी, साइबर थाना पुलिस फोन, खाता नंबर के आधार पर जांच में जुटी
➡लखनऊ - बंथरा के रमदासपुर में ब्यूटीशियन की मौत का मामला, रिपोर्ट लिखने में देरी पर बंथरा के इंस्पेक्टर निलंबित, पुलिस ने नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया, देरी से FIR दर्ज करने के आरोप में अजय नारायण सिंह निलंबित
➡लखनऊ - रेरा का आदेश नहीं मानने पर PDA सचिव के खिलाफ वारंट, आवंटी को भुगतान की गणना ठीक से नहीं करने पर कार्रवाई, रेरा ट्रिब्यूनल ने स्वयं उपस्थित होने का वारंट जारी किया है, अलकनंदा अपार्टमेंट गोविंदपुर परियोजना से जुड़ा मामला, आवंटी को तय समय में फ्लैट न देने को लेकर वारंट जारी
➡सीतापुर - व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र फाड़ने का लगाया आरोप, तहसील में समाधान दिवस में पत्र देने पहुंचा था, आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने व्यक्ति को रोका, पीड़ित-कर्मचारियों के बीच हुई बहस, वीडियो वायरल, जनपद के बिसवा तहसील का मामला
➡मेरठ - बीवी से तलाक के लिए अश्लील फोटो, वीडियो वायरल किए, पैसे के लिए अपने दोस्तों के बिस्तर पर बीवी को धकेला गया, कई बरसों तक घर में शराब पार्टी, पति ने पत्नी का जिस्म बेचा, दोस्तों के साथ हमबिस्तर पत्नी के अश्लील फोटो, वीडियो बनाये, अब बीवी से तलाक के लिए सोशल मीडिया पर कंटेट वायरल किए, मीडियाकर्मियों से भी अपनी पत्नी के अश्लील वीडियो शेयर किये, करीब एक महीने से पत्नी के वीडियो, फोटो वायरल कर रहा पति, विरोध करने पर 8 दिन तक पत्नी को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा, थाना, साइबर थाना तक शिकायत कर चुकी है युवक की पत्नी , मेडिकल थाना क्षेत्र के अस्पताल मालिक के घर की बहू है पीड़िता
➡जौनपुर - पाकिस्तान जेल में बंद मछुआरे का शव पहुंचा घर, 5 साल पहले बिंद पाकिस्तान में हुआ था अरेस्ट, पाकिस्तान जेल में बंद घूरहू बिंद ने की थी आत्महत्या, देर रात गांव में शव पहुंचते ही मचा कोहराम, रात मे हीं शव का रामघाट पर हुआ अंतिम संस्कार , मछलीशहर के बसीरहा के निवासी थे घुराहू बिंद
➡गोरखपुर - गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ, CM योगी ने मंदिर में किया रुद्राभिषेक, गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक
➡गोरखपुर -सीएम योगी ने लगाया जनता दर्शन, दूर-दूर से फरियाद लेकर आए फरियादी, CM योगी ने एक-एक करके सुनी फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश, पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी रहे मौजूद, गोरखनाथ मंदिर में लगा जनता दर्शन कार्यक्रम
➡बस्ती - शादी में खाना खाने से 1 बुजुर्ग की मौत, दर्जनों भर्ती, 75 वर्षीय महिला की खाने के दौरान बिगड़ी हालत, मौत, खाना खाने के दौरान काफी लोगों की तबीयत बिगड़ी, 14 अप्रैल को मोहम्मद रशीद के घर पहुंची थी बारात, बुजुर्ग महिला की गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत, लालगंज थाना क्षेत्र के महसो का मामला
➡ललितपुर - जैन मंदिर से भगवान की मूर्तियां चुरा ले गए चोर, भगवान आदिनाथ,शांतिनाथ,पार्श्वनाथ की मूर्तियां चोरी, पुजारी ने ताले तोड़कर मूर्ति चोरी का लगाया आरोप, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के जैन मंदिर का मामला
➡ललितपुर - दबंगों ने बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटा, धारदार हथियार से महिला को किया अधमरा, गंभीर हालत में महिला को किया गया भर्ती, हाथ-पैर फ्रैक्चर, सिर में चोट के गहरे निशान, इलाज कराने आई बुजुर्ग, बेटी-दामाद को पीटा, मरीज और तीमारदारों को पीटते रहे बेखौफ दबंग, सदर कोतवाली क्षेत्र RMB काशीराम कॉलोनी का मामला
➡ललितपुर - टेम्पो में 7 बच्चों सहित बैठी मिली 24 सवारियां, चालक का लाइसेंस और वाहन पंजीकरण निरस्त, यातायात पुलिस ने टेम्पो को किया सीज, लाभ के लिए भूसे की तरह सवारी भरते हैं चालक, शहर के इलाहट चौराहा से खुरा जा रही थी टेम्पो
➡लखीमपुर - दुधवा स्टाफ की हिरासत से तस्कर भागा, तस्कर भागने के मामले में हुई कार्रवाई, रेंजर दारोगा को छोड़, छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई, तस्कर भागने के मामले में वनरक्षक निलंबित , दो वॉचर, 3 न्यूनतम वेतन भोगी कर्मचारी निलंबित, रेंजर, डिप्टी रेंजर से स्पष्टीकरण तलब किया गया, पलिया रेंज कार्यालय से हिरासत से भागा था तस्कर
➡अम्बेडकरनगर - 47वीं राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ, बीजेपी MLC हरिओम पाण्डेय ने शुभारंभ किया , बीजेपी विधायक धर्मराज निषाद भी साथ में मौजूद रहे , पूरे देश से कुल 32 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं , आज पहले दिन पहले मैच का हुआ भव्य शुभारंभ हुआ , 24 अप्रैल को हैंडबाल प्रतियोगिता का समापन होगा , सेलेक्टर्स भी मौजूद रहेंगे, नेशनल टीम का चयन करेंगे , चयनित टीम इंटर नेशनल मैच खेलने के लिए ओमान जाएगी , जिला मुख्यालय के राजकीय हवाई पट्टी पर आयोजन
➡दिल्ली - मुस्तफाबाद हादसे में 11 लोगों की मौत, मृतकों में 8 लोग एक ही परिवार के सदस्य, घटनास्थल पर मलबा हटाने का काम अभी जारी, मृतकों के परिवार को 2 लाख की मदद का ऐलान , प्रधानमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे 2 लाख रुपये, घायलों को 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी, शुक्रवार रात भर-भराकर गिरी थी 4 मंजिला इमारत, हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया
➡देहरादून - बीजेपी विधायक दिलीप रावत ने हरीश रावत को घेरा, हरीश रावत की गंगा सम्मान यात्रा पर बड़ा वार, कहा- हरीश रावत इस्लामिक प्रचार यात्रा निकाल रहें, सनातनी लोग यात्रा हरिद्वार से शुरु करते हैं- दिलीप, हरीश रावत ने ये यात्रा उलटी शुरू की- दिलीप रावत
➡देहरादून - मौसम विभाग ने उत्तराखंड में जारी किया अलर्ट, ओलावृष्टि बारिश और अंधड़ का अलर्ट किया जारी, रविवार को हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया, मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने जारी किया अलर्ट, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल में ओलावृष्टि की आशंका
➡हरिद्वार - शिव शक्ति टेंट हाउस में लगी भीषण आग, आग से लाखों का सामान जलकर खाक, मौके पर पहुंची फायर विभाग की तीन गाड़ियां, 8 दमकल कर्मियों की टीम ने बुझाई आग, प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह, पुराने इंडस्ट्रियल एरिया के शिव शक्ति टेंट हाउस की घटना







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें