Good Daily News...


गुरुवार, 6 जून 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया होगी तेज, सीएम योगी ने बैठक में अफसरों को दिए निर्देश, खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज करें- CM, GST संग्रह के लिए फिक्स करें अफसरों का टारगेट- CM, परफॉर्मेंस ही पदोन्नति/पदस्थापना का आधार- CM, मनरेगा में भुगतान में अनावश्यक देरी न हो- CM.


➡लखनऊ - मुख्यमंत्री आवास पर चल रही मीटिंग समाप्त हुई, मुख्यमंत्री ने 3 घंटे तक अफसरों की मैराथन बैठक ली, बिजली और ट्रांसपोर्ट पर मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए- CM, सड़क दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई, परिवहन और यातायात विभाग दुर्घटनाएं रोके- CM, ACS और प्रमुख सचिवों ने अपनी कार्ययोजना बताई, सभी विभागों के बजट, कार्ययोजना पर हुई चर्चा, निवेश को लेकर मुख्यमंत्री ने अफसरों को फिर चेताया, लालफीताशाही से निवेशक दूर भागते हैं- सीएम योगी, उद्योगों के लिए नीतियों को सरल बनाएं अफसर- CM, कानून व्यवस्था पर निरंतर काम करने की जरूरत- CM.


➡लखनऊ - फैजाबाद से निर्वाचित सांसद अवधेश प्रसाद का बयान, भाजपा के सारे मुद्दे फेल हो गए - अवधेश प्रसाद, भाजपा का दिया नारा झूठा था - अवधेश प्रसाद, राम इस दुनिया में पहले से हैं हर जगह हैं- अवधेश, BJP के अहंकार को जनता ने खत्म किया- अवधेश, 2027 में सपा की प्रचंड जीत होने जा रही- अवधेश, BJP को एक तिहाई सीट भी नहीं मिलेगी - अवधेश.


➡लखनऊ - नगर निगम में एस्टिमेट बनाने में होती है धांधली, नगर निगम जेई एस्टिमेट बनाने में करते हैं लापरवाही, जेई को अपने क्षेत्र की सड़कों में बारे में जानकारी नहीं, महापौर,नगर आयुक्त की बैठक में जानकारी नहीं दे पाए JE, बैठक में जमकर सभी जेई को महापौर ने लगाई फटकार, महापौर सुषमा खर्कवाल ने वेतन काटने की दी चेतावनी.


➡आगरा -आगरा विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार, अवैध निर्माणों पर नहीं हो रही कार्रवाई, छोटों पर हो रही दिखावे की कार्रवाई, फतेहाबाद रोड पर अवैध निर्माण की भरमार, कोतवाली और छत्ता इलाके में अवैध निर्माण, शहर में धड़ल्ले से चल रहे अवैध मैरिज होम, फतेहाबाद रोड पर एक दलाल है सक्रिय, दलाल के खिलाफ दर्ज हो चुका है मुकदमा, ADA में सेटिंग गेटिंग करता है तथाकथित दलाल, एडीए AE और JE का है दलाल को संरक्षण मिला, सरकार को राजस्व में हो रहा करोड़ों का नुकसान.


➡मैनपुरी में अधिवक्ता के ऊपर हुए हमले का मामला, हमले को लेकर अधिवक्ताओं ने एसपी को दिया ज्ञापन , बीजेपी जिला पंचायत सदस्य,अन्य के गिरफ्तारी की मांग, अधिवक्ता विकास नंदन कुलश्रेष्ठ के साथ हुई थी मारपीट, जिला पंचायत सदस्य सुभम सिंह पर मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज के बाद नहीं हो रही आरोपियों की गिरफ्तारी.


➡मैनपुरी - ज़िला पंचायत सदस्य ने दलित नेता को दी धमकी, बीजेपी ज़िला पंचायत सदस्य ने जान से मारने की दी धमकी, दलित नेता सचिन कुमार जाटव को मारने की धमकी दी, पीड़ित दलित नेता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, शहर कोतवाली क्षेत्र के छपट्टी मोहल्ला की घटना.


➡बरेली में लव जिहाद का मामला आया सामने, पहचान छिपाकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, गुडगांव में काम के दौरान युवती को प्रेम जाल में फंसाया, युवक बरेली लाकर युवती का कराया धर्म परिवर्तन, युवती के गर्भवती होने पर कराया जबरन गर्भपात, युवती के साथ उसके देवर ने भी किया बलात्कार, युवती को मारपीट कर युवक ने घर से निकाला, बहेड़ी थाना क्षेत्र के सुन्नी नगर का मामला.


➡अलीगढ़ - परतापुर गांव के दबंगों ने गरीब के मकान को गिराया, मकान गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दर्जनों की संख्या में एकत्रित दबंगों ने दीवार को गिराया, मकान गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़ित एसपी और डीएम दफ्तर के लगा रहा है चक्कर, गभाना तहसील इलाके की परतापुर गांव का मामला.


➡कानपुर - ढाबा कर्मचारी को सैलरी मांगना पड़ा महंगा, सैलरी मांगने पर कर्मचारी की जमकर की पिटाई, प्लाट में बंद करके बेरहमी से पिटाई का आरोप, पिटाई से ढाबा कर्मचारी को आई गंभीर चोटें, सजेती थाना क्षेत्र के बालाजी ढाबे का मामला.


➡फिरोजाबाद- फिरोजाबाद में दूल्हे को मंडप से उठा ले गई पुलिस, एक पत्नी के होते दूसरी लड़की से शादी कर रहा था, गंगा नगर में शादी समारोह में पुलिस पहुंच गई, पुलिस ने शादी रुकवा दी और दूल्हे को साथ लेकर गई, थाना उत्तर के गंगा नगर में शादी समारोह का मामला.


➡हरदोई - फुकहा गांव में भीषण आंधी के बीच लगी आग, भीषण आग में 40 घर जलकर हुए राख, लगभग 24 मवेशियों की भीषण आग में जलकर मौत, चूल्हे से उठी चिंगारी से लगी आग ने मचाई तबाही, आग से लगभग आधा गांव जलकर हुआ राख, जिम्मेदार अधिकारियों के न पहुंचने से लोगों में रोष, टड़ियावां थाना क्षेत्र के फुकहा गांव की घटना.


➡गोंडा - गोंडा के एफसीआई गोदाम में ड्राइवर की गुंडई, लोहे की राड मारकर जेई के दोनों पैर तोड़ा, गोदाम में प्लेटफॉर्म निर्माण का चल रहा था काम, बिना तैयार प्लेटफार्म पर ड्राइवर ने चलाई गाड़ी, नाराज जेई के बोलने पर आग बबूला हुआ ड्राइवर, गुंडों को बुलाकर गोदाम में जमकर की गुंडई, लोहे की राड से जेई के दोनों पैर तोड़ डाला, बीच बचाव करने पर ठेकेदार-गार्ड को भी पीटा, एफसीआई के ठेकेदार,जेई अस्पताल में भर्ती, नगर पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, कोतवाली नगर के एफसीआई गोदाम का मामला.


➡गोंडा - चुनाव परिणामों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह, नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा में कोई विकल्प नहीं - बृजभूषण, सीटें कम हुई हैं इसको लेकर समीक्षा आवश्यक है- बृजभूषण, विपक्ष में नेता चयन में ही विवाद हो जाएगा- बृजभूषण, विपक्ष ने जनता को बहुत ज्यादा सीटें दे दी - बृजभूषण, देश को मजबूत विपक्ष की भी जरूरत है- बृजभूषण सिंह.


➡फतेहपुर - प्रधानपति ने बुजुर्ग पर लाठी डंडों से किया हमला, दबंग प्रधान पति ने अपने गुर्गों के साथ किया हमला, पीआरवी पुलिस से भी दबंग प्रधान पति ने की नोकझोंक, थाना पुलिस के पहुंचते ही आरोपी प्रधान पति फरार, गंभीर हालत में बुजुर्ग को पुलिस ने कराया भर्ती, जहानाबाद थाना क्षेत्र के बसफरा गांव का मामला.


➡मेरठ - 50 हजार के कुख्यात की चुपके से गिरफ्तारी, वेस्ट यूपी का गैंगस्टर विनय त्यागी हुआ अरेस्ट, मेरठ क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में गिरफ्तार किया, कई सालों से फरार था गैंगस्टर विनय त्यागी, अपने 2 साथियों की हत्या का आरोपी है त्यागी, दोनों साथियों की लाशें अब तक बरामद नहीं हुईं, हत्याओं के कई साल बाद पुलिस ने दर्ज किया केस.


➡आगरा में 4 वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला, बच्ची की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, रिश्ते का चाचा ही निकला बच्ची का हत्यारा, खरबूजा दिलाने के बहाने खेत पर ले गया था, गलत काम करने से मना करने पर दबाया गला, गला दबाने के बाद में ईंट से कुचलकर की हत्या, पुलिस ने नाबालिग आरोपी को किया गिरफ्तार, आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र का मामला.


➡मथुरा - श्रद्धालुओं से झगड़ा कर रहे दबंगों को रोकना पड़ा भारी, बीच बचाव में गए युवक को दबंगों ने सरेआम मारी गोली, गंभीर अवस्था में युवक को अस्पताल में कराया भर्ती, घटना को अंजाम देकर नामजद दबंग मौके से हुए फरार, जैत थाना इलाके के सुनरख की घटना.


➡दिल्ली - कल सुबह 11 बजे एनडीए के सांसदों की बैठक, संसद के सेंट्रल हॉल में कल सांसदों की बैठक होगी, BJP के सभी सांसद आज शाम तक दिल्ली आ जाएंगे, BJP शासित राज्यों के सीएम,डिप्टी CM भी शामिल होंगे, आज रात तक सभी CM, डिप्टी सीएम दिल्ली पहुंचेंगे.


➡दिल्ली - राजधानी दिल्ली में खत्म होगा जल संकट, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल को दिया पानी छोड़ने का आदेश, दिल्ली सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हिमाचल प्रदेश 137 क्यूसेक पानी दिल्ली के लिए छोड़ेगा, हथिनी कुंड बैराज के रास्ते दिल्ली को अतिरिक्त पानी मिलेगा, हरियाणा को काम को सुविधाजनक बनाने में सहयोग के निर्देश, हरियाणा पानी के निर्बाध प्रवाह को सुविधाजनक बनाए- SC.


➡दिल्ली-जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी का बयान, जाति आधारित जनगणना पर बोले केसी त्यागी , जातिगत जनगणना समय की मांग है-केसी त्यागी, किसी पार्टी ने इस पर न नहीं कहा है-केसी त्यागी, इसके लिए बिहार ने रास्ता दिखाया है- केसी त्यागी, पीएम ने भी इसका विरोध नहीं किया-केसी त्यागी, कोई पूर्व शर्त नहीं है,बिना शर्त समर्थन है- त्यागी, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए-त्यागी।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789