Good Daily News...


गुरुवार, 24 अप्रैल 2025

इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..

 

        ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏


   



     *आज दिनांक 👉*

     * 24 अप्रैल 2025*

              *बृहस्पतिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1947

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2082

*🇮🇳मास-* वैशाख 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* एकादशी - 14:35 तक

*🗒पश्चात्-* द्वादशी 

*🌠नक्षत्र-* शतभिषा - 10:50 तक

*🌠पश्चात्-* पूर्वभाद्रपद 

*💫करण-* बालव - 14:35 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* ब्रह्म - 15:55 तक

*✨पश्चात्-* एन्द्र 

*🌅सूर्योदय-* 05:47

*🌄सूर्यास्त-* 18:51

*🌙चन्द्रोदय-* 27:52

*🌛चन्द्रराशि-* कुम्भ - 27:26 तक

*🌛पश्चात्-* मीन

*🌞सूर्यायण -* उत्तरायण 

*🌞गोल-* उत्तरगोल

*💡अभिजित-* 11:53 से 12:45

*🤖राहुकाल-* 13:57 से 15:35

*🎑ऋतु-* ग्रीष्म 

*⏳दिशाशूल-* दक्षिण 


*✍विशेष👉*


*_🔅आज गुरुवार को 👉 वैशाख बदी एकादशी 14:35 तक पश्चात् द्वादशी शुरू , वरुथिनी एकादशी व्रत (सभी के लिए) , पंचक जारी , "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें , श्री कालभैरव यात्रा - सोनारी-परांडा (उस्मानाबाद) , श्री वल्लभाचार्य जयन्ती (वैशाख कृष्ण एकादशी) , श्री सत्य सांईं महाप्रयाण दिवस , मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जन्मदिवस , श्री प्रमोद पांगुरंग सावंत जन्मदिवस , श्री विष्णु राम मेधी जयन्ती , श्री टीका राम पालीवाल जयन्ती , मानव एकता दिवस (संत निरंकारी मिशन के बाबा गुरबचन सिंह जी स्मृति दिवस) , शांति के लिए कूटनीति और बहुपक्षवाद पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस , राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस , विश्व प्रयोगशाला पशु दिवस (WDAIL) व विश्व टीकाकरण /प्रतिरक्षण सप्ताह (24 से 30 अप्रैल)।_*

*_🔅कल शुक्रवार को 👉 वैशाख बदी द्वादशी 11:47 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , प्रदोष व्रत।_*


*🎯आज की वाणी👉*


*अध्वा   जरा   देहवतां* 

    *पर्वतानां   जलं   जरा ।*

*असम्भोगो जरा स्त्रीणां* 

    *वाक्शल्यं मनसो जरा।।* 

        ★महाभारतम् उद्योगपर्व ३९-७७

*अर्थात्👉*

        _अधिक राह चलना देहधारियों के लिए दुःखरूप बुढ़ापा है, बराबर पानी गिरना पर्वतों का बुढ़ापा है, सम्भोग से वंचित रहने का दुःख स्त्रियों के लिए बुढ़ापा है और वचन-रूपी बाणों का आघात मन के लिए बुढ़ापा है।_


*24 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1271 – प्रख्यात पर्यटक मार्को पोलो ने एशिया महाद्वीप की अपनी यात्रा आरंभ की। इससे पहले उनके पिता और चाचा ने ईरान के मार्ग से चीन की यात्रा की थी।

1800 - वाशिंगटन, डी.सी. में कांग्रेस की यू.एस. लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

1815 - में हिमाचल में गोरखा रेजीमेंट की नींव रखी गयी थी (कन्फर्म नहीं है)।

1877 - रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1888 - जॉर्ज ईस्टमैन द्वारा कोडक कंपनी की स्थापना की गयी। "शिक्षक समाज हरियाणा व्हाट्सएप चैनल" ज्वाइन करें।

1877 – रुस ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लडाई की घोषणा की।

1898 – स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1915 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफोर्म गैस छोडी।

1916 – आयरलैंड की जनता ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के लिए इस साम्रज्यवादी सरकार के विरुद्ध आदोलन तेज़ किया।

1920 – पोलैंड की सेना ने यू्क्रेन पर हमला किया।


1926 – ट्रेट्री ऑफ बर्लिन साइन की गई थी।

1954 – आस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किये।

1960 – दक्षिण पर्सिया में आये भयंकर भूकंप से 500 लोगों की मौत हुई।

1962 – एमआईटी ने पहली बार सेटेलाइट द्वारा टीवी सिग्नल भेजा।

1970 – पहला चाइनीज सेटेलाइट डांग फांग हांग लांच किया गया।

1982 – 15 वर्षों के इजरायली आधिपत्य के बाद सिनाई प्राय:द्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस मिला।

1998 – भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर कोका कोला कप जीता।

1998 - क्लोन भेड़ डोली द्वारा एक स्वस्थ मेमने बॉनी का जन्म।

2002 - अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद हुए।

2003 - तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार।

2006 - नेपाल में संसद बहाल।

2007 - हमास ने इस्रायल पर हमला करके युद्ध विराम को तोड़ा।

2008 - नेपाल में नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचण्ड ने भारत व नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की।

2010 – अमरीका के केप केनेवरल स्थित वायु सेना स्टेशन से पुनः प्रयोग हो पाने वाले एक छोटे अंतरिक्ष यान एक्स-37बी का परीक्षण किया गया।

2013 – ढाका में एक बिल्डिंग ढह गई जिससे लगभग 1129 लोगों की मौत हो गई और लगभग 2500 से ज्यादा घायल हो गए।

2013 – अफगानिस्तान के जलालाबाद में 5.7 तीव्रता के भीषण भूकंप में 33 लोगों की मौत हुई और 115 घायल हुए।

2019 - नेपाल में खाई में गिरी बस, दो भारतीयों समेत छह की मौत, 20 घायल ।

2019 - आस्ट्रेलिया, यूएसए की सुंदरियों को पछाड़ हिसार की पूजा ने जीता बेस्ट इंडिया फेस का ताज।

2020 - विश्‍व बैंक ने जम्‍मू-कश्‍मीर में अखिल भारतीय प्रबंधन संघ के साथ मिलकर आपात स्थिति में अनुबंध प्रबंधन विषय पर एक ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया।

2020 - नासा ने हबल स्पेस टेलीस्कोप के लॉन्च के अपने 30 वर्षों का उत्सव मनाया।

2021 - न्यायमूर्ति एन. वेंकट रमणा ने भारत के 48वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।

2021 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण लोगों को उनकी संपत्ति के पट्टे ई-प्रापर्टी कार्ड का वितरण किया।

2021 - गाजा से हमास के आतंकियों ने इजरायल पर 36 रॉकेट दागे , जवाबी कार्रवाई में IDF ने तबाही मचाई ।

2022 - जापान में लापता नाव में सवार दस लोगों की मृत्‍यु की पुष्टि हुई।

2022 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले 'लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।

2022 - इमैनुएल मैक्रों दोबारा से फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।

2023 - भारत की तरफ से सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया गया।

2023 - बांग्लादेश में मोहम्‍मद सहाबुद्दीन ने 22वें राष्‍ट्रपति के रूप शपथ ली।

2023 -  न्यूज़ीलैंड के पास केरमाडेक द्वीप में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया।

2023 - पाकिस्तान के स्वात पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमले में 12 की मौत, तीन इमारतें ध्वस्त व 40 से अधिक घायल हुए।

2024 - इंडोनेशिया के चुनाव आयोग ने औपचारिक रूप से प्रबोवो सुबियांतो को राष्ट्रपति निर्वाचित घोषित किया।

 

*24 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति👉*


1888 - विष्णु राम मेधी - भारतीय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी और असम के दूसरे मुख्यमंत्री थे।

1908 - वायलेट अल्वा - भारतीय अधिवक्ता, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थीं।

 1909 - टीका राम पालीवाल - राजस्थान के भूरपूर्व मुख्यमंत्री थे।

1928 - राजकुमार (दक्षिण भारतीय अभिनेता), प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता।

1929 - शम्मी - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।

1934 - दण्डपाणि जयकान्तन एक बहुमुखी तमिल लेखक थे।

1938 - मैक मोहन हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।

1940 - अज़ीज़ क़ुरैशी, भोपाल) मिजोरम के पूर्व राज्यपाल थे।

1945 - लैरी टेस्लर - अमेरिका के एक कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे।

1956 - शरद अरविन्द बोबडे एक भारतीय न्यायाधीश तथा बाद में भारत के मुख्य न्यायाधीश बने।

1956 - तीजनबाई - छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और 'पण्डवानी' की 'कापालिक शैली' की गायिका।

1973 - सचिन तेंदुलकर - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

1973 - प्रमोद पांगुरंग सावंत -  गोवा के मुख्यमंत्री।


*24 अप्रॅल को हुए निधन👉*


1858 - स्वतंत्रता सेनानी कुंवर सिंह का निधन (मतभेद हैं )।

1934 - सी. शंकरन नायर - भारतीय न्यायाधीश एवं राजनेता थे।

1942 - 'दीनानाथ मंगेशकर' एक प्रसिद्ध मराठी थिएटर अभिनेता, प्रसिद्ध नाट्य संगीतकार और हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीतज्ञ एवं गायक थे।

1944 - शिवप्रसाद गुप्त - हिन्दी के समाचार पत्र 'दैनिक आज' के संस्थापक और प्रसिद्ध क्रान्तिकारी।

1960 - अन्ना साहब भोपटकर - प्रसिद्ध लेखक और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।

1972 - जामिनी रॉय - भारत के प्रसिद्ध चित्रकार।

1974 - हिन्दी कवि रामधारी सिंह 'दिनकर'।

2009 - महात्मा रामचन्द्र वीर - एक यशस्वी लेखक, कवि तथा ओजस्वी वक्ता।

2011 - सत्य साईं बाबा - आध्यात्मिक गुरु।

2020 - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ग्रीम वॉटसन का निधन।

2020 - प्रसिद्ध फोटो जर्नलिस्ट रोनोजॉय 'रॉनी' रॉय का निधन।

2021 - BHU के प्रसिद्ध वैज्ञानिक 'हाइड्रोजन मैन' पद्मश्री ओंकारनाथ श्रीवास्तव का कोरोना से निधन हुआ।

2022 - कटीकल शंकरनारायणन महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल (90) का केरल के पालघाट में निधन हो गया।

2022 - पद्मश्री सम्मानित मशहूर लेखिका बीनापाणी मोहंती (85) का निधन हुआ।

2023 - पाकिस्तानी मूल के मशहूर लेखक तारिक फतेह (73) का कैंसर से निधन हुआ।

2024 - कनाडाई खेल कमेंटेटर बॉब कोल (90) का निधन हुआ।


*24 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री कालभैरव यात्रा - सोनारी-परांडा (उस्मानाबाद)।

🔅 श्री वल्लभाचार्य जयन्ती (वैशाख कृष्ण एकादशी)।

🔅 श्री सत्य सांईं महाप्रयाण दिवस।

🔅 मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जन्मदिवस।

🔅 श्री प्रमोद पांगुरंग सावंत जन्मदिवस।

🔅 श्री विष्णु राम मेधी जयन्ती।

🔅 श्री टीका राम पालीवाल जयन्ती।

🔅 मानव एकता दिवस (संत निरंकारी मिशन के बाबा गुरबचन सिंह जी स्मृति दिवस)।

🔅 शांति के लिए कूटनीति और बहुपक्षवाद पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

🔅 राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस।

🔅 विश्व प्रयोगशाला पशु दिवस (WDAIL)।

🔅 विश्व टीकाकरण / प्रतिरक्षण सप्ताह (24 से 30 अप्रैल)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पेट्रोल पम्प पर अनियमितता पकड़ी गई, 400 लीटर डीजल जब्त; FIR के निर्देश

  देवरिया, 26 मार्च। जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के तहत ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789