Good Daily News...


शुक्रवार, 7 मार्च 2025

प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने पिता की नृशंस हत्या

 





देवरिया l   सदर कोतवाली क्षेत्र मे बेटी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पिता की नृशंस हत्या कर दी। हत्या की वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र के भरौली बाजार महुआबारी में मंगलवार की आधी रात हुई थी। SP देवरिया विक्रांत वीर के निर्देश पर पुलिस ने घटना का 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए बेटी को उसके प्रेमी समेत हिरासत में ले लिया है। हत्या के खुलासे पर क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

मंगलवार की आधी रात घर में मिला था वृद्ध का खून से लथपथ शव

 सदर कोतवाली के भरौली बाजार महुआबारी मोहल्ला में उदयभान यादव अपनी छोटी बेटी के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात को करीब 12 बजे उदयभान की बेटी ने अपने चाचा धर्मेंद्र को फोन करके बताया कि उदयभान घर में लहूलुहान पड़े हैं। जिसके बाद उन्हे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हत्या की सूचना पर भारी फोर्स के साथ पहुंचे SP विक्रांत वीर

सूचना पर SP देवरिया विक्रांत वीर, एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी, सीओ संजय कुमार रेड्डी, कोतवाल दिलीप सिंह भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड व फारेंसिक टीम भी जांच की। अधिकारियों के संदेह होने पर पुलिस ने उदयभान की बेटी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ के दौरान हत्या की परत धीरे धीरे खुलने लगीं। पूछताछ के बाद उसके प्रेमी विशेष कुमार गोड़ को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब सख्ती की तो दोनों टूट गए और सारी कहानी बक दिए।

अफेयर की बात पर गुस्साए पिता,से खुन्नस में प्रेमी के साथ मिलकर पिता की कर दी हत्या

बेटी के प्रेम संबंधो की जानकारी पर पिता ने उसे काफी फटकार लगाई, इसपर खार खाई बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रच डाली। मंगलवार की आधी रात को पिता के सो जाने के बाद उसने प्रेमी विशेष गोड़ को घर बुला लिया। जिसने कुल्हाड़ी से उदयभान के सिर पर प्रहार कर उन्हें मार डाला। घटना के बाद बेटी ने प्रेमी को वहां से भगा दिया। इसके बाद उसने परिजनों को बताया कि उदयभान को कोई मार कर घर छोड़ गया है। पुलिस को जांच के दौरान सुबह ही बेटी से पूछताछ में शक हो गया। इसके बाद उसने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली। सूत्रों का कहना है कि जांच में हत्यारोपी विशेष कुमार गोड़ का रात में लोकेशन भी घटनास्थल के आसपास मिला। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ कर दोनो से हत्या किए जाने का राज उगलवा लिया।

यूपी पुलिस में सिपाही है बड़ी बेटी

मृतक उदयभान के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी दीक्षा यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर संतकबीर नगर में तैनात है। बड़ा बेटा दीपांशु इंजीनियर है, वहीं छोटी बेटी दीपाली व छोटा बेटा दिव्यांशु घर पर ही रहते थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789