Good Daily News...


गुरुवार, 6 मार्च 2025

356 आबकारी दुकानों के आवंटन हेतु प्रथम चरण की ई-लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न

 


 देवरिया 06 मार्च ।  शासन द्वारा नामित प्रेक्षक श्री अनिल गर्ग (प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन) की उपस्थिति में आज राजकीय आईटीआई मल्टीपरपज हॉल, देवरिया में 356 आबकारी दुकानों के आवंटन हेतु प्रथम चरण की ई-लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल द्वारा पूरी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण कर निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपादन सुनिश्चित कराया।

       

 जिलाधिकारी ने कहा कि आबकारी दुकानों के आवंटन की यह प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं पारदर्शी रखी गई है। इसमें आईआईटी कानपुर द्वारा निर्मित सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया गया है। ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से आबकारी दुकानों के आवंटन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाती है।  इस ई-लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से दुकानों के आवंटन की संपूर्ण जानकारी https://deoria.nic.in/elottery2025/ लिंक पर उपलब्ध कराई गई है, जहां से इच्छुक व्यक्ति विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

    जिला आबकारी अधिकारी अनिल भारती ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए कुल 356 दुकानों हेतु 3287 आवेदकों ने 8010 आवेदन किया था। इन दुकानों में 152 कंपोजिट शॉप,189 दुकानें देशी शराब की, 5 मॉडल शॉप व 10 भांग की दुकानें शामिल है।


        इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार राय सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789