Good Daily News...


शनिवार, 28 सितंबर 2024

इतिहास की 28 सितम्बर 2023 तक की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग - मुख्यांश ..


         ॐ श्रीगणेशाय नम:

       🙏शुभप्रभातम् जी🙏





     *📝आज दिनांक 👉*

     * 28 सितम्बर 2024*

                 *शनिवार*

 *नई  दिल्ली अनुसार*


*🇮🇳शक सम्वत-* 1946

*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2081

*🇮🇳मास-* आश्विन 

*🌓पक्ष-* कृष्णपक्ष

*🗒तिथि-* एकादशी - 14:52 तक

*🗒पश्चात्-* द्वादशी 

*🌠नक्षत्र-* आश्लेषा - 27:38 (अगले दिन - 03:38) तक

*🌠पश्चात्-* मघा

*💫करण-* बालव - 14:52 तक

*💫पश्चात्-* कौलव

*✨योग-* सिद्ध - 23:49 तक

*✨पश्चात्-* साध्य

*🌅सूर्योदय-* 06:12

*🌄सूर्यास्त-* 18:10

*🌙चन्द्रोदय-* 27:00 (अगले दिन - 03:00)

*🌛चन्द्रराशि-* कर्क - 27:38 (अगले दिन - 03:38) तक

*🌛पश्चात्-* सिंह

*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन 

*🌞गोल-* दक्षिणगोल

*💡अभिजित-* 11:47 से 12:35

*🤖राहुकाल-* 09:12 से 10:41

*🎑ऋतु-* शरद् 

*⏳दिशाशूल-* पूर्व


*✍विशेष👉*


*_🔅आज शनिवार को 👉 आश्विन बदी एकादशी 14:52 तक पश्चात् द्वादशी शुरु , पंचांग के अनुसार आज कोई श्राद्ध नहीं है , इन्दिरा एकादशी व्रत (सभी के लिए ) , बुध हस्त नक्षत्र में 21:10 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी ,  आचार्य श्री शांतिसागर जी मुनि दीक्षा (जैन) , शहीद-ए-आजम भगत सिंह जन्म दिवस (27 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें) , पार्श्व गायिका लता मंगेशकर जन्म दिवस , सी० एच० मोहम्मद कोया स्मृति दिवस , ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ का स्थापना दिवस (27 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें) , विश्व रेबीज दिवस व सूचना तक सार्वभौमिक पहुँच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (संयुक्त राष्ट्र)।_*

*_🔅कल रविवार को 👉 आश्विन बदी द्वादशी 16:50 तक पश्चात् त्रयोदशी शुरु , द्वादशी का श्राद्ध , चक्रांकित महाभागवतों - यति - वैष्णवों - संन्यासियों का श्राद्ध , मघा श्राद्ध , मूल संज्ञक नक्षत्र जारी।_*


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*अष्टौ गुणा पुरुषं दीपयंति* 

    *प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च।* 

 *पराक्रमश्चबहुभाषिता   च* 

    *दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च॥* 

 *अर्थात् 👉* 

      _आठ गुण मनुष्य को सुशोभित करते है – बुद्धि, अच्छा चरित्र, आत्म-संयम, शास्त्रों का अध्ययन, वीरता, कम बोलना, क्षमता और कृतज्ञता के अनुसार दान।_

🌹


*28 सितम्बर की महत्वपूर्ण घटनाएं 👉*


1767 -  सज्जन 17 भारत के केप ऑफ गुड होप के लिए निजी दास परिवहन को मना किया।

1796 -  महारानी कैथरीन द ग्रेट ने ग्रेट ब्रिटेन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया, औपचारिक रूप से रूस को गठबंधन में शामिल किया गया।

1825 – जॉर्ज स्टीवेंसन ने यात्री रेल को खींचने के लिए पहले इंजन को चलाया।

1837 -  सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ के पेटेंट के लिए एक चेतावनी दाखिल की।

1838 – भारत में अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर अपने पिता की मौत के बाद सिंहासन पर बैठा (1837 का भी वर्णन है, कन्फर्म कर लें)।

1850 – अमेरिकी नौसेना में कोड़े मारने की सजा समाप्त कर दी गई।

1867 - टोरंटो को ओन्टारियो की राजधानी बनाया गया। 

1868 -  स्पेन की रानी इसाबेला द्वितीय को फ्रांस से भागने के लिए कारण एल्कोले की लड़ाई शुरू हुई।

1887 - चीन के ह्वांग-हो नदी में बाढ़ से करीब 15 लाख लोग मरे।

1889 – वजन एवं माप पर पहला महासम्मेलन हुआ।

1892 – फुटबॉल का पहला रात्रि मैच हुआ।

1915 – कुत-अल-अमरा के युद्ध में ब्रिटेन ने तुर्कों को हराया।

1923 – इथियोपिया ने राष्ट्र संघ की सदस्यता छोड़ी।

1928 – अमेरिका ने चीन की राष्ट्रवादी च्यांग काई-शेक की सरकार को मान्यता दी।

1950 - इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60 वां सदस्य बना।

1958 - फ्रांस में संविधान लागू हुआ।

1994 - एतोमिया के जल पोत के तुर्क सागर में डूब जाने से 800 लोगों की मृत्यु।

1997 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल अटलांटिक रूसी अंतरिक्ष केन्द्र 'मीर' से जुड़ा।

2000 - सिडनी ओलम्पिक में 200 मीटर की दौड़ के स्वर्ण पदक का ख़िताब मोरियाना जोंस तथा केंटेरिस ने जीता।

2001 - अमेरिका व ब्रिटिश सेना एवं सहयोगियों ने 'ऑपरेशन एंड्योरिंग फ़्रीडम' प्रारम्भ किया।

2003 - यान रूस की धरती पर सुरक्षित उतरा।

2004 - विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।

2006 - जापान के नव निर्वाचित एवं 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शिंजो एबे ने शपथ ली।

2006 - विश्व व्यापार संगठन के पूर्व प्रमुख सुपाचाओ पानिच पाकड़ी थाइलैंड के नये प्रधानमंत्री घोषित।

2006 - तालिबान ने लादेन के जीवित होने की घोषणा की।

2006 - फ़्रांस की चिकित्सा टीम ने लगभग शून्य गुरुत्वाकर्षण में एक व्यक्ति का सफल आपरेशन किया।

2007 - मेक्सिको के तटीय क्षेत्रों में चक्रवर्ती तूफ़ान लोरेंजो ने भारी तबाही मचाई।

2007 - नेशनल एयरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिशस्ट्रशन (नासा) ने विशेष यान डॉन का प्रक्षेपण किया।

2007 - रूस ने ईरान के ख़िलाफ़ सुरक्षा परिषद के माध्यम से नये प्रतिबन्ध लगाने के प्रयास का विरोध किया।

2009 - स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा पैन पैसिफिक ओपन के पहले राउंड में हार के बाद बाहर हुई।

2011 - मुख्यमंत्री मायावती ने 72 जिलों वाले उत्तर प्रदेश में पंचशील नगर, प्रबुद्धनगर और संभल नामक तीन और जिले के निर्माण की घोषणा की।

2019 - रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रडार को मात देने वाला भारतीय नौसेना का पहला युद्धपोत आईएनएस नीलगिरि को लॉन्च किया।

2020 - सुरक्षाबलों ने पुलवामा के सम्बूरा गांव में 5 वर्षों से एक्टिव लश्करे तैयबा के उस टाप कमांडर को एक साथी सहित मार गिराया है जिस पर लाखों रुपये का इनाम था।

2021 - भारत और अमरीका ने स्वास्थ्य और जैव चिकित्‍सा विज्ञान में सहयोग के दो समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए।

2021 -  उत्तर कोरिया ने आत्मरक्षा के लिए राष्ट्र की शक्ति को बढ़ाने के लिए ह्वासोंग -8 नामक एक नई हाइपरसोनिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

2022 - मोदी कैबिनेट ने पानी निकासी पर भारत-बांग्लादेश समझौते को मंजूरी दी।

2022 - भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में नियुक्त किया।

2022 - सऊदी अरब में शाह सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने अपने सुपुत्र और उत्‍तराधिकारी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को प्रधानमंत्री नामित किया। मुकेश शास्त्री हालुवास द्वारा संकलित पंचांग।

2023 - बांग्लादेश में डेंगू से कुछ ही हफ्तों में लोगों की मौत अब लगभग 1,000 तक हुई।

2023 - वैश्विक नवाचार सूचकांक में भारत एक बार फिर से 40वें स्‍थान पर बरकरार रहा।

2023 - भारत, बंग्‍लादेश, श्रीलंका और थाईलेंड ने राष्‍ट्रीय खादय आपूर्ति से ट्रांस फैटी एसिड को खत्‍म करने के लिए प्रभावी कदम उठाए। 

2023 - भारतीय भाषाओं की गौरवगाथा का 75 दिवसीय आयोजन भारतीय भाषा उत्‍सव लखनऊ में शुरू हुआ।


*28 सितम्बर को जन्म👉*


551 ईसा पूर्व - चीन के दार्शनिक कनफ्यूसियस का जन्म।

1746 - विलियम जोंस - अंग्रेज़ प्राच्य विद्यापंडित और विधिशास्त्री तथा प्राचीन भारत संबंधी सांस्कृतिक अनुसंधानों के प्रारम्भकर्ता।

1836 - शिरडी साईं बाबा, आध्यात्मिक गुरु ( दिनांक व वर्ष निश्चित नहीं है , कन्फर्म कर लें)।

1885 - श्री नारायण चतुर्वेदी - हिन्दी के साहित्यकार तथा सरस्वती पत्रिका के संपादक।

1896 - रामहरख सिंह सहगल - अपने समय के जानेमाने पत्रकार और क्रांतिकारी भावनाओं के व्यक्ति थे।

1907 – 23 साल की उम्र में फांसी पर चढ़े भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ (27 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें)।

1909 - पी. जयराज - अभिनेता।

1929 - लता मंगेशकर भारतीय पार्श्वगायिका एवं सुर सम्राज्ञी नाम से प्रसिद्ध।

1949 - राजेन्द्र मल लोढ़ा - भारत के 41वें मुख्य न्यायाधीश।

1982 - अभिनव बिन्द्रा - प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज़ हैं।

1982 - रणबीर कपूर - बालीवुड अभिनेता।


*28 सितम्बर को हुए निधन 👉*


1837 - अकबर द्वितीय - मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह था।

1895 – फ्रांस के प्रसिद्ध जैव वैज्ञानिक लुईस पाश्चर का निधन हुआ।

1953 – महान अमेरिकी खगोलशास्त्री एडविन हब्बल का निधन हुआ।

1977 – भारत के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत का निधन हुआ। वे हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभो में से एक हैं।

1983 - सी० एच० मोहम्मद कोया - केरल के पूर्व मुख्यमंत्री।

2008 - शिवप्रसाद सिंह - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार।

2012 - बृजेश मिश्र - भारत के पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार।

2015 - वीरेन डंगवाल - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।

2020 - असम की पहली और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर का निधन।

2020 - प्रसिद्ध आलोचक एवं लेखक डॉ. जी एस अमूर (95) का आयु संबंधी बीमारियों के चलते निधन हुआ।

2022 - देश की राष्ट्रीय महिला आयोग की पहली अध्यक्षा , पूर्व सांसद जयंती पटनायक (90) का निधन हुआ।

2022 - साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन हुआ।

2023 - महान कृषि वैज्ञानिक व 'हरित क्रांति' के  जनक मनकोम्बु सांबशिवन स्वामीनाथन (98) का निधन हुआ।

2023 - ब्रिटिश राजनयिक और मेडागास्कर के इतिहासकार मर्विन ब्राउन का 100 वर्ष की आयु में निधन हुआ।


*28 सितम्बर के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 👉*


🔅 आचार्य श्री शांतिसागर जी मुनि दीक्षा (जैन)।

🔅 शहीद-ए-आजम भगत सिंह जन्म दिवस (27 सितंबर का भी वर्णन है कन्फर्म कर लें)।

🔅 पार्श्व गायिका लता मंगेशकर जन्म दिवस।

🔅 सी० एच० मोहम्मद कोया स्मृति दिवस।

🔅 ‘राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ का स्थापना दिवस (27 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।

🔅 विश्व रेबीज दिवस।

🔅 सूचना तक सार्वभौमिक पहुँच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (संयुक्त राष्ट्र)।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*


🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय में शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

  गौरी बाजार। विकास खंड गौरी बाजार के न्याय पंचायत रामनगर अंतर्गत ग्राम सभा शिवपुर के टोला पड़रही स्थित डा. बीआर एंड डीपीएस गायत्री वंशम विद...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789