Good Daily News...


सोमवार, 9 सितंबर 2024

राविप्रसं के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

 



देवरिया । देवरिया में राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ की जिला इकाई के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रदेश संगठन मंत्री विजय पटेल की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपप्रज्ज्वलन कर किया गया । ततपश्चात देवरिया जनपद के ऐसे प्रबन्धक, जिन्हें संगठन में प्रदेश पदाधिकारी बनाया गया है; उन्हें सम्मानित किया गया। रविवार को देर शाम नगर के भारतीयम पब्लिक स्कूल के सभागार में संघ के जिला कार्यकारिणी की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश संगठन मंत्री विजय पटेल, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 रविकांत मणि त्रिपाठी तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी राणाप्रताप सिंह का माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान संघ की सदस्यता, विद्यालय की नवीन मान्यता व यू-डाइस कोड के नाम पर सम्बंधित अधिकारियों द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न तथा जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन पर गहनता से विचार विमर्श हुआ । इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का वे पूरी निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा निजी स्कूलो के संचालन में आ रही दिक्कतों का हर हाल में समाधान किया जाएगा । कार्यक्रम का संचालन श्यामसुन्दर यादव ने किया । ओमप्रकाश सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया । इस अवसर पर जिला महामंत्री संजय कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर यादव, बरहज ब्लॉक अध्यक्ष जनार्दन चौहान, भलुअनी ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद यादव, ओमप्रकाश सिंह, मनोज चौहान, सच्चिदानंद मिश्रा, मनीष मिश्रा, राजन पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, सूरज प्रसाद आर्य, अशोक श्रीवास्तव, अभिषेक शर्मा, संजय यादव, पीके विश्वकर्मा, सुभाष यादव, जयसिंह चौहान, रामाशीष चौहान, विशाल सिंह, विनय पाण्डेय, चन्दन गुप्ता, प्रिंस सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, सुभाष चंद यादव सहित काफी संख्या में प्रबंधक उपस्थित रहे ।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं

  अमरीका परमिशन देगा , तभी हम भारतीय रूस से तैल और गैस के सकेंगे , अमरीका की परमिशन के बगैर नहीं  ये अमरीका कबसे कंट्रोल करने लगा भारत को , ...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789