Good Daily News...


शुक्रवार, 7 जून 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - कांग्रेस की प्रदेश कमेटी की तरफ से भेजा जा रहा प्रस्ताव, राहुल गांधी के रायबरेली से सांसद बने रहने का प्रस्ताव, वायनाड छोड़कर रायबरेली से सांसद बने रहें राहुल- प्रस्ताव


➡लखनऊ - 12 बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे अजय राय, नवनिर्वाचित सांसदों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे 


➡ललितपुर - तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा, एक युवक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल, घायल को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, तालबेहट क्षेत्र हाईवे 44 टेकरी के पास का मामला


➡श्रावस्ती - दलित महिला को जातिसूचक गाली देने के 2 आरोपियों को 3 वर्ष की सजा, एससी/एसटी कोर्ट ने सुनाया फैसला, आरोपियों पर 7 हजार का लगा जुर्माना,साल 2010 में गिलौला थाने में दर्ज किया गया था केस


➡बुलंदशहर - आपसी विवाद में दोस्त ने दोस्त की हत्या की, शराब के नशे में मृतक ने आरोपी पर पेशाब किया, आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर राहुल की हत्या की, धारदार हथियार से मारकर राहुल की निर्मम हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के स्रायघासी की घटना


➡हापुड़ - तेज रफ्तार कार ने टोल कर्मचारी को रौंदा, टोल कर्मचारी को रौंदते हुए कार चालक फरार, टोल बचाने के चक्कर में आरोपी ने रौंद दिया, टोल कर्मचारी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पिलखुवा में छिजारसी टोल प्लाजा का मामला


➡अपडेट फतेहपुर - भारत समाचार की खबर का असर, युवक को पीटने पर दारोगा पर हुई कार्रवाई, चेकिंग के दौरान दारोगा ने युवक को पीटा था, चौकी इंचार्ज जोनिहा आलोक तिवारी लाइन हाजिर, एसपी उदयशंकर ने किया लाइन हाजिर, सीओ बिंदकी कर रहे हैं मामले की जांच, बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा चौकी क्षेत्र का मामला


➡फिरोजाबाद - बाइक डिवाइडर से टकराई, 2 लोगों की मौत, थाना मटसेना क्षेत्र के मोड़ा कनेटा में हादसा, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा


➡फिरोजाबाद - बिड्राल कंपनी के मैनेजर अभय सिंह से लूट की घटना, बाइक सवार 3 बदमाशों ने 5.10 लाख रुपए लूटे, पुलिस पर पीड़ित को ही थाने में टॉर्चर करने का आरोप , CO शिकोहाबाद प्रवीण तिवारी पर पिटाई का आरोप,11 घंटे बीतने के बाद भी मामले में FIR नहीं लिखी, मक्खनपुर थाने से थोड़ी दूरी पर लूट की बड़ी वारदात


➡फिरोजाबाद - बाइक सवार युवक को दबंगों ने पीटा, घायल युवक का पुलिस ने कराया मेडिकल, नसीरपुर के पास बटेश्वर रोड का मामला


➡अमेठी, रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के दौरान सड़क दुर्घटना, तेज रफ्तार बस सड़क पर खड़े ट्रेलर में टकराई, रोडवेज बस ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर घायल,घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, कमरौली थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा, 


➡मिर्जापुर- नगर पालिका की क्रेन ने गिराई बाउंड्री, सड़क किनारे लकड़ी हटाते समय गिराई बाउंड्री, क्रेन चालक क्रेन लेकर मौके से फरार हुआ, EO, नगर पालिका अध्यक्ष से मामले की शिकायत, कटरा थाना क्षेत्र के ओझला पुल के पास का मामला


➡जौनपुर - पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या मामला, पुलिसकर्मियों की लापरवाही से गई प्रधान की जान, पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना किया, आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की, बदलापुर थाना क्षेत्र के इनामीपुर गांव की घटना


➡मथुरा - सदर इलाके में गणेश ट्रेडिंग कंपनी पर छापा , सरसों तेल एवं रिफाइंड ऑयल में मिलावट की शिकायत, आगरा से आई FSDA की टीम ने नमूना लिया, नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा


➡मेरठ - दबंगों ने किसान के खेत का रोक दिया रास्ता, सरकारी चकरोड को अवैध कब्जाकर रास्ता बंद किया, SDM से लेकर डीएम तक गुहार लगा चुका किसान, तहसीलदार ने कब्जा हटवाने के बजाय किसान को धमकाया, फर्जी रिपोर्ट्स भेजकर "जनसुनवाई" पर विराम, मवाना के दादूपुर खालिदपुर का है मामला


➡झांसी - अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, नवाबाद के जीवनशाह दरगाह के पास मिला शव


➡बांदा -  जिला कोषागार में उप ट्रेजरी ऑफिसर पर गंभीर आरोप, विभाग के फोर्थ क्लास कर्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप, ATO अजीत सिंह पर कल्याणचंद्र ने लगाए गंभीर आरोप, घर का काम करने से मना किया तो अपमानित किया, अपशब्दों का प्रयोग,जातिसूचक शब्दों से किया अपमानित, CTO विनोद कुमार ने डीएम को मामले से अवगत कराया, CTO ने DM से मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश की गुजारिश की


➡फतेहपुर - दोस्त ने की दोस्त की हत्या, बाइक सवार 2 दोस्तों के बीच हुई कहासुनी, एक दोस्त ने दूसरे के सिर पर पत्थर से मारा, रास्ते में कई जगह दोनों ने जमकर पी थी शराब, शराब के नशे में दोस्त ने दोस्त की हत्या की, थरियांव के नेशनल हाईवे-2 के देवली की घटना


➡अम्बेडकरनगर - बीती रात अयोध्या जा रही कार डिवाइडर से टकराई, कार में सवार एक युवक की हुई मौत एक घायल, अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकराई कार , टांडा कोतवाली क्षेत्र के धर्मनगर ओवर ब्रिज की घटना


➡सुल्तानपुर - राहुल गांधी पर मानहानि केस का मामला, केस में अब 18 जून को होगी सुनवाई, कंडोलेंस के चलते आज नहीं होगी सुनवाई, अमित शाह पर टिप्पणी के बाद हुआ था केस, बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दाखिल किया था परिवाद, सुल्तानपुर एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है केस


➡आगरा - कार डेकोरेशन व्यापारी से निवेश के नाम पर ठगी, इलाइची और बुलियन कारोबारी पर ठगी का आरोप, पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पूरे परिवार पर केस, कारोबार में मुनाफा दिलाने के नाम पर की थी ठगी, कंपनी में 25 लाख रुपए निवेश कराने का आरोप, निवेश के पैसे वापस मांगने पर मारपीट का आरोप, आगरा में थाना सदर क्षेत्र का मामला


➡दिल्ली - नरेंद्र मोदी के शपथ में शामिल होंगे मजदूर, संसद निर्माण में लगे मजदूरों को आमंत्रित किया, वंदे भारत ट्रेन, मेट्रो निर्माण में लगे लोग भी बुलाए गए, पीएम के शपथ में ट्रांसजेंडर्स को भी बुलाया गया, योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया.


➡दिल्ली - संसद भवन में घुसने की कोशिश पर 3 गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड दिखाकर घुसने की कोशिश की, CISF ने तीनों मजदूर युवकों को गिरफ्तार किया, MP लाउंज के निर्माण में लगाए गए थे मजदूर, DV प्रोजेक्ट कंपनी के तीनों मजदूरों की अरेस्टिंग, 4 जून की घटना, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया


➡दिल्ली - दिल्ली में नीतीश कुमार के आवास पर बैठक, JDU संसदीय दल की बैठक जारी,सभी सांसद मौजूद, थोड़ी देर में एनडीए की बैठक में जाएंगे नीतीश कुमार


➡दिल्ली - दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने एक्स पर लिखा, हरियाणा की साजिश बेनकाब - आतिशी, दिल्ली के लोगों के खिलाफ साजिश रचा जा रहा- आतिशी, पानी में लगातार कटौती कर रहा हरियाणा - आतिशी, 11 बजे वजीराबाद बैराज का दौरा करूंगी - आतिशी


➡देहरादून - पहाड़ी जिलों में आज बारिश, ओलावृष्टि के आसार, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान, राजधानी दून में अगले 2 दिन तक बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया


➡देहरादून - चुनाव के चलते समय पर नहीं होंगे तबादले, 15 हजार से अधिक कर्मियों के होने हैं ट्रांसफर, एक्ट के अनुसार 10 जून ट्रांसफर की अंतिम तिथि, आज से तबादलों की प्रक्रिया होगी शुरू, ट्रांसफर के लिए अतिरिक्त समय देने का भी प्रस्ताव, समय निर्धारित करने के लिए बुलाई जाएगी बैठक


➡देहरादून - खिलाड़ियों को 4 फीसदी क्षैतिज आरक्षण का मामला, सरकारी नौकरी का प्रस्ताव तैयार कर भर्ती के निर्देश, खेल कोटे के तहत खिलाड़ियों की भर्ती होगी, खेल मंत्री रेखा आर्य ने अफसरों को दिए निर्देश


➡देहरादून - डोईवाला में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया, बहू ने ही रची थी सास की हत्या की साजिश, हत्यारों को बहू ने दी थी सास की हत्या की सुपारी, मृतक महिला की बहू सहित 3 अभियुक्त अरेस्ट


➡देहरादून - सहस्त्रताल में रेस्क्यू ऑपरेशन में 8 ट्रेकर्स भर्ती, देहरादून के जिला अस्पताल में किया गया भर्ती, हेलीकॉप्टर की मदद से अबतक 11 लोग रेस्क्यू, 22 लोगों के दल में मृतकों की संख्या बढ़कर 9


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789