Good Daily News...


शनिवार, 8 जून 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम योगी ने दिए निर्देश, संवाद, समन्वय के साथ जनता के बीच जाएं मंत्री-CM, फील्ड में जाएं, जनता की समस्याएं सुनें- सीएम योगी, जनता की समस्याओं का समाधान कराएं-सीएम योगी, जनता के लिए है सरकार,VIP कल्चर नहीं स्वीकार-CM, जनसुनवाई, IGRS, सीएम हेल्पलाइन पर दिया जोर-CM,. मंत्रिपरिषद की बैठकों के लिए ई-कैबिनेट व्यवस्था-CM, विभागों में प्रभावी ढंग से लागू करें ई-ऑफिस प्रणाली-CM, $1 ट्रिलियन इकोनॉमी में हर विभाग की भागीदारी-CM, कार्ययोजना के अनुरूप प्रगति की मंत्रिगण करें समीक्षा, शीघ्र ही पुनः क्षेत्रीय दौरों पर जाएंगे मंत्रिसमूह-CM, पौधारोपण, स्कूल चलो अभियान की सफलता में योगदान दें, संचारी रोग नियंत्रण के प्रयासों में करें योगदान-सीएम.


➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान, बहुत साथी धांधली की वजह से सर्टिफिकेट नहीं पाएं, मैं उन लोगों को भी बधाई देता हूं - अखिलेश, सपा देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी- अखिलेश, समाजवादियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है - अखिलेश, हम लोकसभा में जनता के लिए संघर्ष करेंगे- अखिलेश


➡लखनऊ- आप सांसद संजय सिंह का बयान, लोकसभा में गैर बीजेपी का स्पीकर होना चाहिए- संजय , बीजेपी का स्पीकर होना खतरनाक है - संजय सिंह, बीजेपी सरकार 6 महीने से ज्यादा नहीं चलेगी- संजय, BJP सरकार ने सांसदों पर अत्याचार किया- संजय सिंह, बीजेपी के लोग लोगों को गाली देते हैं - संजय सिंह


➡लखनऊ- चुनाव के बाद बिजली चोरी रोको अभियान शुरु, ड्रोन उड़ाकर बिजली चोरी पकड़ने का अभियान, नूरबॉडी के अधिकारियों कर्मचारी उड़ा रहे ड्रोन, ड्रोन उड़ाने से क्षेत्रीय महिलाओं में नाराजगी, घरों पर ड्रोन उड़ाकर ताका-झांकी से नाराजगी, नूर बाड़ी विद्युत उपकेंद्र कर्मचारी उड़ा रहे ड्रोन, नूरबाड़ी SDO, कर्मचारियों से क्षेत्रीय लोग नाराज.


➡लखनऊ- यूपी में मुख्यमंत्री योगी की पहल का हुआ असर, ललितपुर के पांच गांव सौर ऊर्जा से हुए रोशन , प्रदेश के हर शहर को सोलर सिटी बनाने का विजन, 5 गांवों में सोलर प्लांट से सप्लाई हो रही बिजली, सोलर प्लांट से घरों और सड़कों को किया रोशन, स्थापित किया जा रहा 2 हजार मेगावॉट का प्लांट, प्रतिवर्ष 4700 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का लक्ष्य.


➡लखनऊ- शिवपाल यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की चर्चा, अखिलेश यादव शिवपाल के नाम पर कर रहे विचार, चाचा शिवपाल को पूरा सम्मान देंगे अखिलेश यादव, शिवपाल यादव के कद का कोई नेता विधानसभा में नहीं , अखिलेश यादव विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देंगे.


➡लखनऊ- पट्टा निरस्त करने पर महिला किसानों का प्रदर्शन, समस्या निस्तारण न होने पर नदी में कूदी महिला, पुलिस द्वारा प्रदर्शन को नौटकी कहने पर भड़के, 80 किसानों का प्रशासन ने निरस्त किया है पट्टा, इटौंजा थाना क्षेत्र की गोमती में कूदी महिला किसान.


➡लखनऊ- अखिलेश यादव करहल विधानसभा छोड़ेंगे, विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे अखिलेश, समाजवादी संसदीय दल का नेतृत्व करेंगे अखिलेश, अखिलेश यादव समाजवादी संसदीय दल के नेता बने.


➡बाराबंकी - BJP नेता अमरेंद्र सिंह समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज, रेप, गर्भपात कराने, हत्या की धमकी देने पर मुकदमा, महिला ने नौकरी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया, अमरेंद्र ने सचिवालय में नौकरी का झांसा दिया था- महिला, रेप का वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप लगा, पीड़िता की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने केस लिखा, मोहम्मदपुर खाला के दौलतपुर गांव का निवासी है अमरेंद्र.


➡हरदोई - नर्सिंग होम संचालक कर रहा नवजात शिशुओं का धंधा, नवजात शिशु की खरीद-फरोख्त का वीडियो वायरल, वायरल वीडियो में संचालक कबूल रहा अपना गुनाह, बिक्री किए गए शिशु की मौत के बाद खुली पूरी पोल, पुलिस आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर ले गई कोतवाली , शाहाबाद के फैमिली हेल्थ केयर सेंटर का मामला.


➡बस्ती- CO विनय चौहान रंगरेलियां मनाते रंगेहाथ पकड़े गए, होटल में युवती के साथ लिपटे थे CO, पहुंच गई पत्नी, पत्नी ने खूब कटा हंगामा, सीओ इज्जत का देते रहे हवाला, क्षेत्राधिकारी की पत्नी ने SP और DGP से की शिकायत, रंगीन मिजाज सीओ पर लटक रही कार्रवाई की तलवार, SP ने जांच कर रिपोर्ट शासन में भेजी, विभाग में हड़कंप, CO की कारगुजारी से शर्मसार हुआ पूरा पुलिस महकमा.


➡उन्नाव- CUGL गैस पाइप लाइन फटने से मचा हड़कंप, गैस लाइन से रिसाव के बाद लगी भीषण आग, आस-पास के लोगों ने आग बुझाने का किया प्रयास, मौके से फायर विभाग ने भीषण आग पर पाया काबू, CUGL द्वारा बरती गई मामले में बड़ी लापरवाही, 2 घंटे बाद आधी अधूरी तैयारी के साथ पहुंची टीम, गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के न्यू आनंद पुरम की घटना.


➡कानपुर - आईटीएमएस ऑफिस में लगी शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, कंप्यूटर, यूपीएस, पंखे-एसी, महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जले, आग लगने के पीछे गहरी साजिश की आशंका, 28 करोड़ की लागत से बने ऑफिस में लगी आग, रेल बाजार में यातायात विभाग का है आईटीएमएस ऑफिस.


➡फर्रुखाबाद - रेप के आरोपी चौकी इंचार्ज को एसपी ने किया निलंबित , 6 महीने पहले महिला सिपाही ने लगाया था रेप का आरोप, चौकी इंचार्ज दीपक कुमार पर लगाया था रेप का आरोप,  6 महीने से फरार है आरोपी चौकी इंचार्ज, आचार सहिंता खत्म होते ही एसपी ने किया निलंबित, फरार आरोपी चौकी इंचार्ज को पुलिस नहीं कर पाई गिरफ़्तार .


➡सोनभद्र- गांजा तस्करी का रॉबर्ट्सगंज पुलिस, सर्विलांस टीम ने किया खुलासा, आम की पेटियों के बीच छिपा कर रखा था 5 क्विंटल गांजा, ने ट्रक से प्रयागराज निवासी दो तस्करों को किया गिरफ्तार, उड़ीसा के रायगढ़ा से गांजा लेकर तस्कर जा रहे थे प्रयागराज, ट्रक सहित गांजा की अनुमानित कीमत 1 करोड़- एसपी, पुलिस टीम तस्करों के साथियों की तलाश में जुटी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम को मिली कामयाबी.


➡फर्रुखाबाद- लोटस हॉस्पिटल की लापरवाही महिला की जान पर भारी, पथरी के ऑपरेशन के दौरान पेट के अंदर की नस फटी, कमालगंज की आशा राधा ने कराया था अस्पताल में भर्ती, आशा की कमीशनखोरी के चक्कर में महिला के जान पर बनी, ऑपरेशन के नाम पर हॉस्पिटल संचालक ने 70 हजार ठगे , 70 हजार ठगने के बाद भी महिला की हालत गंभीर , महिला को गंभीर हालत में कानपुर किया गया रेफर, पति ने CMO, पुलिस,अस्पताल संचालक की शिकायत की, थाना कादरी गेट क्षेत्र के लोटस हॉस्पिटल का मामला.


➡अलीगढ़ - छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी ने सरकार के गठन पर उठाए सवाल, वजीर अंसारी ने केंद्र सरकार के गठन पर उठाए सवाल, नीतीश, चंद्रबाबू के भाजपा से नहीं मिलते ख्यालात- पूर्व डीजीपी, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश की विचारधारा बीजेपी से नहीं मिलती, यह दोनों लोग मनुवादी और पूंजीवादी लोग हैं- पूर्व डीजीपी, चंद्रबाबू नायडू पूरी तरह से अंबेडकरवादी है- पूर्व डीजीपी, नीतीश कुमार सोशलिस्ट, राम मनोहर लोहिया को मानने वाले, नीतीश कुमार ने तो कहा है कि वह जातिगत जनगणना कराएंगे, भाजपा की यह सरकार लंबे समय तक नहीं चल पाएगी- पूर्व डीजीपी.


➡अम्बेडकरनगर- 2 दिन पूर्व घाघरा नदी में डूबी 2 बहनों के शव बरामद , एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर बरामद किया शव, घाघरा में नहाते समय 2 बहनें,1 किशोर डूब गया था, किशोर का शव कल ही बरामद कर लिया गया था, राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया घाट का मामला.


➡हरदोई- हरदोई में खनन अधिकारी ने पकड़ी जेसीबी , मिट्टी का खनन करते हुए अधिकारी ने JCB पकड़ी , जेसीबी पड़कर खनन अधिकारी ने किया सीज, बघराई गांव में हो रहा था अवैध रूप से खनन, सांडी थाना क्षेत्र के बघराई गांव का मामला.


➡गाजियाबाद- बाइक सवार पर गिरा हाईटेंशन वायर, किसान देवेंद्र की हुई मौत, ग्रामीणों ने नहीं उठने दिया शव, एसडीएम और एसीपी मौके पर मौजूद, बिजली विभाग के अफसरों के न पहुंचने से नाराज लोग, लोनी के मंडोला इलाके की घटना


➡लखीमपुर- बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, पेड़ की टहनियों में बांधकर 11000 की लाइन दौड़ा दी, कल पेड़ की चपेट में आकर करंट से व्यक्ति की मौत हुई, मितौली के डहर में पेड़ की टहनियों पर गुज़ार दी HT लाइन.


➡जालौन- वाहन ने साइकिल सवार होमगार्ड को मारी टक्कर, हादसे में होमगार्ड जवान की मौके पर हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कालपी कोतवाली क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा.


➡कौशाम्बी - नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण का मामला , 3 महीने के बाद भी लड़की नहीं हुई बरामद , मुख्य आरोपी नौफिल चल रहा फरार, परिवार ने लड़की की हत्या की जताई आशंका, पिपरी थाना इलाके के मनौरी बाजार का मामला.


➡देहरादून- यमुना में डूबे युवक को SDRF ने पहुंचाया अस्पताल, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, विकासनगर क्षेत्र में ओशो आश्रम के पास का मामला, दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था युवक, नदी में नहाने के दौरान अचानक पैर फिसला था।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789