Good Daily News...


शुक्रवार, 27 सितंबर 2024

विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस0जे0पी0यू0) की हुई मासिक समीक्षा बैठक

 




देवरिया(सू0वि0) 27 सितंबर। पुलिस लाइन देवरिया के प्रेक्षागृह में विशेष किशोर पुलिस इकाई (एस0जे0पी0यू0) की मासिक समीक्षा बैठक माह सितम्बर, 2024 का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि ओम प्रकाश तिवारी डिप्टी लीगल एंड डिफेन्स काउन्सिल देवरिया की अध्यक्षता में किया गया है। 

          बैठक का संचालन जय प्रकाश तिवारी, संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा किया गया। बैठक में थाना प्रभारी ए0एच0टी0यू0 राकेश सिंह के द्वारा एस0जे0पी0यू0 के कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में अवगत कराया गया तथा किशोर न्याय अधिनियम के अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।  जय प्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा एजेण्डावार समीक्षा बिन्दु पर चर्चा करते हुये जे0जे0एक्ट-2015, बाल-विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006, केन्द्रीय दत्तक ग्रहण अधिकरण ’कारा’ के माध्यम से बच्चो को गोद दिये जाने (एडाप्सन) की प्रकिया के बारे में जानकारी दिया गया। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा विकसित एक युद्ध नशे के विरूद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम हेतु प्रेरित किया गया, तथा स्कूल कालेज, हास्टल के समीप शराब की दुकाने, लिकर, गुटका, तम्बाकू अन्य हानिकारक पदार्थो को बच्चो के द्वारा सेवन किये जाने एवं बेचे जाने पर रोक लगाने के लिए नियमित निगरानी रखने के बारे मे बताया गया, तथा विद्यालयों मेें गठित प्रहरी क्लब के बारे में जानकारी दिया गया, इसी कड़ी में जे0जे0 एक्ट की धारा 77 एवं 78 के बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षित किया गया, श्री तिवारी द्वारा बताया गया कि अगर कोई व्यक्ति नाबालिक बच्चों से नशीली दवायें, लिकर, शराब, पान, गुटका, तम्बाकू इत्यादि की बिक्री कराता है, एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुचाने के लिये कहता है, फेरी लगवाता है, तो ऐसे व्यक्तियों के विरू़द्ध इन धारा में एफ0आई0आर0 दर्ज किये जाने का प्राविधान हैै। इसके साथ ही पाक्सो प्रकरण मे बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के द्वारा बाल कल्याण समिति को 24 घण्टे के अन्दर सूचना दिये जाने के बारे मे जानकरी दिया गया। 

           बैठक में ब्रजेश नाथ तिवारी सदस्य किशोर न्याय बोर्ड के द्वारा विधि विरूद्ध बालको के बारे में जानकारी देते हुये कहा गया कि नियत समय पर तामिला कराया जाये तथा सोशल बैकग्राउण्ड रिपोर्ट समय से प्रस्तुत किया जाये। डा0 संजय कुमार शर्मा उप मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा बच्चो के उम्र परीक्षण के बारे मेें जानकारी दिया गया। विवेकानन्द मिश्र सदस्य बाल कल्याण समिति के द्वारा बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत होने वाले बालको  एवं बाल कल्याण समिति के कार्याे के बारे मेे जानकारी दिया गया। पंकज मिश्रा श्रम विभाग के द्वारा सम्बन्धित योजनाओं एवं श्रम नियमो के बारे मे जानकारी दिया गया। नीतू भारती प्रबन्धक वन स्टाप सेन्टर के द्वारा वन स्टाप सेन्टर के कार्य एवं वन स्टाप सेन्टर पर पीड़िता को 05 दिवस तक रखे जाने के प्राविधान के बारे में जानकारी दिया गया। ओम प्रकाश तिवारी डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल देवरिया के द्वारा बालको के प्रकरण में विधिक सहायता दिये जाने एवं जे0जे0एक्ट का जनपद में अनुपालन कराये जाने हेतु उनके नियम एवं प्राविधानो के बारे मे जानकारी दिया गया। 

           बैठक में अनिल कुमार सोनकर जिला परिवीक्षा अधिकारी, अखिलेश कुमार, आकाश सिंह कुशवाहा एवं संत राजभर आरक्षी थाना ए0एच0टी0यू0 तथा समस्त थानो पर नामित बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

  गौरी बाजार। विकास खंड गौरी बाजार के न्याय पंचायत रामनगर अंतर्गत ग्राम सभा शिवपुर के टोला पड़रही स्थित डा. बीआर एंड डीपीएस गायत्री वंशम विद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789