Good Daily News...


शनिवार, 8 जून 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ-यूपी में राशनकार्ड धारकों के लिए नया नियम लागू, राशन कार्ड धारकों के लिए E-KYC अभियान चलेगा, उचित दर दुकान पर लाभार्थी करा सकेंगे E-KYC, E-KYC में लाभार्थी का बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन होगा.


➡लखनऊ-सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर किया पोस्ट, NEET परीक्षा में सैकड़ों अभ्यर्थियों के 100% अंक-अखिलेश, एक परीक्षा केंद्र से कई लोगों के 100% नंबर आए-अखिलेश, ये एक बड़ी धांधली की ओर संकेत करता है-अखिलेश यादव, ‘भाजपा राज में परीक्षाएं अवैधानिक धंधे का रुप लेती जा रही’, प्रश्न पत्र लीक, पेपर दिलवाने, सेंटर में सेटिंग से घपला-अखिलेश, ‘अधिकतर परीक्षाओं में एक जैसा घपला संयोग नहीं हो सकता.

 

➡लखनऊ-सांसद संजय सिंह ने अखिलेश यादव से मुलाकात की, आज सपा संसदीय दल के नेता चुने गए हैं अखिलेश, अचानक अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे थे संजय सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवास पर हुई मुलाकात, संजय सिंह ने नेता संसदीय दल चुने जाने की बधाई दी.


लखीमपुर- शॉर्ट सर्किट से गांव में लगी भीषण आग , भीषण अग्निकांड में करीब 50 घर जले, आग लगने से घरों में रखे 3 सिलेंडर फटे, सिलेंडर फटने से गांव में मची अफरा-तफरी, लाखों की नगदी और सामान जलकर राख, मझगई थाना क्षेत्र मुर्गहा गांव में लगी आग.


➡उन्नाव-BJP विधायक बृजेश रावत की दबंगई आई सामने, युवक और महिलाओं को धमकाते नजर आ रहे MLA, विधायक बृजेश रावत ने युवक पर थप्पड़ों की बौछार की, विधायक बृजेश रावत ने युवक से बाइक की चाभी छीनी, MLA ने युवक, महिलाओं को अंदर कराने की दी धमकी, विधायक के खिलाफ पुलिस नहीं कर पा रही कोई कार्ऱवाई, मोहान विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं बृजेश रावत.


➡कासगंज-जेल में बंद अब्बास अंसारी 4 दिन की पैरोल मिली, कासगंज जेल से गाजीपुर के लिए अब्बास अंसारी रवाना, पिता मुख्तार अंसारी की प्रार्थना सभा में होंगे शामिल, 13 जून को अब्बास अंसारी की पैरोल होगी खत्म, फरवरी 2023 से कासगंज जेल में बंद हैं अब्बास अंसारी.


➡बहराइच -पूर्व विधायक जटा शंकर सिंह का बेटा धरने पर बैठा, मेडिकल कॉलेज में सही व्यवस्था न मिलने पर नाराज, पूर्व MLA का बेटा बेटी का इलाज कराने के लिए पहुंचा था, बेटी को लेकर दरबदर भटकते रहे पूर्व MLA के बेटे, डॉ.रजत मिश्रा पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप, 25 नंबर कमरे में तैनात है डॉक्टर रजत मिश्रा.


➡गोरखपुर-थाने, चौकियों पर लगे साइन बोर्ड को लेकर ADG सख्त, बोर्ड पर सौजन्य से एजेंसी का नाम लिखे होने पर सख्त, जोन के सभी IG, DIG और कप्तानों को दिए जरुरी निर्देश, किसी भी बोर्ड पर प्राइवेट एजेंसी का नाम न हो- ADG.


➡उन्नाव-BJP विधायक बृजेश रावत की दबंगई आई सामने, युवक और महिलाओं को धमकाते नजर आ रहे MLA, विधायक बृजेश रावत ने युवक पर थप्पड़ों की बौछार की, विधायक बृजेश रावत ने युवक से बाइक की चाभी छीनी, MLA ने युवक, महिलाओं को अंदर कराने की दी धमकी, विधायक के खिलाफ पुलिस नहीं कर पा रही कोई कार्ऱवाई, मोहान विधानसभा से भाजपा के विधायक हैं बृजेश रावत.


➡फ़िरोज़ाबाद- अवैध रूप से संचालित अस्पताल में महिला की मौत, प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम, महिला की मौत के बाद अस्पताल में तैनात स्टाफ फरार, थाना शिकोहाबाद में अवैध रूप से संचालित है अस्पताल .


➡कानपुर देहात - कानपुर देहात में महिला ने आत्महत्या का किया प्रयास, तहसील परिसर में पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास, अधिकारियों ने पेट्रोल से भरा केन छीना, महिला बेहोश, घर के सामने रास्ते के विवाद से परेशान थी महिला, तहसील रसूलाबाद के भारामऊ की रहने वाली है महिला.


➡कानपुर देहात - वन विभाग के अधिकारियों ने मारा छापा, प्रतिबंधित पेड़ काटे जाने की सूचना पर छापा, आम के पेड़ की कटी हुई 1 ट्रॉली लकड़ी पकड़ी, वन माफिया धड़ल्ले से कर रहे थे हरे पेड़ों की कटान, ब्लाक संदलपुर क्षेत्र के झींझक वन रेंज का मामला.


➡दिल्ली- सेंट्रल हॉल में कांग्रेस कांग्रेस संसदीय दल की बैठक,  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रखा प्रस्ताव, सोनिया गांधी को संसदीय दल अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव, गौरव गोगोई, तारिक अनवर,के.सुधाकरन ने समर्थन किया.


➡दिल्ली-पहाड़ी शैली में निर्मित हो रहा उत्तराखण्ड निवास, उत्तराखण्ड निवास में दिखेगी पहाड़ी शैली की झलक, जुलाई तक उत्तराखंड निवास तैयार करने के दिए निर्देश, चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने के निर्देश, CM धामी ने निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया, निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से सीएम धामी ने बात की.


➡दिल्ली-उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी ने की मुलाकात, वरिष्ठ बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी से मिले, निवास पर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया , उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की।


➡दिल्ली-कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में फैसला, संसदीय दल की नेता चुनी गईं सोनिया गांधी, सोनिया को संसदीय दल का नेता चुना गया, सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को नेता चुना गया।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789