Good Daily News...


शुक्रवार, 7 मार्च 2025

शराब घोटाला मामला:कारोबारी अमनदीप की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई,सीबीआई से मांगा जवाब

 



नई दिल्ली।शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित आरोपी व व्यवसायी अमनदीप सिंह ढल की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।इस मामले में 19 मार्च को अगली सुनवाई होगी।ढल ने सीबीआई की चार्जशीट और समन के आदेश को चुनौती दी है। 

अमनदीप सिंह ढल की ओर से दायर याचिका का सीबीआई ने विरोध करते हुए कहा कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है, जिसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई और ढल को संक्षिप्त नोट दाखिल करने को कहा है।

इससे पहले अमनदीप ढल को जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने राहत देते हुए जमानत की शर्तों में बदलाव कर दिया था। ईडी ने कहा था कि अमनदीप ढल के खिलाफ पुख्ता डिजिटल साक्ष्य और गवाहों के बयान हैं, जिससे पता चलता है कि वो इस अपराध में शामिल है।

बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने एक मार्च 2023 को अमनदीप ढल को गिरफ्तार किया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने ढल को जमानत देते हुए कहा था कि जमानत पर बाहर आने के बाद ढल हर सोमवार को जांच अधिकारी के सामने हाजिरी लगाएंगे। सबूतों के साथ छेड़छाड़ न करने और गवाहों को न धमकाने को कहा था।ढल को सीबीआई के मामले में 557 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इस मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, बीआरएस नेता के कविता, विजय नायर सहित सभी कथित आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789