Good Daily News...


बुधवार, 30 अक्टूबर 2024

14 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर, करें निस्तारित-जनपद न्यायाधीश

 



देवरिया 30 अक्टूबर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया श्री देवेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जनपद न्यायालय के समस्त अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश के साथ प्री-ट्रॉयल बैठक आहूत की गयी। 

         जनपद न्यायाधीश  ने उपस्थित न्यायाधीशगण को निर्देशित करते हुये कहा कि न्यायालय में लम्बित मामलों को चिन्हित कर लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण करे। उन्होने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 14 दिसंबर दिन शनिवार को आयोजित किया जाना हैं जिसमें अन्य वादों के अलावा विशेषतः विशिष्ठ विषय-अपराधिक शमनीय वाद, 138 धारा पराक्रम लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, विद्युत एवं जल, पारिवारिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद सर्विस में वेतन एवं भत्ते सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाधिकार, व्यायादेश विशिष्ट अनुतोष वाद) आदि के लम्बित मामलें एवं प्री-लिटिगेशन विवादों का भी निस्तारण पक्षकारों के आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जायेगा। 

          सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया मनोज कुमार तिवारी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में लगने वालें मामलों का चिन्हांकन एवं निस्तारण व्यापक पैमाने पर करने हेतु अनुरोध किया गया।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *04 फरवरी 2026 , बुधवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन बढ़िया रहेगा। मेहनत रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। समस्याए...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789