Good Daily News...


मंगलवार, 27 अगस्त 2024

मासूम बच्ची के साथ रेप,एनकाउंटर के बाद आरोपी सलमान गिरफ्तार


अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा में गांव में बीते दिनों नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सबको हिलाकर रख दिया।हर तरफ से इंसाफ की मांग उठ रही है,लेकिन चौतरफा विरोध के बावजूद भी बेटियों के साथ हैवानियत रुकने का नाम नहीं ले रही।अयोध्या से एक बार फिर दिल दहला देने घटना सामने आई है।यहां चार वर्षीय दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।इसको लेकर पूरे गांव में तनाव का माहौल है। 


सोमवार को जब पूरा देश श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मना रहा था।इस बीच जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र में एक चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सलमान ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया।कुम्हिया गांव के 35 वर्षीय सलमान ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद सलमान मौके से फरार हो गया।


*सलमान का आचरण उसके घर में ठीक नहीं*


जानकारी के अनुसार बीकापुर क्षेत्र का रहने वाला सलमान का निकाह 4 साल पहले महाराजगंज थाना क्षेत्र कुम्हिया गांव में रुबीना के साथ हुआ था।रुबीना का कोई भाई नहीं है। लिहाजा मायके की संपत्ति की मालिक रबीना है।इसलिए सलमान पत्नी के साथ ससुराल में रहने लगा। सलमान का आचरण उसके घर में ठीक नहीं है। उसके चार भाई और हैं। सलमान के गलत व्यवहार के कारण उसके और उसके भाइयों के बीच में अक्सर तकरार और मारपीट जैसी नौबत आ जाती थी।निकाह के 6 महीने बाद से ही सलमान रुबीना के साथ अपने ससुराल कुम्हिया गांव में ही रहने लगा। 


*चार साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म*


सलमान की एक साल 3 महीने की बेटी भी है।इसके साथ मासूम बच्ची खेलती थी।कल सलमान बेटी अपनी मां रुबीना के साथ अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने चली गई।शाम को लगभग 3 बजे से 5 बजे के बीच पड़ोस में रहने वाली चार वर्षीय मासूम बच्ची सलमान के घर के बाहर खेल रही थी। सलमान मौका देखकर उसे कमरे मैं ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उधर तीन से चार घंटे तक जब घर वालों को भी बच्ची नहीं दिखाई तो वह खोजबीन करने लगे।सलमान की पत्नी रुबीना अपनी बेटी को लेकर बाहर गई थी, इसलिए उसके घर पर परिवार वालों ने जाना उचित नहीं समझा।


*वारदात के बाद फरार हो गया था सलमान*


तभी किसी ने मासूम को ढूंढते हुए सलमान के दरवाजे पर दस्तक दी।मासूम को बेहद आपत्तिजनक हालत में देखकर गांव वालों के होश उड़ गए।देखते ही देखते पूरा गांव इकट्ठा हो गया और इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।उधर सलमान दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद गांव से फरार हो गया।महाराजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।वारदात के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल है। तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है।


*पुलिस और आरोपी में हुई मुठभेड़*


वारदात के बाद से ही सलमान को ढूंढ़ने के लिए पुलिस की कई टीमें को लगाया गया था।इसी बीच पुलिस को खबर मिली कि सलमान महाराजगंज थाना क्षेत्र के अमी आलापुर रोड पर तारापुर गांव के पास कहीं छिपा हुआ है।पुलिस ने घेराबंदी की तो सलमान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।पुलिस मुठभेड़ में सलमान के पैर में गोली लग गई और फिर कोई और रास्ता ना दिखाई देते हुए उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।गांव के लोगों की मांग है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक

ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम प्र...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789