*अप्रोच कटने के कारण सैकड़ो गावों का आगमन होता है वाधित
देवरिया रुद्रपुर करहकोल मार्ग पर गोर्रा नदी स्थित पिड़रा पुल के एप्रोच को सुरक्षित करने की मांग को विधान परिषद सदस्य डॉक्टर रतनपाल सिंह ने नियम 151 के तहत सदन में उठाया
डा रतनपाल सिंह ने कहा कि गोर्रा नदी स्थित पिड़रा पुल दो जनपद देवरिया -गोरखपुर को जोड़ता है साथ ही अगल-बगल के सैकड़ो गांव का मुख्य मार्ग है जो बाढ़ के दौरान एप्रोच कटान की स्थिति में आ जाता है lजिससे आवागमन प्रभावित होता है जिसको लेकर इसके पूर्व भी सदन में बात उठाई गई थीl उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इसको संज्ञान में लेते हुए एप्रोच को सुरक्षित कराना अति आवश्यक है l







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें