Good Daily News...


शनिवार, 18 मई 2024

अब तक का मुख्य समाचार




➡लखनऊ- सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आज का कार्यक्रम, आज अम्बेडकरनगर और सुल्तानपुर के दौरे पर जाएंगे,3 बजे अम्बेडकरनगर में अखिलेश यादव की जनसभा ,शिवबाबा के मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे  ,सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के समर्थन में  जनसभा करेंगे ,सुल्तानपुर में भी जनसभा करेंगे अखिलेश यादव  ,राम भुआल निषाद के समर्थन में करेंगे जनसभा , गोसाईंगंज स्थित चांदपुर सैदोपट्टी में होगी जनसभा।


➡लखनऊ- भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी पर जानलेवा हमला, पुरानी रंजिश में दबंगो ने लोहे की रॉड से बोला हमला, घायल,हालत गम्भीर में ट्रामा टू में भर्ती, घायल का इलाज जारी , बड़ी संख्या में भाजयुमो व भाजपा नेता ट्रामा टू पहुंचे, सुशान्त गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र की है पूरी घटना ।


➡लखनऊ- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अमेठी,लखनऊ में कार्यक्रम,आज सुबह 10 बजे अमेठी में बैठक करेंगे ब्रजेश पाठक ,विशिष्टजनों के साथ बैठक करेंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ,शाम 4.30 बजे लखनऊ में आयोजित रोड शो में शामिल होंगे , आज राजनाथ सिंह लखनऊ के मड़ियांव में करेंगे रोड शो ।


➡लखनऊ- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का अयोध्या दौरा आज ,आज दोपहर 2 बजे अयोध्या में रोड शो करेंगे केशव मौर्य ,अयोध्या के गांधी आश्रम नाका चौराहा से शुरू होगा रोड शो ,अयोध्या पुलिस लाइन चौराहा तक रोड शो करेंगे।


➡आगरा - गारमेंट कारोबारी को गोली मारने का मामला,गोली मारने का लाइव वीडियो आया सामने ,हिस्ट्रीशीटर शाहरुख ने कारोबारी को मारी थी गोली ,अपने साथी संग दुकान पर पहुंचा था शाहरुख , घायल कारोबारी का चल रहा हॉस्पिटल में इलाज, शाहरुख की बहन से कारोबारी का था प्रेम प्रसंग,रंगदारी मांगने की बात भी आई है सामने ,पहले भी कई बार जेल जा चुका है शाहरुख ,आरोपी शाहरुख है फरार,पुलिस तलाश में जुटी , ताजगंज क्षेत्र के नगला मेवाती का मामला।


➡नोएडा - पुलिस ने डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउस में की छापेमारी,मुजरे की सूचना पर पुलिस ने फार्म हाउस पर मारा छापा  ,पुलिस ने मौके से 2 लड़कियों समेत 13 लोगों को पकड़ा ,कब्जे से 5 स्पीकर, 7 हुक्के, अवैध शराब की बरामद  ,डूब क्षेत्र में आए दिन फार्म हाउस में  होती है पार्टियां,राजमहल फार्म हाउस में चल रही थी मुजरा पार्टी , एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में चल रही थी मुजरा पार्टी ।


➡प्रयागराज - इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुडी बड़ी ख़बर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को HC से बड़ा झटका, गैंगस्टर मामले में अजय राय को HC से लगा झटका,हाईकोर्ट ने कार्रवाई रद्द करने की मांग को खारिज किया , ट्रायल पर रोक, अपराधिक कार्रवाई को रद्द करने से इंकार किया,ट्रायल पर रोक लगाने का कोई वैधानिक आधार नहीं- HC ,वाराणसी के चेतगंज थाने में दर्ज है गैंगस्टर का मुकदमा ,अजय राय समेत अन्य के खिलाफ दर्ज है गैंगस्टर का केस , जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने दिया आदेश।


➡अमरोहा- सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुसी रोडवेज बस, रोडवेज बस में सवार 1 दर्जन से अधिक यात्री घायल,8 यात्रियों की हालत गंभीर, अस्पताल में किया भर्ती  ,बस चालक को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा , जोरदार टक्कर के बाद रोडवेज बस के परखच्चे उड़े, डिडौली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर हुआ हादसा।


➡फिरोजाबाद - टूरिस्ट बस अयोध्या जाते वक्त खड़े ट्रक में घुसी,बस की सभी सवारियां घायल, अस्पताल में भर्ती ,इलाज के दौरान बस चालक की हुई दर्दनाक मौत ,गाजियाबाद से श्रद्धालुओं को लेकर बस अयोध्या जा रही थी ,बस चालक को नींद आने पर हुई दुर्घटना 

नसीरपुर क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस की घटना।


➡बाराबंकी - जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का बाराबंकी दौरा आज,स्वतंत्र देव सिंह हैदरगढ़ में कई क्षेत्रों में करेंगे रोड शो ,स्वतंत्र देव सिंह जनसभा को भी करेंगे संबोधित ,भाजपा प्रत्याशी राजरानी के पक्ष में मांगेंगे वोट  , लोनी कटरा क्षेत्र के नेरा काबुलपुर में करेंगे जनसभा।


➡अयोध्या- पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अयोध्या में मौजूद, कोविंद अपने परिवार और इष्ट मित्रों संग पहुंचे हैं,80 सदस्यों संग अयोध्या पहुंचे कोविंद का हुआ स्वागत , आज शाम अयोध्या से कानपुर के लिए करेंगे प्रस्थान।


➡झांसी - कार में लगी भीषण आग जंगल में फैली, घटना में बाल बाल बचे कार सवार यात्री,झांसी से ओरछा रामराजा के दर्शन करने जा रहे सभी ,युवकों की कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ,राहगीरों की मदद से सभी घायल मेडिकल कॉलेज में भर्ती , झांसी के ओरछा रोड थानाक्षेत्र का है पूरा मामला।


➡हरदोई - वन दारोगा पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला,अवैध कोयला भट्टियों की जांच के लिए पहुंचे थे ,अवैध कोयला भट्टियों के संचालक ने किया हमला ,वन दरोगा सचिन ने भागकर बचाई अपनी जान , वन दरोगा ने थाने में संचालक के खिलाफ दी तहरीर, बेनीगंज कोतवाली के महादेव पुरवा की घटना।


➡झांसी - पुलिस की लुटेरों संग हुई मुठभेड़, दो आरोपी घायल, मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, भाग रहे बदमाश अशोक कुशवाहा को पुलिस ने पकड़ा,व्यापारी के मुनीम से 28 लाख लूट का पल्लेदार मास्टमाइंड , रुपयों की जरूरत के लिए रेकी क़र पूरी पटकथा लिखी थी ,कब्जे से लूट के 25 रूपये, तमंचा और कारतूस बरामद , झांसी के एरच थाना क्षेत्र इलाके की है पूरी घटना।


➡बुलंदशहर- पंजाब नेशनल बैंक की खुर्जा शाखा में लगी भीषण आग,दमकल ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू  ,बुलंदशहर, सिकंदराबाद से भी दमकल की गाड़ियां मंगाई गई ,शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है बैंक में आग लगने का कारण ,खुर्जा नगर में पीली कोठी पर स्थित पीएनबी का मामला।


➡हरदोई - श्याम हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर में हुई महिला की मौत, महिला की सहमति के बिना किए गए गर्भपात से हुई मौत,अप्रशिक्षित हॉस्पिटल संचालक ने किया महिला का ऑपरेशन  , महिला की मौत के बाद हंगामे पर पहुंची इलाकाई पुलिस, शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला गिगियानी मामला।


➡कानपुर - युवक के आग लगाने का वीडियो हुआ वायरल , आग लगने से युवक गम्भीर रूप से झुलसा,इलाज के लिए सीएचसी से हैलेट अस्पताल रेफर ,एक दिन पहले ही लगाई थी अपने कपड़ों को आग , आग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका, शिवराजपुर थाना क्षेत्र के अजौली गांव की घटना।


➡कन्नौज - तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में पीछे से मारी टक्कर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल,हादसे में 30 सवारियां हुई घायल, 10 की हालत गम्भीर ,20 सवारियों को पुलिस ने दूसरी बसों से किया रवाना , सकरावा क्षेत्र के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे की घटना।


➡बस्ती- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज बस्ती दौरा, 11:20 बजे बीआर इंटर कॉलेज पहुंचेंगे रक्षा मंत्री ,11:30 बजे पहुंचेंगे जनसभा स्थल कमपोसाइड स्कूल ,11:30 से 12:15 तक करेंगे जनसभा को संबोधित ,जिला प्रशासन सुरक्षा के दृष्टिकोण को अलर्ट मोड पर , 2:40 पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अयोध्या होंगे रवाना।


➡वाराणसी - ज्ञानवापी से जुड़े 2 मामलों में सुनवाई आज,तहखाने की छत की मरम्मत की मांग पर सुनवाई ,अन्य स्थानों के सर्वे की मांग पर होगी सुनवाई ,जिला जज की अदालत में होगी मामले की सुनवाई  ,मंदिर न्यास की तरफ से डाली गई थी याचिका ,मंदिर न्यास ने  अनहोनी की जताई थी आशंका, मामले में दोपहर लगभग 2 बजे होगी सुनवाई।


➡अमेठी- आज शाम 6 बजे से थम जाएगा अमेठी में प्रचार प्रसार,अमेठी में पांचवें चरण में 20 मई को होना है मतदान ,मतदान को संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी , अमेठी संसदीय क्षेत्र में 1923 बूथों पर पड़ेगा मतदान।


➡सुल्तानपुर- मंत्री असीम अरुण का आज सुल्तानपुर दौरा,मेनका गांधी के समर्थन में आयोजित सभा में होंगे शामिल ,संजय निषाद भी जनसभा में रहेंगे मौजूद , मोतिगरपुर ब्लॉक के बढ़ौना डीह में होगी जनसभा।


➡कौशाम्बी - केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का आगमन आज ,11 बजे अनुप्रिया पटेल जनसभा में होंगी शामिल  , BJP प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में करेंगी सभा , सिराथू विधानसभा के कल्याणपुर महुआ में करेंगी सभा।


➡सोनभद्र - संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लगी आग, आग से घर में रखा सारा सामान जलकर राख ,फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू , दुद्धी थाना क्षेत्र के डूमरडिया गांव का मामला।


➡बदायूं - तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चौकीदार को रौंदा, हादसे में चौकीदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा , सहसवान कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ हाईवे की घटना।


➡गाज़ियाबाद- सड़क पर युवक को पीटने का वीडियो वायरल, कई युवक नीचे गिरकर लात घूंसों से पीट रहे,बाइक टकराने के बाद हुआ था विवाद  , शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के गौर चौक की घटना।


➡बाराबंकी - कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आज बाराबंकी आगमन,दोपहर 12 बजे सिद्धौर के गांव मदारपुर बहादुर सिंह पहुंचेंगे , कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में जनसभा करेंगे।


➡लक्सर- बदमाशों ने रेलवे ट्रैक पर मिट्टी डालकर रोकी ट्रेन,ट्रेन में चढ़कर बदमाशों ने महिलाओं से की लूटपाट ,ट्रेन चलने पर कूदकर भागे बदमाश , लक्सर रेलवे स्टेशन के पास हुई लूट की वारदात।


➡दिल्ली- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यूपी दौरा आज ,ललितपुर,बांदा में जनसभा को करेंगे संबोधित  ,अमेठी में रोड शो करेंगे गृह मंत्री अमित शाह ,आज 11.30 बजे ललितपुर में जनसभा करेंगे  ,दोपहर 1.15 बजे बांदा में जनसभा करेंगे , 2.45 बजे अमेठी में रोड शो करेंगे अमित शाह।


➡दिल्ली- सीएम अरविंद केजरीवाल की आज विशाल जनसभा ,5 क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे केजरीवाल  ,2 बजे नजफगढ़ में जनसभा को करेंगे संबोधित ,3 बजे बालाजी चौक मोहन गार्डन में जनसभा करेंगे ,4 बजे द्वारका एवं जनकपुरी विधानसभा में जनसभा , 5 बजे हरीनगर विधानसभा, 6 बजे मादीपुर में जनसभा।


➡दिल्ली- दिल्ली शराब घोटाले से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला, ED ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ दाखिल की चार्टशीट ,आज दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी सुनवाई ,मामले में ED ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की , ED ने शराब नीति मामले सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की, ED ने यह 7वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया,ED शराब नीति में कुल 8 चार्जशीट दाखिल कर चुकी है , राउज एवन्यू कोर्ट में दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट।


➡हरियाणा - हरियाणा के नूंह में हुई दर्दनाक घटना में 8 की मौत,नूंह में टूरिस्ट बस आग की चपेट में आई ,बस के अंदर बैठे 8 लोगों की जिंदा जलकर हुई मौत ,24 लोग गंभीर रूप से झुलसे अस्पताल में भर्ती  , हादसे के समय बस के अंदर 60 लोग सवार थे,मौके पर  प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी मौजूद , सभी यात्री लुधियाना, होशियारपुर के रहने वाले।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

आज का राशिफल

        *16 जुलाई 2026 , बृहस्पतिवार*  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन बेहतर रहेगा । लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी...

Definition List

Business

Unordered List

Technology

Support

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipisicing elit.

Our Company Inc. 1238 S . 123 St.Suite 25 Town City 3333 Phone: 123-456-789 Fax: 123-456-789