*-आर एस एम ने दिया पत्रक, परिषदीय स्कूलों में फर्जी पत्रकारों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की माँग*
देवरिया । सोमवार को जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद के नेतृत्व में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर परिषदीय विद्यालयों में फर्जी पत्रकारों व असामाजिक तत्वों के अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने की माँग की । इस सन्दर्भ में संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव को पत्रक सौंपकर स्कूलों में घुसकर अनावश्यक रूप से शिक्षण कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने व जिले के मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सूची जारी करने की माँग किया । इस दौरान उन्होंने देसही देवरिया के हेतिमपुर में संचालित कंपोजिट स्कूल में अनावश्यक रूप से मीडिया में किए जा रहे दुष्प्रचार का भी जिक्र किया । इस अवसर पर अशोक तिवारी, गोविन्द सिंह, रामबालक सिंह, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, शिखर शिवम, राजशंकर आर्य, जितेन्द्र प्रजापति आदि शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें