Good Daily News...


गुरुवार, 6 जून 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ - 12 सीटों पर अंतिम राउंड तक अटकी रही सांसें, एक-एक रन की तरह एक-एक वोट की मारामारी, आखिरी में 6 सीटों पर सपा, 6 पर भाजपा जीती, अलीगढ़, अमरोहा, आंवला, बदायूं में कांटे की टक्कर दिखी, बांसगांव, धौरहरा, फर्रूखाबाद, हमीरपुर में दिखी लड़ाई, कानपुर, मेरठ, फूलपुर, सलेमपुर में अंतिम तक संघर्ष, आंवला, बदायूं, धौरहरा में समाजवादी पार्टी की जीत, हमीरपुर और सलेमपुर में भी सपा प्रत्याशी की जीत


➡लखनऊ - केंद्र में सरकार गठन के बाद होगी समीक्षा बैठक, लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन की होगी समीक्षा, चुनाव में खराब प्रदर्शन को BJP ने गंभीरता से लिया  , हारी सीटों पर हार का कारण जानने का होगा प्रयास, यूपी सरकार के 16 मंत्री अपनी-अपनी विधानसभा हारे, यूपी सरकार के अधिकांश मंत्री अपने क्षेत्रों ने बेअसर रहे


➡लखनऊ - ओम प्रकाश राजभर बलिया के लिए हुए रवाना, घोसी के नतीजे आने के बाद बलिया रवाना हुए, चुनाव से लेकर काउंटिंग तक लखनऊ में थे राजभर , अपने क्षेत्र में हार की समीक्षा करेंगे ओपी राजभर 


➡लखनऊ - सीएम आवास पर थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक, सीएम आवास पर अधिकारियों का पहुंचना शुरू, सीएम योगी ने अधिकारियों को तलब किया है, कामकाज की समीक्षा करेंगे CM योगी आदित्यनाथ, सभी विभागों के अधिकारी सीएम आवास पहुंच रहे


➡लखनऊ - मंत्री संजय निषाद ने मीडिया से बनाई दूरी, चुनाव परिणामों के बाद किसी से नहीं मिल रहे संजय, संजय निषाद का बेटा प्रवीण संतकबीरनगर से हारा, संतकबीरनगर से BJP प्रत्याशी थे प्रवीण निषाद, सपा प्रत्याशी पप्पू निषाद ने प्रवीण निषाद को हराया


➡लखनऊ - मुलायम के गढ़ में पूरी रफ्तार से दौड़ी साइकिल, यादवलैंड की 6 सीटों पर 4 पर सपा प्रत्याशी जीते, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद में सपा जीती, मैनपुरी सीट पर सपा को 56.79 प्रतिशत वोट मिला


➡लखनऊ - हजरतगंज में बीएसएनएल बिल्डिंग में लगी आग, बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर कमरे में लगी थी आग, शॉर्ट सर्किट के चलते लगी थी एसी में आग, कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया


➡लखनऊ - लालबाग में भोपाल हॉउस की पहली मंजिल पर लगी आग, दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, लालबाग स्थित भोपाल हॉउस में लगी आग बुझाई गई


➡लखनऊ - लोकसभा में यूपी से BJP की महिला सांसदों की संख्या हुई कम, पिछले चुनाव में UP ने 8 महिलाओं को भेजा था लोकसभा, इस बार 7 महिलाओं में 5 सपा की सांसद पहुंचीं लोकसभा, अपना दल से अनुप्रिया पटेल, BJP से हेमा मालिनी की जीत, सपा से डिंपल यादव, रूचि वीरा, इकरा हसन पहुंचीं संसद, प्रिया सरोज और कृष्णा पटेल सपा से पहुंचीं लोकसभा


➡लखनऊ - सीएम आवास पर अफसरों की बैठक जारी, सीएम योगी अफसरों के साथ कर रहे समीक्षा, सभी विभागों की समीक्षा कर रहे सीएम योगी, सभी विभागों के अधिकारी सीएम आवास पर मौजूद, कामकाज की समीक्षा कर रहे सीएम योगी आदित्यनाथ


➡लखनऊ - चुनाव परिणामों पर बोले मंत्री संजय निषाद, BJP नेताओं की बयानबाजी से चुनाव हारे- निषाद, सांसदों का टिकट काटना हार का कारण- निषाद, BJP के 400 के नारे ने नुकसान पहुंचाया- निषाद, भाजपा नेताओं का अति उत्साह भारी पड़ा- निषाद, विपक्ष को संविधान,आरक्षण मुद्दे का फायदा- निषाद, BJP अच्छे काम को लोगों तक नहीं पहुंचा पाई- निषाद, कल दिल्ली में NDA की बैठक में होंगे शामिल- निषाद


➡लखनऊ - केंद्र सरकार में कम हो सकती है यूपी की भागीदारी, मंत्री बनाने में जातीय समीकरण का रखा जाएगा ध्यान केंद्र सरकार में कई नए चेहरों को मिल सकता है मौका, दिनेश शर्मा या जितिन प्रसाद मंत्री बनाए जा सकते हैं, सतीश गौतम, अनूप वाल्मीकि, SP सिंह बघेल मंत्री बन सकते हैं, भोला सिंह, छत्रपाल गंगवार, विनोद बिंद मंत्री बन सकते हैं, पंकज चौधरी नई सरकार में भी मंत्री बनाए जा सकते हैं


➡लखनऊ - कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह का बयान, चुनाव में हुई हार की समीक्षा की जाएगी-जयवीर, जो कमियां रह गई उसको दूर किया जाएगा-जयवीर, बीजेपी चुनाव का विश्लेषण करेगी-जयवीर सिंह, बीजेपी नई ऊर्जा के साथ फिर से खड़ी होगी-जयवीर


➡लखनऊ-  मोहनलालगंज से नवनिर्वाचित सांसद आरके चौधरी का बयान, कौशल किशोर से जनता नाराज थी - आरके चौधरी, कौशल किशोर ने विकास का कोई काम नहीं किया- चौधरी, बीजेपी ने किसानों का कर्ज नहीं माफ किया- आरके चौधरी


➡लखनऊ - चुनाव हारने के बाद बोले मंत्री जयवीर सिंह, 400 पार का नारा नुकसान कर गया- जयवीर, लोगों को लगा संविधान,आरक्षण खत्म होगा- जयवीर, गलत संदेश की वजह से हम हार गए- जयवीर सिंह, अयोध्या में लल्लू सिंह के बयान के चलते हारे- जयवीर, लल्लू सिंह ने अयोध्या में आरक्षण पर बयान दिया था, अखिलेश के गढ़ में हम हारे, हम स्वीकार करते हैं- जयवीर


➡कानपुर- बिकरू कांड की आरोपी मनु पांडेय की संपत्ति सीज, बिकरू कांड के बाद से फरार चल रही थी मनु पांडेय, मनु पांडेय को पहले पुलिस ने बनाया था सरकारी गवाह


➡कानपुर - कानपुर के थानों में जनसुनवाई की नई व्यवस्था लागू, सर्वाधिक शिकायतों वाले थानों में नई व्यवस्था लागू, कुनपुर के 17 थानों में मौजूद रहेंगे राजपत्रित अधिकारी, 12 बजे से 2 बजे तक मौजूद रहेंगे राजपत्रतित अधिकारी, जनसुनवाई में हर बार फिसड्डी रहने पर बनाई नई योजना, कलंक धोने के लिए पुलिस आयुक्त ने बनाई योजना, हर जोन में सर्वाधिक शिकायत वाले थाने में होती तैनाती, एडीसीपी,बाकी 13 थानों में जिम्मेदारी एसीपी को सौंपी गई


➡कानपुर - रिजल्ट आने से पहले बधाई होर्डिंग लगाने का मामला, चुनाव आयोग ने मामले का लिया संज्ञान, बीजेपी ग्रामीण जिलाध्यक्ष समेत 6 पर केस दर्ज, भारत समाचार ने प्रमुखता से चलाई थी खबर, चौबेपुर में मजिस्ट्रेट ने दर्ज कराया मुकदमा दर्ज 


➡कानपुर - पति-पत्नी ने झगड़े के बाद फांसी लगाकर दी जान, डीसीपी पूर्वी और फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची, आए दिन शराब पीकर करता था पत्नी से मारपीट, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, महाराजपुर थाना क्षेत्र के भदासा गांव की घटना


➡सीतापुर - सिधौली में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, 25000 के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, लूट,चोरी समेत कई घटनाओं में था फरार, घायल बदमाश को जिला अस्पताल किया रेफर, सीतापुर के सिधौली कोतवाली इलाके का मामला


➡अयोध्या - खेत की रखवाली करने गए किसान की मौत, पेड़ से लटकता मिला किसान का शव, खेत की रखवानी के लिए ट्यूबवेल गया था, तारुन के परसावां महोला गांव का मामला


➡अम्बेडकरनगर - चोरों के आतंक से आस-पास के गांव में दहशत का माहौल, एक रात में चोरों ने तीन घरों में की चोरी की बड़ी वारदात, आस-पास गांव के तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना, रिटायर मेजर के घर से 2 लाख कैश, 35 लाख के जेवर चोरी, पूर्व प्रधान के घर से 20 हजार कैश, 5 लाख के जेवर चोरी, एक और घर से 50 हजार के ज़ेवर,हजारों रूपये की चोरी की, चोरी की वारदात के बाद चोरों ने की हवाई फायरिंग, जहांगीरगंज के सुतहरपारा, परमेश्ववरपुर गांव का मामला


➡संभल - सूचना पर पहुंची पुलिस की गौ तस्कर से हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में गौ तस्कर हुआ घायल, घायल अवस्था में गिरफ्तार कर भेजा गया अस्पताल, दो अन्य साथी हुए मौका पाकर फरार,कॉबिंग जारी, एंचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के पंसुखा नहर के पास हुई मुठभेड़


➡संभल- थाना क्षेत्र के गांव में मिला ग्रामीण का शव, हत्या कर शव फेंकने का परिजन लगा रहे आरोप, पुलिस ने शव परिजनों के पहुंचने से पहले उठाया, परिजनों ने हंगामा कर किया बबराला-गंवा रोड जाम, रजपुरा क्षेत्र के तुमरिया खादर गांव का मामला


➡महराजगंज- एसपी ने सभी थानेदारों को कड़े लहजे में दी हिदायत, कार्यालय पर जनसुनवाई में आई भारी भीड़, जनसुनवाई में आई भीड़ को देख एसपी का चढ़ा पारा, गहनता से जांचकर थाने पर समाधान की दी दायत, शिकायतकर्ताओं के मामलों के समाधान की दी हिदायत, शिकायतें आने वाली थानों की बन रही सूची, होगी कार्रवाई, एसपी सोमेंद्र मीना की चेतावनी से थानों में मची हड़कंप


➡बलिया - बेलगाम कोतवाल संजय सिंह का कारनामा, SP से भी नहीं डरते हैं SHO संजय सिंह, FIR लिखवाने गए पीड़ित पर ही लिख दी FIR, पांच हज़ार रिश्वत की डिमांड भी करने लगे, बलिया कोतवाली का मामला


➡इटावा - सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का बयान, यूपी सरकार को नैतिक स्तर पर इस्तीफा दे देना चाहिए-शिवपाल, आज अगर चुनाव हो जाये तो गठबंधन जीत जाएगा-शिवपाल, यूपी में चुनाव हों तो अखिलेश वाली गठबंधन जीत जाएगी-शिवपाल, अयोध्या ने असली मर्यादा पुरुषोत्तम सेवक को जिताया है-शिवपाल, वही फैजाबाद मंडल में भाजपा का सफाया कर दिया है-शिवपाल, मायावती के चुनाव हारने पर बोले शिवपाल सिंह यादव, जैसे टिकट बदला है लग रहा था ये भाजपा से मिली हैं-शिवपाल, नेता जी नहीं हैं,उनके आचार विचार आदर्शों की जीत हुई है-शिवपाल


➡फतेहपुर - मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत, नाती घायल, नाती रामेंद्र के साथ खेत से तरोई तोड़ने गया था किसान, अचानक मधुमक्खियों ने किया किसान व नाती पर हमला, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई, थरियांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव की घटना


➡फतेहपुर- जमीन विवाद में दो पक्षों में हुआ विवाद, जमकर चले चाकू और जमकर हुई मारपीट , चाकूबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल , जमीन को लेकर सगे भाइयों के बीच था विवाद, बीच-बचाव करने आए दो युवक गंभीर घायल, एक गंभीर युवक को कानपुर किया गया रेफर, राधानगर क्षेत्र के सथरियांव गांव का मामला


➡मऊ - सांसद बनने के बाद मायावती पर बोले राजीव राय, भाजपा की बी टीम है बहुजन समाज पार्टी-राजीव राय, मुसलमानों के वोट का सौदा करने की सोच रही हैं-राजीव राय, बीजेपी के खिलाफ आकाश आनंद बोले तो निकाल दिया-राजीव, ओम प्रकाश राजभर पर राजीव राय ने किया तीखा कटाक्ष, गलत बयानबाजी का खामियाजा भुगत रहे राजभर-राजीव


➡अलीगढ़- किशोरी के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में खेत में पड़ी मिली किशोरी, ग्रामीणों में काफी आक्रोश,ग्रामीणों ने किया हंगामा, देर रात किशोरी को जबरन घर से ले गए थे युवक, किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी, अलीगढ़ के बरला थाना इलाके की घटना


➡हमीरपुर- SP दीक्षा शर्मा ने फरियादियों से मुलाकात की, एसपी ऑफिस में फरियादियों की समस्या सुनी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से लोग SP ऑफिस आए, संबंधित SHO को समस्या निस्तारण के निर्देश


➡हमीरपुर- सुमेरपुर में भांग के ठेकों में बिक रहा गांजा, थाने से कुछ ही दूरी पर बिक रहा गांजा , सुमेरपुर थाना पुलिस मामले से बनी अंजान


➡आगरा- छेड़छाड़ के आरोपी को न्यायालय ने सुनाई सजा, तीन साल की सजा,5000 का लगाया जुर्माना , किशोरी के साथ आरोपी ने की थी छेड़छाड़, आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र का मामला 


हमीरपुर, हमीरपुर में गर्मी और लू लगने से 5 लोगों की मौत , जिले के अलग-अलग इलाकों में 5 लोगों की हुई मौतें , अभी तक लू और गर्मी से 40 लोगों की हो चुकी मौतें 


➡पीलीभीत- भीषण आग लगने से सड़क किनारे लगे पेड़ जलकर राख, सामाजिक वानिकी ने सड़क किनारे लगाए थे हजारों पेड़, भीषण आग ने पेड़ों को किया तबाह जलकर पेड़ हुए नष्ट, सोशल मीडिया पर भीषण आग की लपटों का वीडियो वायरल, सामाजिक वानिकी के अफसरों की लापरवाही से पेड़ हुए तबाह, पीलीभीत माधौटांडा मार्ग के कलीनगर के पास का मामला


➡पीलीभीत- पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर चोरी की वारदात, घर में रखे जेवर, नगदी समेत सामान लेकर चोर फरार, 16 लाख से ज्यादा की चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, चोरी की वारदात के बाद सड़कों पर ग्रामीणों काटा हंगामा, घुंघचाई इलाके की चौकी बलरामपुर के पास का मामला 


➡आगरा- युवक की अपहरण के बाद हत्या से हड़कंप, पहले पीटा,फिर की युवक की निर्मम हत्या, रंजिशन हत्याकांड को दिया गया अंजाम, गुमराह करने के लिए फिरौती का किया था फोन, लोकेशन बदलकर पुलिस को कर रहे थे गुमराह, घर बुलाकर सुशील को उतारा मौत के घाट, दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभी तक सुशील का शव नहीं हुआ है बरामद, ग्रामीणों ने मलपुरा थाने पर किया हंगामा, परिजनों ने नामजद कराया था मुकदमा दर्ज

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र का मामला


➡हमीरपुर-सुमेरपुर इलाके में बाइक चोरों का आतंक, घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV वायरल, सुमेरपुर थाने के पास से बाइक चोरी हुई, सुमेरपुर के फरहान टावर मुहाल का मामला


➡प्रयागराज- इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी आज की बड़ी ख़बर, ददुआ के भाई पूर्व सांसद बालकुमार पटेल को राहत, धोखाधड़ी के आरोप में दर्ज मुकदमे को HC ने किया रद्द, बांदा कोतवाली में दर्ज मुकदमे को HC ने किया रद्द,

PWD के ठेकेदार रामाकांत त्रिपाठी ने दर्ज कराई थी FIR, समझौता होने के आधार पर HC ने मामले को रद्द किया, जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने दिया आदेश


➡दिल्ली- सपा कार्यालय पर पहुंचे अखिलेश यादव, सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिल रहे अखिलेश


➡दिल्ली- आम आदमी पार्टी के विधायकों की आज बैठक, सीएम आवास पर शाम 5 बजे होगी बैठक, आम आदमी पार्टी ने विधायकों की बैठक बुलाई, 


➡दिल्ली- अखिलेश यादव और एसटी हसन की बैठक, दिल्ली में अखिलेश यादव के आवास पर मीटिंग


➡दिल्ली- अखिलेश यादव और अभिषेक बनर्जी की बैठक खत्म, अभिषेक बनर्जी अखिलेश यादव के आवास से निकले


➡दिल्ली- जेपी नड्डा के आवास पर थोड़ी देर में बैठक, चुनाव परिणामों की समीक्षा को लेकर बैठक, अमित शाह, राजनाथ सिंह बैठक में शामिल होंगे, बीएल संतोष समेत कई नेता बैठक में होंगे शामिल


➡दिल्ली- JDU महासचिव केसी त्यागी का बड़ा बयान, अग्निवीर योजना, UCC को लेकर JDU का बयान, UCC पर सभी राज्यों से बातचीत हो- केसी त्यागी, अग्निवीर स्कीम की समीक्षा की जाए- केसी त्यागी, हम वन नेशन वन इलेक्शन के साथ- केसी त्यागी, UCC पर सभी राज्यों के विचार सुने जाएं- केसी त्यागी, अग्निवीर का चुनाव में असर देखने को मिला- त्यागी


➡देहरादून - भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए शुरू की तैयारी, भाजपा ने किया कमेटी का गठन, जिताऊ उम्मीदवारों की तलाश में जुटी भाजपा, लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित है भाजपा, प्रदेश में जल्द हो सकते हैं निकाय चुनाव, फिलहाल प्रशासकों का कार्यकाल 3 माह बढ़ाया गया


➡चकराता- चकराता में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामला, पिता और पड़ोसी युवक को पुलिस ने अरेस्ट किया, मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था, शराब के नशे में पिता और पड़ोसी ने रेप किया था, मेडिकल रिपोर्ट में हुई रेप की पुष्टि


➡हल्द्वानी- तेज रफ्तार वाहन खाई में गिरा, 6 की मौत, कई घायलों को रेस्क्यू टीम ने पहुंचाया अस्पताल, खन्स्यू से पतलोट जाते समय झड़गांव में हादसा, खन्स्यु पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

पुलिस कार्यालय में तैनात सिपाही की अचानक मौत, शोक सलामी देकर दी अंतिम विदाई

  देवरिया। पुलिस कार्यालय में तैनात एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस विभाग की ओर से शोक सलामी देकर उन्हें अं...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789