गाजा पट्टी में एक इलाके पर इजराइल के हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है और 60 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इजराइल ने जिस जगह पर हमला किया है वहां इजराइल-हमास युद्ध में विस्थापित हुए फलस्तीनियों ने शरण ली हुई है।
फिलीस्तीनी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने अपनी रिपोर्ट में चिकित्सा अधिकारियों के हवाले से हमले में मारे गए लोगों की संख्या बताई। खान यूनिस के पश्चिम में तटीय मवासी में हमले के बारे में विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें