सोमवार, 7 अप्रैल 2025
Home »
» इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पंचांग- मुख्यांश ---
इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पंचांग- मुख्यांश ---
ॐ श्रीगणेशाय नम:
🙏शुभप्रभातम् जी🙏
*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..*
*आज दिनांक 👉*
* 07 अप्रैल 2025*
*सोमवार*
*नई दिल्ली अनुसार
*🇮🇳शक सम्वत-* 1947
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082
*🇮🇳मास-* चैत्र
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* दशमी - 20:03 तक
*🗒पश्चात्-* एकादशी
*🌠नक्षत्र-* पुष्य - 06:25 तक
*🌠पश्चात्-* आश्लेषा
*💫करण-* तैतिल - 07:39 तक
*💫पश्चात्-* गर
*✨योग-* धृति - 18:18 तक
*✨पश्चात्-* शूल
*🌅सूर्योदय-* 06:05
*🌄सूर्यास्त-* 18:42
*🌙चन्द्रोदय-* 13:45
*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - दिनरात
*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण
*🌞गोल-* उत्तरगोल
*💡अभिजित-* 11:58 से 12:48
*🤖राहुकाल-* 07:39 से 09:14
*🎑ऋतु-* वसन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष👉*
*_🔅आज सोमवार को 👉 चैत्र सुदी दशमी 20:03 तक पश्चात् एकादशी शुरु , श्री धर्मराज दशमी , नवरात्र व्रत का पारण , नवरात्रौत्थापन , ज्वारे विसर्जन , मूल संज्ञक नक्षत्र 06:25 से , सर्वदोषनाशक रवियोग 06:35 तक , बुध मार्गी 16:40 पर , शनि पूर्व दिशा में उदय , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" या "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें , श्री साईंबाबा उत्सव समापन (शिरडी) , श्री भवनम वेंकटरामि रेड्डीस्मृति दिवस , कवि कश्मीरी लाल जाकिर जयन्ती , भारत रत्न पंडित रविशंकर जयंती (105वीं) , अभिनेता जितेन्द्र जन्म दिवस व विश्व स्वास्थ्य दिवस।_*
*_🔅कल मंगलवार को 👉 चैत्र सुदी एकादशी 21:15 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , कामदा एकादशी व्रत (सभी के लिए)।_*
*🎯आज की वाणी👉*
*यद् वेष्टितशिरा भुङ्क्ते*
*यद् भुङ्क्ते दक्षिणामुखः।*
*सोपानत्कश्च यद् भुङ्क्ते*
*सर्वं विद्यात् तदासुरम् ॥*
★महाभारतम् अनुशासनपर्व ९०
*अर्थात् 👉*
_जो सिर पर पगड़ी अथवा टोपी रखकर भोजन करता है, जो दक्षिण की ओर मुख करके खाता है तथा जूते पहने भोजन करता है, उसका वह सारा भोजन आसुर समझना चाहिये।_
*7 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1509 – फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1712 - न्यूयॉर्क में दास विद्रोह में छह गोरे लोग मारे गए और 21 अफ्रीकी अमेरिकी घायल हुए।
1721 – रुस के नरेश पीटर वरिष्ठ ने स्वेडन पर आक्रमण आरंभ किया।
1795 – फ्रांस ने मीटर को लंबाई मापने के लिए मुख्य पैमाने के रूप में स्वीकार किया।
1818 - ब्रूक्स ब्रदर्स, संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराने कपड़ो के व्यापारियों ने न्यूयॉर्क शहर में कैथरीन और चेरी स्ट्रीट्स के पूर्वोत्तर कोने पर अपना पहला स्टोर खोला।
1819 - लिवोनिया राज्यपाल ने अपने किसानों को रूसी साम्राज्य के गुलामों से बचाया।
1827 – ब्रिटिश रसायनशास्त्री जॉन वाकर ने माचिस की बिक्री शुरु की।
1843 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय गुलामता अधिनियम 1843 से दासता के लिए कानूनी समर्थन को हटाया गया।
1856 - नेल्सन कॉलेज की स्थापना न्यूज़ीलैंड में की गयी।
1919 – बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना हुई। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।
1921 – क्रांतिकारी नेता सन यात सेन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1937 – अल्बानिया पर नियंत्रण के उद्देश्य से इटली ने आक्रमण आरंभ किया।
1939 – इटली ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अल्बानिया पर कब्जा किया।
1940 – बुकर टी वाशिंगटन अमेरिकी डाकटिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने।
1946 – सीरिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1948 – संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन किया। इसीलिए हर वर्ष 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1969 – अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में इंटरनेट का जन्म हुआ।
1978 – अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने विवादास्पद न्यूट्रॉन बम के विकास और उत्पादन का काम पर रोक लगा दी।
1994 - रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में निधन।
1998 - विश्व स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।
2000 – भारत में दिल्ली पुलिस ने करोड़ों रुपए के क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाज़ी के रैकेट का पर्दाफाश किया।
2000 - ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अख़बार 'योर आनर' का प्रकाशन प्रारम्भ।
2001 - चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका से खेद के बजाय माफी मांगने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका व भारत के मध्य रक्षा सहयोग समझौता।
2001 - मंगल ग्रह के लिए नासा का ओडिसी यान रवाना।
2003 – अमेरिकी सेना ने इराक की राजधानी बगदाद को अपने नियंत्रण में लिया।
2004 - एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट में मौत की सज़ा देने में चीन, ईरान व अमेरिका को सबसे आगे बताया गया है।
2004 - क्वालालंमपुर में म्यांमार दूतावास के शरणार्थियों को आग के हवाले किया।
2006 - बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मारे गये।
2008 - असम में प्रतिअबंधित उग्रवादी संगठन 'उल्फा' ने अपना 30वाँ स्थापना दिवस मनाया।
2008 - दो दिवसीय भारत-अफ्रीका पहली शिखर बैठक नई दिल्ली में प्ररम्भ।
2008 - पेरिस में रिले दौड़ के दौरान भारी हंगामे व विरोध प्रदर्शन के बीच ओलम्पिक खेलों की मशाल पांच बार बुझानी पड़ी।
2010 - पटना की विशेष अदालत के न्यायाधीश विजय प्रकाश मिश्र ने बिहार में तेरह साल पहले 1 दिसंबर 1997 को प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना द्वारा अरवल ज़िले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों के किये गये नरसंहार के मामले में 16 दोषियों को फाँसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई। आजीवन कारावास की सज़ा पाने वाले सभी दोषियों को 50-50 हज़ार रुपए का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया।
2012 – सियाचिन में भूस्खलन से 130 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई।
2012 - जॉयस बांदा मलावी के राष्ट्रपति बने।
2019 - भारत ने लीबिया से शांति सेना से अपने जवानों को वापस बुलाया।
2019 - पाकिस्तान ने 100 भारतीय मछुआरे रिहा किए, कहा- सद्भाव बढ़ाने के लिए उठाया कदम।
2019 - सीरिया में हुई बमबारी में 13 लोगों की मौत।
2020 - विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान ने COVID-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए आपातकाल की घोषणा की।
2020 - कोरोना एवं भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के लिए मानव ससांधन मंत्रालय ने "समाधान" चैलेंज की शुरुआत की।
2021 - अमरीकी राष्ट्रपति के जलवायु मामलों के दूत जॉन कैरी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात की।
2021 - ब्रिटेन ने वेल्स में मॉडेरना की कोविड वैकसीन लगानी शुरू की।
2021 - पूर्वी इंडोनेशिया में भूस्खलन और बाढ़ की घटनाओं में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 140 हुई , जबकि दर्जनों लोग अब भी लापता हुए।
2022 - यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका ने रूस के साथ सामान्य व्यापारिक संबंध समाप्त किए।
2022 - आंध्र प्रदेश में सभी 24 कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को इस्तीफा सौंपा।
2022 - केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में संसदीय राजभाषा समिति की 37वीं बैठक की अध्यक्षता की।
2023 - भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 'गज उत्सव -2023' का उद्घाटन किया व गौहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जयंती समारोह को संबोधित किया।
2023 - भारत रत्न पंडित रविशंकर की 103वीं जयंती मनाई गयी।
2024 - न्यूयॉर्क क्षेत्र में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद कई झटके महसूस किए गए। इस क्षेत्र में एक सदी में आए सबसे बड़े भूकंपों में से एक।
2024 - लैरी डेविड का कॉमेडी टीवी शो "कर्ब योर एन्थूसिअज़्म" 12 सीज़न के बाद समाप्त हो गया।
*7 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*
1836 - थॉमस हिल ग्रीन, अंग्रेज़ विज्ञानवादी दार्शनिक, ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में ह्वाइट प्रोफेसर थे।
1919 - कश्मीरी लाल ज़ाकिर- पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि।
1920 – प्रसिद्ध सितारवादक पंडित रविशंकर का बनारस में जन्म हुआ।
1922 – क्यूबाई संगीतकार (वाटरमेलन मैन) माँगो सैंटामारिया का जन्म हुआ।
1942 - जितेंद्र - भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
1954 – हांगकांग एक्टर व मार्शल आर्टिस्ट जैकी चैन का जन्म हुआ।
1980 - संजोय दत्त भारतीय अमरीकी कुश्ती खिलाड़ी (कन्फर्म नहीं)।
*7 अप्रॅल को हुए निधन👉*
1614 – प्रसिद्ध यूनानी चित्रकार अलग्रेको का निधन हुआ।
1935 - डॉ शंकर अबाजी भिसे -भारत के एक वैज्ञानिक एवं अग्रणि आविष्कारक थे जिन्होने 200 के लगभग आविष्कार किये।
1947 – अमरीका के एक विद्वान एवं अविष्कारक हेनरी फ़ोर्ड का 84 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2002 - भवनम वेंकटरामि रेड्डी फरवरी 1982 और सितंबर 1982 के बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
2004 - गुरु केलुचरण महापात्र ने ओड़िसी का पुनर्विस्तार किया।( ओड़िसी ओड़िसा की एक शास्त्रीय नृत्य शैली )।
2011 - जानकी वल्लभ शास्त्री - प्रसिद्ध कवि।
2014 - वी. के. मूर्ति, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफ़र।
2015 – अमेरिकी अभिनेता जियोफरे लेविस का निधन हुआ।
2020 - लोकप्रिय मलयालम नाटक कलाकार कलिंग सासी का निधन।
2021 - इंग्लिश सॉकर विंगर डौग होल्डन (90) का निधन हुआ।
2021 - ऑस्ट्रेलियाई रग्बी लीग हाफबैक टॉमी राउडोनिकिस (70) का कैंसर से निधन हुआ।
2021 बेलारूसी वेटलिफ्टर विक्टर कुरेंटसोव (80) का निधन हुआ।
2023 - अमेरिकी संगीतकार, गीतकार, निर्माता और बास वादक जॉन माइकल रेगन (71) का निधन हुआ।
2023 - स्वीडिश गिटार बजाने वाले लास्से वेलैंडर (70) का निधन हुआ।
2024 - अमेरिकी बेसबॉल प्रबंधक जेरी ग्रोट (81) का निधन हुआ।
2024 - आयरिश फुटबॉल प्रबंधक जो किन्नेअर (77) का निधन हुआ।
*7 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🔅 श्री साईंबाबा उत्सव समापन (शिरडी)।
🔅 श्री भवनम वेंकटरामि रेड्डीस्मृति दिवस।
🔅 कवि कश्मीरी लाल जाकिर जयन्ती।
🔅 भारत रत्न पंडित रविशंकर जयंती (105वीं)।
🔅 अभिनेता जितेन्द्र जन्म दिवस।
🔅 विश्व स्वास्थ्य दिवस।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें