Good Daily News...


शुक्रवार, 27 सितंबर 2024

खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक विजेता तुषिका वर्मा को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

 


देवरिया(सू0वि0) 27 सितंबर। स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही स्टेडियम देवरिया में गिरीश सिंह, ताइक्वांडो कोच से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही ताइक्वांडो खिलाड़ी तुषिका वर्मा ने उत्तर प्रदेश की तरफ गुजरात के बड़ौदा में 19 से 22 सितम्बर 2024 तक अयोजित खेलो इंडिया महिला लीग के 52 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग करते हुए पहले मैच में राजस्थान के खिलाड़ी को 12-0, दूसरे मैच में दिल्ली को 7-0,  सेमीफाइनल में गुजरात को 6-1 तथा फाइनल में उत्तराखंड के खिलाड़ी को 13-3 से पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।  इसके अलावा प्रियंका कुमारी ने 73 किलोग्राम  भार वर्ग  में रजत पदक प्राप्त किया।

          इनके देवरिया आगमन पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सम्मानित किया एवं  प्रोत्साहन कर कहा कि इसी तरह देश के लिए मेडल लाने का प्रयास करो। खिलाड़ियों को खेल की आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, प्रशिक्षक गिरीश सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे। इनके इस सफलता  पर देवरिया ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कनोडिया क्रिकेट प्रशिक्षक अवधेश यादव, अभिमन्यु सिंह रिंकू देवरिया ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय केडिया देवरिया ओलंपिक संघ के महासचिव अजय जायसवाल अभिषेक सिंह,  अंकित चौहान , दिनेश कुशवाहा ने हार्दिक बधाई दी।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

  गौरी बाजार। विकास खंड गौरी बाजार के न्याय पंचायत रामनगर अंतर्गत ग्राम सभा शिवपुर के टोला पड़रही स्थित डा. बीआर एंड डीपीएस गायत्री वंशम विद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789