Good Daily News...


गुरुवार, 6 मार्च 2025

कौशाम्बी से बब्बर खालसा का खूंखार आतंकी गिरफ्तार,था ISI के संपर्क में,हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद,जांच एजेंसियां हुईं अलर्ट

 



कौशांबी।उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और आईएसआई मॉड्यूल के सक्रिय आतंकवादी गिरफ्तार हुआ है।उसकी पहचान लाजर मसीह के रूप में हुई है।यूपी एसटीएफ के मुताबिक वह BKI के जर्मनी-आधारित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता था।पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से सीधे संपर्क में भी था।

यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने गुरुवार सुबह साढ़े 3 बजे छापेमारी कर लाजर मसीह को गिरफ्तार किया।लाजर मसीह पंजाब के अमृतसर जिले के कुर्लीयाना गांव का रहने वाला है। बीते साल 24 सितंबर को लाजर मसीह पंजाब पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया था।

यूपी एसटीएफ के मुताब‍िक आतंकी के पास से 3 सक्रिय हैंड ग्रेनेड, 2 सक्रिय डेटोनेटर, 13 कारतूस और 1 विदेशी प‍िस्‍टल सहित अवैध हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं।आतंकी के पास से गाजियाबाद के पते वाला आधार कार्ड,बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

यूपी एसटीएफ के सीनियर अफसर कोखराज थाने में आतंकी से पूछताछ कर रहे हैं।पंजाब पुलिस के अधिकारी और पुलिसकर्मी थाने में मौजूद हैं।थाने से 100 मीटर दूर का एरिया सील कर दिया गया हैं।यूपी एसटीएफ और खुफिया एजेंसियां इस गिरफ्तारी को भारत में आतंकी साजिश से जुड़ी बड़ी सफलता मान रही हैं।पूछताछ जारी है जल्द और खुलासा संभव।

बता दें कि बब्बर खालसा इंटरनेशनल को भारत,कनाडा, जर्मनी और ब्रिटेन समेत कई देशों ने आतंकी संगठन की सूची में शामिल किया है।इसकी स्थापना 1978 में हुई थी,यह पंजाब और पड़ोसी राज्यों के कुछ जिलों को मिलाकर खालिस्तान नाम से एक अलग सिख देश बनाने की मांग करता रहा है,यह 80 के दशक के आखिर और 90 के दशक की शुरुआत में पंजाब में सक्रिय था।इसने कई आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया। 1990 के दशक में इसके कई आतंकियों को पंजाब पुलिस ने मार गिराया,कई आतंकी विदेश भाग गए,लेकिन पाकिस्तान, कनाडा और ब्रिटेन में अभी भी इसके समर्थक हैं।पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में भी बब्बर खालसा इंटरनेशनल की भूमिका सामने आई थी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789