उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय देवरिया के 07 न्यायिक अधिकारियों को गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह के द्वारा स्थानांतरित होने वाले न्यायिक अधिकारियों द्वारा किये गये फैसलों व उनकी कार्य कुशलता की सराहना करते हुये उनके उज्जवल भविष्य कामना की गयी।
कार्यक्रम का संचालन करते हुये सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी द्वारा स्थानांतरित न्यायिक अधिकारी के द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा किया गया। उन्होने कहा कि अच्छे अधिकारी आज विदा ले रहे है, इनकी कमी हमेशा महसुस होगी। मोटर दावा अधिकरण देवरिया के पीठासीन अधिकारी इफ्तेखार अहमद, द्वारा कहा गया कि आप न्यायिक अधिकारीगण दीपक के समान है जहां भी रहेगें प्रकाश फैलाऐगें।
प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, बद्री विशाल पाण्डेय, द्वारा कहा गया कि हमारे ये न्यायिक अधिकारी न्याय प्रदान करने हेतु न्यायप्रिय थे, ये जंहा कही भी जायेगें अपने न्यायिक कार्यों द्वारा लोगो को न्याय प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर जनपद न्यायाधीश के द्वारा स्थानांतरित हुये न्यायाधीशों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जनपद न्यायाधीश, देवेन्द्र सिंह, मोटर दावा अधिकरण देवरिया के पीठासीन अधिकारी इफ्तेखार अहमद, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, बद्री विशाल पाण्डेय, व अन्य न्यायाधीशगण मौजूद रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें