Good Daily News...


शुक्रवार, 27 सितंबर 2024

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति तथा जनपदीय टास्क फोर्स की हुई बैठक

 



देवरिया(सू0वि0) 27 सितंबर। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति तथा जनपदीय टास्क फोर्स सदस्यों की बैठक विकास भवन स्थित गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। इस दौरान बेसिक शिक्षा,  सर्व शिक्षा अभियान तथा मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत संचालित योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गयी। 

           बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये।  डायट के प्रशिक्षुओं द्वारा किये गये निपुण आंकलन डायट लेड ऐससमेंट में सर्वाधिक खराब प्रदर्शन वाले विकास खण्ड लार, गौरी बाजार, बैतालपुर एवं भटनी के खण्ड शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया गया तथा एक सप्ताह के अंदर सुधार करने की समय-सीमा निर्धारित की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियो को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने ब्लाक क्वालिटी कॉर्डिनेटर को 20 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से वार्ता कर निपुण लक्ष्य एप एवं अन्य एप के प्रयोग के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने माह जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर 2024 के औसत सर्पोटिव सुपरविजन के आधार पर निम्न औसत वाले 15 एआरपी को कारण बताओं नोटिस जारी करने हेतु निर्देश दिया। प्रत्येक माह विद्यालय निरीक्षण के दौरान कवर न होने वाले विद्यालय को सर्वप्रथम निरीक्षण करने के उपरान्त ही अन्य विद्यालयों का निरीक्षण/सपोर्टिव सुपरविजन करने का निर्देश दिया गया। 

          मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक माह के 15 तारीख को सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी अपने विकास खण्ड के एआरपी के साथ समीक्षा करेगें और निपुण विद्यालयों की कार्ययोजना एवं उनके द्वारा किये गये सपोर्टिव सुपरविजन की समीक्षा करेंगे।  निपुण लक्ष्य एप के प्रयोग की निरंतर समीक्षा सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को करने हेतु उन्होंने निर्देशित किया। समीक्षा के दौरान यह संज्ञान में आया कि अधिकांश खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा निपुण भारत मॉनिटरिंग पोर्टल और प्रेरणा पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के आधार पर समीक्षा बैठक नहीं की जा रही है, इसके लिए खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया। 


         मुख्य विकास अधिकारी ने पीएमश्री विद्यालय में अपूर्ण कार्यो को यथाशीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको द्वारा निर्मित 76 विद्यालयों के हैण्डओवर की प्रक्रिया एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने हेतु अधिशासी अभियंता यूपी सिडको एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।  विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा कुल 62 विद्यालयों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसके सापेक्ष 23 विद्यालय पूर्ण पाये गये तथा 27 विद्यालय 75 प्रतिशत, 11 विद्यालय 50 प्रतिशत एवं 01 विद्यालय 25 प्रतिशत पाया गया। उन्होंने उपस्थित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अवशेष 39 विद्यालयों को 15 दिवस के अंदर पूर्ण कराकर उसका उपभोग प्रमाण पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल 313 जर्जर / निष्प्रयोज्य भवनों के सापेक्ष मूल्यांकन समिति द्वारा 247 विद्यालयों का मूल्यांकन कर उपलब्ध कराया गया है तथा 66 विद्यालय का मूल्यांकन अभी होना है, जिसकों तत्काल उपलब्ध कराने हेतु समिति को निर्देशित किया गया। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूल्यांकित जर्जर या निष्प्रयोज्य भवनों का यथाशीघ्र नीलामी एवं ध्वस्तीकरण की कार्यवाही पूर्ण कराया जाए।

          जनपद में संचालित डीबीटी योजना में कुल नामांकित 212169 बच्चों में से 164864 बच्चों को डीबीटी के माध्यम से लाभान्वित कराया जा चुका है। अवशेष बच्चों के लाभान्वित कराने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया। जिन छात्र-छात्राओं का आधार नहीं बना है। उनके आधार बनवाने हेतु बैठक करके आधार बनवाने की गति तेज करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन अभिभावकों के खाते नॉट सीडेड हैं, वे अध्यापक के साथ बैंक में संपर्क करें और खाता को सीडेड करायें। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन छात्राओं को डीबीटी से लाभान्वित कराया जा चुका है उनका फोटो डीबीटी आधार एप के माध्यम से प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट कराया जाए। समीक्षा के समय फोटो अपलोड की प्रगति 53 प्रतिशत पायी गयी। समर्थ एप पर दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति मानक अनुसार न पाये जाने की दशा में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा से स्पष्टीकरण की मांग की गयी तथा सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति एप पर शत्-प्रतिशत नोडल टीचर / स्पेशल एजूकेटर के माध्यम से कराना सुनिश्चित करें । 

         बैठक में जिला विकास अधिकारी,  प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रामपुर कारखाना, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला उपायुक्त (मनरेगा), जनपदीय टास्क फोर्स के सदस्य, समस्त खण्ड विकास अधिकारी समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, सर्व शिक्षा अभियान, देवरिया, जिला समन्वयक (एमडीएम) उपस्थित रहें।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

  गौरी बाजार। विकास खंड गौरी बाजार के न्याय पंचायत रामनगर अंतर्गत ग्राम सभा शिवपुर के टोला पड़रही स्थित डा. बीआर एंड डीपीएस गायत्री वंशम विद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789